Tag: Stock market

  • 82 के पार GMP, 70 रुपये IPO में शेयर का दाम, 150 रुपये के पार हो सकती है लिस्टिंग

    82 के पार GMP, 70 रुपये IPO में शेयर का दाम, 150 रुपये के पार हो सकती है लिस्टिंग

    150 के पार हो सकती है लिस्टिंग। Bajaj Housing Finance IPO में बडे उछाल के संकेत। 67 प्रतिशत से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था IPO। देखो कितने की होगी शेयर की खरीदी ..

    शेयर बाजार न्यूज़ डेस्क
    Bajaj Housing Finance IPO:
    बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर पहले ही दिन 150 रुपये के पार पहुंच सकते हैं। इस बात का इशारा कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) कर रहा है। आईपीओ में बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर का दाम 70 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 82 रुपये के प्रीमियम पर पहुंच गए हैं। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 16 सितम्बर को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। (GMP crosses 82, share price in IPO Rs 70, listing may cross Rs 150)

    117 प्रतिशत का हो सकता है फायदा ..

    बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) के शेयर के दाम 70 रुपये है। जबकि जीएमपी 82 रुपये तक पहुंच गया है। ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 152 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। यानी, कंपनी के शेयर 117 प्रतिशत से ज्यादा के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं। जीएमपी का डेटा investorgain से लिया गया है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 6560 करोड़ रुपये का था। कंपनी का आईपीओ (IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए 9 सितम्बर को खुला था और यह 11 सितम्बर तक खुला रहा। (GMP crosses 82, share price in IPO Rs 70, listing may cross Rs 150)

    यह भी पढ़ें- Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra: ईद-ए-मिलाद की छुट्टी

    67 प्रतिशत से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था IPO

    बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) का आईपीओ टोटल 67.43 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स कैटेगरी में 7.41 गुना दांव लगा है। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 43.98 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। आईपीओ (IPO) में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 222.05 गुना दांव लगा। आईपीओ (IPO) में एंप्लॉयीज कैटेगरी में 2.13 गुना और अदर्स कैटेगरी में 18.54 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। (GMP crosses 82, share price in IPO Rs 70, listing may cross Rs 150)

    कितने की होगी खरीदी ..

    बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ (IPO) में रिटेल इनवेस्टर्स कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ (IPO) की एक लॉट में 214 शेयर हैं। यानी, रिटेल इनवेस्टर्स को कम से कम 14,980 रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ा है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। बजाज हाउसिंग फाइनेंस एक नॉन-डिपॉजिट टेकिंग हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है। कंपनी साल 2015 से नेशनल हाउसिंग बैंक के साथ रजिस्टर्ड है। (GMP crosses 82, share price in IPO Rs 70, listing may cross Rs 150)

  • Mumbai: मालवनी में शेयर बाजार ट्रेडिंग क्लासेस की शुरूआत

    Mumbai: मालवनी में शेयर बाजार ट्रेडिंग क्लासेस की शुरूआत

    Stock Market Trading Courses : मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में पहली बार शेयर बाजार में ट्रेडिंग को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए क्लासेस की शुरूआत हो गई है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    राज्य के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेसी विधायक असम शेख के हाथों सोमवार को मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में शेयर ट्रेडिंग क्लासेस की शुरूआत हो गई है। इलाके में ट्रेडिंग के जरिए ज्यादा मुनाफे को लेकर लोगों में उत्सुकता के कारण कई लोगों की पैसों की बरबादी हो रही है। कम समय में ज्यादा मुनाफे के चक्कर में लोग अपनी जमा पूंजी खो कर अपनी किस्मत को कोस रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शेयर बाजार के जानकार अब्दुल हमीद ने क्लासेस के जरिये लोगों को प्रशिक्षण देने का फैसला किया है। (Stock Market Trading Courses in Malvani)

    शेयर बाजार में अपनी किस्मत आजमाने के लिए लोग मोबाइल एप के जरिए देश भर में पैसे लगाकर बरबाद हो रहे हैं। जिसके लिए प्रशिक्षण लेना बहोत जरूरी है। लेकिन सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और तमाम तरह के एड्वटाइज़मेंटे देखकर लोग शेयर बाजार में पैसे लगाकर पैसा कमाना आसान समझने लगे हैं। गूगल इंजन और मोबाइल एप्लीकेशन इन्हें शेयर बाजार में पैसे लगाने को लेकर रास्ता भी बता देता है। लेकिन शेयर बाजार को समझना इतना आसान नहीं है। इसके लिए खास प्रशिक्षण की जरूरत होती है। जिससे आप की गाढ़ी कमाई को बाजार के हवाले बरबाद होने से बचाया जा सके। (Stock Market Trading Courses in Malvani)

    https://indian-fasttrack.com/2023/03/13/why-is-there-no-legal-action-against-running-the-hospital-illegally

    मालाड़ पश्चिम, मालवनी गेट नंबर 5, ओल्ड कलेक्टर कंपाउंड, बस स्टॉप के पीछे, साई कृपा होटल के पास अब्दुल हमीद ने शेयर मार्केट ट्रेडिंग कोर्स जारी किया है। जिसमें सिर्फ 2999 रुपये में सप्ताह के दो दिन शनिवार और रविवार कुल 5 सप्ताह के भीतर प्रशिक्षित करने का वादा किया है। जिसकी फीस बाजार में लगभग 12000 रुपये के आसपास होती है। इसमें शुरुआत से लेकर अडवांस तक के कोर्स शामिल हैं। मालवनी में पहली बार होने की वजह से कोर्स की फीस नियमित समय के लिए कम रखी गई है। (Stock Market Trading Courses in Malvani)

    Stock Market Trading के साथ कंप्यूटर कोर्स भी होगा..

