Tag: objectionable

  • सायबर कैफे में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 13 युवक-युवतियां, 200 रुपए प्रति घंटा

    सायबर कैफे में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 13 युवक-युवतियां, 200 रुपए प्रति घंटा

    Maharashtra News: सायबर कैफे में अश्लील गतिविधियों का पर्दाफाश हुआ है, जहां पुलिस के दामिनी दस्ते ने छापेमारी कर 13 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। 13 boys and girls caught in objectionable condition in cyber cafe, 200 rupees per hour

    डिजिटल डेस्क
    महाराष्ट्र:
    अमरावती शहर में कुछ सायबर कैफे अश्लील गतिविधियों का अड्डा बनते जा रहे हैं। पुलिस की छापेमारी में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। इन कैफे में युवक और युवतियों को साथ बैठने के लिए प्राइवेट केबिन मुहैया कराया जा रहा था। इसके बदले कैफे संचालक उनसे प्रति घंटे 200 रुपये वसूल रहे है। ऐसे ही अमरावती के राजापेठ इलाके के कुछ सायबर कैफे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। 13 boys and girls caught in objectionable condition in cyber cafe, 200 rupees per hour

    क्या है पूरा मामला ?

    ऑनलाइन प्रचलन ने हाल के वर्षों में देशभर में सायबर कैफे की डिमांड बढ़ा दी है। इस बिज़नेस में मुनाफा कमाने के लिए काफी सारे लोग पैसा लगा रहे हैं। लेकिन युवा पीढ़ी को आकर्षित करने के लिए कारोबारी तरह तरह के हथकंडे भी अपना रहे हैं। जहां युवा वर्ग काम करने, मिलने-जुलने या वक्त बिताने के लिए सायबर कैफ़े जाते हैं। उसी चीज़ का महाराष्ट्र के अमरावती में कुछ सायबर कैफे चालक इस आज़ादी का गलत फायदा उठाकर अश्लील गतिविधियों का अड्डा बन दिए हैं। 13 boys and girls caught in objectionable condition in cyber cafe, 200 rupees per hour

    राजापेठ इलाके में चल रहे ऐसे ही सायबर कैफे पर महाराष्ट्र पुलिस की दामिनी दस्ते ने छापेमारी कि और कई जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस ने बताया की पकड़े गए लड़के और लड़कियों को कुछ पूछताछ और कागजी कार्रवाई करते हुए उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया है। 13 boys and girls caught in objectionable condition in cyber cafe, 200 rupees per hour

    कई जगह हुई छापेमारी

    जानकारी मिलते ही दामिनी स्क्वाड के पुलिस जवानों ने शहर के कई कैफे में छापेमारी की। इस कार्रवाई में 13 युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इन सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई और उचित कार्रवाई के बाद युवतियों को उनके माता-पिता के हवाले कर दिया गया। 13 boys and girls caught in objectionable condition in cyber cafe, 200 rupees per hour

    कैबिन में लाइट बंद

    छापेमारी में सामने आया कि इन कैफे में जोड़ों को बैठने के लिए घंटे के हिसाब से केबिन दिए जाते थे, जिनका किराया प्रति घंटे 200 रुपये के आस पास होता था। जहां घंटों तक जोड़े वहां बिना रोक-टोक रहते थे। जब छापेमारी कि गई तो ऐसे ही केबिनों में लाइटें बंद कर युवक-युवतियां मिले थे। 13 boys and girls caught in objectionable condition in cyber cafe, 200 rupees per hour

    शहर में मचा हड़कंप

    पुलिस और स्थानीय प्रशासन अब इन कैफे संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। इस कार्रवाई के बाद से अमरावती के कैफे संचालकों में खलबली मची हुई है।अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि इस तरह की गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी कैफे या प्रतिष्ठान ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 13 boys and girls caught in objectionable condition in cyber cafe, 200 rupees per hour

  • “मैं तुम्हारी पत्नी के साथ सो रहा हूँ, तुम मर जाओ, मैं उसे खुश रखूंगा।” लव मैरेज में बेवफाई

    “मैं तुम्हारी पत्नी के साथ सो रहा हूँ, तुम मर जाओ, मैं उसे खुश रखूंगा।” लव मैरेज में बेवफाई

    मुंबई पुलिस के रिटायर पुलिसकर्मी के बेटे ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी की बेवफाई से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले चौकाने वाले सबूत। सूसाइड नोट में कहा “मेरी बेटी को आप पालना और मेरी पत्नी और उसके दोस्तों को मत छोडना।” “I am sleeping with your wife, you die, I will keep her happy.” Infidelity in Love Marriage

    Mumbai News: मुंबई के चूनाभट्टी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां 28 वर्षीय युवक एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि मृतक की पत्नी और उसके पुरुष मित्र के बीच अवैध संबंध थे। जिसके कारण इन दोनों के बीच अनबन हुआ करता था। आरोप ये भी है कि मृतक ने अपनी पत्नी और उसके पुरुष मित्र को आपत्तिजनक स्तिथि में पकड़ा। आत्महत्या के बाद 59 वर्षीय पूर्व मुंबई पुलिसकर्मी ने अपनी बहू और उसके पुरुष मित्र पर अपने बेटे को मानसिक रूप से परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। “I am sleeping with your wife, you die, I will keep her happy.” Infidelity in Love Marriage

