Tag: Pakistani Kashmir

  • भारत के हमले के बाद पाकिस्तान में हुआ हलचल

    भारत के हमले के बाद पाकिस्तान में हुआ हलचल

    Pakistanis army viral image
    पाकिस्तानी सेना की वायरल तस्वीर

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सेना को भारत के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। पाकिस्तान के पंजाब मे आपातकाल की घोषणा। समिति ने कहा, “आतंकी शिविरों की मौजूदगी के बहाने भारत ने अनुचित हमला करते हुए जानबूझकर नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया।” (There was a stir in Pakistan after the Indian attack)

    नई दिल्ली: भारत ने मंगलवार की देर रात “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तानी कश्मीर के हिस्सों में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और वहां बमबारी करते हुए तबाही मचा दी। इसके बाद से पाकिस्तानी हुकुमत भारत को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा है। खबर के मुताबिक हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि भारत के अनुचित हमलों ने जानबूझकर नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप निर्दोष नागरिकों की शहादत हुई और मस्जिदों सहित नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। (There was a stir in Pakistan after the Indian attack)

    भारत का ऑपरेशन सिंदूर

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत के बाद भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर जवाबी हमला कर दिया। भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान में हलचल मच गई है। अब खबर है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सेना को भारत के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, “भारत के हमलों के बाद पाकिस्तान के सशस्त्र बलों को उचित कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया गया है।” हालांकि, अभी इस बयान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। (There was a stir in Pakistan after the Indian attack)

    पाकिस्तान बोला- हमले का जवाब देने का अधिकार

    पाकिस्तानी सूचना मंत्रालय ने कहा, “इन अनुचित हमलों ने जानबूझकर नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप निर्दोष नागरिकों की शहादत हुई और मस्जिदों सहित नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के अनुरूप, पाकिस्तान को अपनी संप्रभुता के घोर उल्लंघन का बदला लेने के लिए चुने हुए समय, स्थान और तरीके से जवाब देने का अधिकार है। सशस्त्र बलों को इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया गया है।” (There was a stir in Pakistan after the Indian attack)

    पाकिस्तान के पंजाब में आपातकाल की घोषणा

    भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। पाकिस्तानी पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने ये ऐलान किया है। इस दौरान शेक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे। सरकारी बयान के अनुसार, पंजाब पुलिस सहित सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और प्रशासनिक इकाइयों को सतर्क कर दिया गया है। सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने के आदेश जारी किए गए हैं। (There was a stir in Pakistan after the Indian attack)

    भारत ने भड़काई आग

    पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने कहा कि भारत ने ‘हमारे क्षेत्र में आग भड़का दी है।’ समिति ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत को बिना उकसावे के अवैध कार्यों की गंभीरता को पहचानने और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के उल्लंघन के लिए जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया है। (There was a stir in Pakistan after the Indian attack)

    समिति ने कहा, “आतंकी शिविरों की मौजूदगी के बहाने से भारत के अनुचित हमलों ने जानबूझकर नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया और एयरलाइनों के लिए गंभीर खतरा पैदा किया। इसके परिणामों की जिम्मेदारी भारत की होगी।” (There was a stir in Pakistan after the Indian attack)

    प्रधानमंत्री शरीफ ने बुलाई बैठक

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्थिति पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की है। इसमें कैबिनेट मंत्रियों सहित मुख्यमंत्रियों, सभी सेनाओं के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। करीब 2 घंटे चली इस बैठक के फैसलों के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। शरीफ ने मंत्रिमंडल की बैठक भी बुलाई है। इसके बाद वे संसद को संबोधित कर सकते हैं। (There was a stir in Pakistan after the Indian attack)

  • पाकिस्तानी ठिकानों पर बमबारी के बाद प्रधानमंत्री का एक्शन

    पाकिस्तानी ठिकानों पर बमबारी के बाद प्रधानमंत्री का एक्शन

    Central ministry meeting after operation sindoor
    ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता मे केंद्रीय बैठक की तस्वीर

    Operation Sindoor: भारत सरकार ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर बमबारी कर दी है। एयर स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। (Prime Minister’s action after bombing on Pakistani targets)

    नई दिल्ली – पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उन्होंने मंत्रियों को ऑपरेशन सिंदूर की विस्तृत जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह से तय योजना के मुताबिक चला और इसमें कोई चूक नहीं हुई। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि सेना ने पहले से की गई व्यापक तैयारी और रणनीति के तहत बेहद सटीक तरीके से इस मिशन को अंजाम दिया। बैठक में उन्होंने ऑपरेशन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और कहा, “यह कार्रवाई जरूरी थी। पूरा देश हमारी ओर देख रहा था और हमें अपनी सेना पर गर्व है।” (Prime Minister’s action after bombing on Pakistani targets)

    सीमा पार कठोर संदेश

    सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और देश की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को विशेष रूप से रेखांकित किया। कैबिनेट के मंत्रियों ने एकमत होकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अपना भरोसा जताया और सैन्य बलों के सफल अभियान की सराहना की। मंत्रियों ने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश प्रधानमंत्री और सेना के साथ मजबूती से खड़ा है। सीमा पार से होने वाली घुसपैठ के लिए जिन आतंकी ठिकानों और शिविरों का इस्तेमाल किया जाता था, उन पर किए गए इस हमले को सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ एक कठोर संदेश के रूप में देखा जा रहा है। (Prime Minister’s action after bombing on Pakistani targets)

    रात भर चला ऑपरेशन सिंदूर

    Operation sindoor Indian army news photo
    ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित सैना के जवानों की तस्वीर

    गौरतलब है कि भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना ने मिलकर एक अभूतपूर्व संयुक्त अभियान के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के प्रतिशोध में की गई, जिसमें 26 निर्दोष भारतीय नागरिकों की जान चली गई थी। रातभर ऑपरेशन सिंदूर चलता रहा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे ऑपरेशन की लगातार निगरानी की। भारत ने उन स्थानों को निशाना बनाया जहां से आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जा रही थी। (Prime Minister’s action after bombing on Pakistani targets)

    ज़ीरो टॉलरेंस की नीति

    जैसे ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैबिनेट को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी, पूरे मंत्रिमंडल ने मेज थपथपाकर इस साहसिक कार्रवाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान प्रधानमंत्री ने दोहराया कि उनकी सरकार आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम रहेगी। इसके अलावा, पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से अलग से मुलाकात कर वर्तमान हालात की समीक्षा भी की। (Prime Minister’s action after bombing on Pakistani targets)

    लश्कर और जैश के ठिकाने तबाह

    उल्लेखनीय है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में, भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित लगभग नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया। इनमें बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैय्यबा का अड्डा भी शामिल था। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सशस्त्र बलों को लक्ष्य तय करने, रणनीति बनाने और समय चुनने की पूरी छूट दी थी। (Prime Minister’s action after bombing on Pakistani targets)