    स्काईबर्ग के नाम से क्लासेस के उदघाटन समारोह में आए अतिथि अली असगर तहसीलदार को जानकारी देते हुए अब्दुल हमीद ने स्टॉक मार्केट के प्रशिक्षण के साथ कंप्यूटर कोर्स भी कराने का ऐलान किया है। इसमें स्टॉक मार्केट की ट्रेनिंग अब्दुल हमीद देने वाले हैं, तो वहीं प्रेम यादव बेसिक कंप्यूटर, टेली, ग्राफिक डिजाइनींग, डिटीपी, वेबसाइट डिजाइनींग, अडवांस एक्सेल ऐसे कई तरह के कोर्स कम दामों में कराने वाले हैं। प्रशिक्षण के बगैर स्टॉक मार्केट के ट्रेडिंग की दुनिया में पैसों के लेनदेन से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। पैसे कमाने को लेकर अगर आप भी शेयर बाजार में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं, तो पहले प्रशिक्षण जरूर लें। अन्यथा पैसों की बरबादी संभव है। (Stock Market Trading Courses in Malvani)

    Live video on indian fasttrack news channel
  • Mumbai: फर्जी शेयर बाजार चलाने वाला गिरफ्तार, एप के जरिये 3 महीने में की 4,672 करोड़ रुपयों की शेयर ट्रेडिंग

    Mumbai: फर्जी शेयर बाजार चलाने वाला गिरफ्तार, एप के जरिये 3 महीने में की 4,672 करोड़ रुपयों की शेयर ट्रेडिंग

    Mumbai में फर्जी शेयर बाजार चलाने वाले जतिन मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एप के जरिये तीन महीने में 4,672 करोड़ रुपयों की शेयर ट्रेडिंग कर टैक्स चोरी से सरकार को लगभग 1.95 करोड़ रुपये का चूना लगा चुका है। पुलिस ने उसे कांदीवली से किया गिरफ्तार।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    फर्जी शेयर बाजार चलाने वाले जतिन मेहता को क्राईम ब्रांच यूनिट 11 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह एप के जरिये तीन महीने में 4672 करोड़ रुपयों की शेयर ट्रेडिंग कर टैक्स चोरी से सरकार को लगभग 1.95 करोड़ रुपये का चूना लगा चुका है। उसे मंगलवार को मुंबई उपनगर (Mumbai suburbs) कांदीवली से गिरफ्तार किया गया। बिना किसी वैध लाइसेंस के वह ‘मूडी’ नामक मोबाइल एप के जरिये कैश से फर्जी शेयर बाजार चला रहा था।

    Mumbai में डिब्बा ट्रेडिंग..

    23 मार्च से 20 जून के बीच बिना किसी वैध लाइसेंस के वह ‘मूडी’ नामक मोबाइल एप के जरिये कैश से फर्जी शेयर बाजार चला रहा था। ऐसे शेयर बाजार को मुंबई (Mumbai) में डिब्बा ट्रेडिंग के नाम से जाना जाता है। इस मामले के जांच अधिकारी अभिजीत जाधव के अनुसार, जतिन बिल्कुल शेयर दलालों जैसा व्यवहार करता था और शेयर बाजार से जुड़ने के इच्छुक लोगों को अपने एप का पासवर्ड दे देता था। वह लोगों से 50-50 हजार का डिपाजिट भी लेता था।

    https://indian-fasttrack.com/2023/06/22/kurar-police-arrested-4-one-absconding
    Indian fasttrack news
    Mumbai, डिब्बा ट्रेडिंग,
    क्राइम ब्रांच यूनिट 11 की पुलिस और आरोपी की तस्वीर

    तीन महिनों में किया 4,672 करोड़ रुपयों का कारोबार

    उन्होंने आगे बताया कि शेयर बाजार में लाभ होने पर वह लाभ की राशि अपना कमीशन काट कर नकद ही अपने ग्राहकों को भिजवा देता था। घाटा होने पर उनकी डिपाजिट राशि से पैसे काट लिए जाते थे और बाद में उतने पैसे डिपाजिट में और जमा करवा लिए जाते थे। इस प्रकार उसने तीन माह में इस फर्जी शेयर बाजार से 4,672 करोड़ रुपयों का कारोबार किया। शेयर बाजार में लाभ होने पर शेयरधारकों को 15 से 30 प्रतिशत तक टैक्स देना पड़ता है। लेकिन, फर्जी शेयर बाजार में वे टैक्स देने से बच जाते थे।

    Live video on Indian fasttrack news channel

    इस प्रकार सरकार को करीब दो करोड़ रुपये के टैक्स का नुकसान हुआ है। इसके अलावा जतिन मेहता ने सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स, कैपिटल गेन्स टैक्स, राज्य सरकार के स्टांप ड्यूटी शुल्क, सेबी की टर्नओवर फीस जैसे कई टैक्सों की चोरी की है। उस पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस को नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) एवं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के अधिकारियों की भी मदद लेनी पड़ी। डीसीपी राज तिलक रौशन ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने आरोपी के पास से 5 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक राउटर, एक टैब, एक पैन ड्राइव और काफी कैश भी जब्त किया है।