    एफआईआर दर्ज

    मुंबई के चुन्नभट्टी पुलिस स्टेशन ने मृतक की पत्नी और उसके पुरुष मित्र दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय मृतक चूनाभट्टी के एक सरकारी आवास में अपनी 24 वर्षीय पत्नी और दो साल की बेटी के साथ रह रहा था। सेवानिवृत्त होने के बावजूद शिकायतकर्ता पेंशन पर रह रहा था और उसने अभी तक सरकारी आवास खाली नहीं किया था। “I am sleeping with your wife, you die, I will keep her happy.” Infidelity in Love Marriage

    4 साल पहले ही किया था लव मैरेज

    मृतक ने 2020 में लव मैरेज किया था और कुछ ही समय बाद यवतमाल से मुंबई शिफ्ट हो गया। हालांकि जल्द ही इन दोनों के बीच वैवाहिक कलह शुरू हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी बहू अक्सर फोन पर उसके पुरुष मित्रों से चैट करती थी और बात करती रहती थी, जिसके कारण दंपत्ति के बीच बार बार झगड़े होते थे। “I am sleeping with your wife, you die, I will keep her happy.” Infidelity in Love Marriage

    आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया

    अक्टूबर 2024 में दशहरा के दौरान स्थिति और भी खराब हो गई, जब मृतक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को उसके पुरुष मित्र के साथ घर के अंदर ही आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। हालांकि उस समय युवक ने समझदारी दिखाते हुए मामला सुलझा लिया था। लेकिन शिकायतकर्ता का दावा है कि महिला और उसके दोस्त के बीच संबंध जारी था। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर, घर में फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। “I am sleeping with your wife, you die, I will keep her happy.” Infidelity in Love Marriage

    विचलित करने वाला वीडियो

    शिकायतकर्ता को घर पर एक सुसाइड नोट मिला, जिसमे मृतक ने उसकी पत्नी द्वारा दिए गए मानसिक उत्पीड़न का विवरण लिखा था। घर पर जब तलाशी ली गई, तो मृतक का फोन लोहे की अलमारी में छिपा हुआ पाया। मोबाइल फोन डिवाइस की जांच करने पर, मृतक द्वारा अपनी मृत्यु से ठीक पहले रिकॉर्ड किया गया एक विचलित करने वाला वीडियो मिला। “I am sleeping with your wife, you die, I will keep her happy.” Infidelity in Love Marriage

    सूसाइड नोट में क्या लिखा था?

    वीडियो में बेटे ने स्पष्ट रूप से कहा, कि “पापा, मेरी पत्नी, उसके पुरुष दोस्त और उनकी महिला परिचित को मत छोड़ना और प्लीज मेरी बेटी की पूरी जिम्मेदारी केवल आप और मां संभालना।” “I am sleeping with your wife, you die, I will keep her happy.” Infidelity in Love Marriage

    “मैं तुम्हारी पत्नी के साथ सो रहा हूँ।”

    फोन की आगे की जांच में एक और सुसाइड नोट की तस्वीर मिली। इसमें मृतक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का उसके दोस्त के बीच संबंध था। दावा है कि वे उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। कथित तौर पर दोस्त ने कहा था, “मैं तुम्हारी पत्नी के साथ सो रहा हूँ, तुम मर जाओ, मैं उसे खुश रखूंगा।” “I am sleeping with your wife, you die, I will keep her happy.” Infidelity in Love Marriage

    शिकायतकर्ता ने पुलिस से अपने बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए अपनी बहू और उसके कथित साथी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए, चुन्नभट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। “I am sleeping with your wife, you die, I will keep her happy.” Infidelity in Love Marriage

  • पहलगाम आतंकियों की सूचना देने वाले को शिवसेना देगी 10 लाख रुपये- उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

    पहलगाम आतंकियों की सूचना देने वाले को शिवसेना देगी 10 लाख रुपये- उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

    Shiv Sena Reward on Pahalgam Attackers: पहलगाम आतंकी हमलावरों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 20 लाख रुपये की ईनामी घोषणा की है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना की ओर से अतिरिक्त 10 लाख रुपये की ईनामी घोषणा की गई है। Shiv Sena will give Rs 10 lakh to anyone who gives information about Pahalgam terrorists- Deputy Chief Minister Eknath Shinde

    मंत्रालय प्रतिनिधि
    मुंबई:
    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना की ओर से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमलों के आतंकवादियों की सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का अतिरिक्त इनाम देने की घोषित की है। इसके पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इन आतंकियों पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। Shiv Sena will give Rs 10 lakh to anyone who gives information about Pahalgam terrorists- Deputy Chief Minister Eknath Shinde

    किसने किया ऐलान?

    शिवसेना के अनुसार पार्टी ने यह कदम आतंकवाद के खिलाफ़ एक कड़ा रुख अपनाते हुए उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में किया है। पार्टी के युवा नेता राहुल कनाल ने इस इनामी राशि की घोषणा की है। शिवसेना के युवा नेता राहुल कनाल कुछ समय पहले कुणाल कामरा कंट्रोवर्सी मामले से चर्चे में आए हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ बयानबाज़ी को लेकर उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ उस स्टूडियो को तोड़ दिया था। जिसमें कुणाल कमारा ने शिंदे पर कटाक्ष करने वाले वीडियो शूट किया था। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। राहुल एन कनाल शिवसेना के सोशल मीडिया प्रभारी होने के साथ यूथ विंग युवा सेना के महासचिव हैं। Shiv Sena will give Rs 10 lakh to anyone who gives information about Pahalgam terrorists- Deputy Chief Minister Eknath Shinde

    शिवसेना ने दी यह दलील

    राहुल कनाल के अनुसार यह घोषणा जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा तीन संदिग्धों की तस्वीरें जारी करने के जवाब में की गई है, जिसके लिए पुलिस ने 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। एकनाथ शिंदे ने कहा, कि हम आतंकवाद और उसका समर्थन करने वालों के खिलाफ़ मजबूती से खड़े हैं। हम नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे ऐसी कोई भी जानकारी लेकर आगे आएं, जिससे इन अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने में मदद मिल सके। शिवसेना के अनुसार इनामी राशि में इज़ाफा करके, हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाए और पीड़ितों और उनके परिवारों को जल्द न्याय मिले। Shiv Sena will give Rs 10 lakh to anyone who gives information about Pahalgam terrorists- Deputy Chief Minister Eknath Shinde

    शिवसेना ने जारी किए नंबर

    पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें ज़्यादातर पर्यटक महाराष्ट्र से थे। शिवसेना की पहल का उद्देश्य संदिग्धों को पकड़ने में जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रयासों का समर्थन करना है। पहलगाम हमले के बाद खुद डिप्टी सीएम शिंदे श्रीनगर पहुंचे थे। वहां उन्होंने महाराष्ट्र के घायल टूरिस्ट सुबोध पाटिल से मुलाकात की थी। इसके साथ पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया था। शिवसेना ने अब कुछ मोबाइल नंबर जारी करके कहा है कि हम जनता से अपील करते हैं कि वे इस अवसर का उपयोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने और हमारे राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए करें। Shiv Sena will give Rs 10 lakh to anyone who gives information about Pahalgam terrorists- Deputy Chief Minister Eknath Shinde

  • Maharashtra Big news: भारत पाकिस्तान पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मालवनी और कुर्ला से दो गिरफ्तार

    Maharashtra Big news: भारत पाकिस्तान पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मालवनी और कुर्ला से दो गिरफ्तार

    महाराष्ट्र की ताजा बड़ी खबरों में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ मालवनी से एक महिला सहित कुर्ला के एक 20 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ठाणे के सड़क हादसे में एक की मौत। 2 करोड़ की ड्रग्स के साथ मेडिकल रिप्रजेंटेटिव गिरफ्तार। नागपुर के दामाद ने ससुर का किया मर्डर। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई:
    भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। फिलहाल युद्ध विराम की घोषणा हो गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मलाड़ पश्चिम के मालवनी और कुर्ला पुलिस ने दो लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें एक महिला समेत 20 वर्षीय छात्र भी शामिल हैं। इसके साथ ही ठाणे के एक सड़क हादसे में एक स्कूटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। नागपुर के एक 40 वर्षीय बेरोजगार ने पैसों के लेन-देन को लेकर अपने ससुर के सर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। ठाणे में पुलिस ने एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को 2 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    ऑपरेशन सिंदूर पर विवादास्पद टिप्पणी

    मुंबई के मालाड़ पश्चिम में मलवनी इलाके की 40 वर्षीय ब्यूटीशियन पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक स्टेटस डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वहीं एक अन्य मामले में कुर्ला के रहने वाले 20 वर्षीय छात्र को सेना के हमलों पर कथित रूप से भारत विरोधी टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया गया है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    बता दें कि पहले मामले में महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही उसे जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया है। महिला ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा कि जब सरकारें गैर-जिम्मेदार फैसले लेती हैं, तो आम लोग भुगतते हैं, सत्ता में बैठे लोग और इसके साथ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक आपत्तिजनक शब्द भी इस्तेमाल किया। दूसरे मामले में पुलिस ने बताया कि छात्र ने इंस्टाग्राम पर भारत विरोधी पोस्ट डाली थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    नागपुर में दामाद ने ससुर की हत्या कर दी

    नागपुर शहर में एक 40 वर्षीय बेरोजगार व्यक्ति को अपने 65 वर्षीय ससुर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गौतम फुलझेले ने 5 मई को अपने ससुर जनार्दन दामके पर उस वक्त हथौड़े से हमला किया, जब वे सो रहे थे। जानकारी के अनुसार, जनार्दन दामके ने अपनी बेटी स्वाति (गौतम की पत्नी) से पैसे उधार लिए थे, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। गंभीर रूप से घायल जनार्दन की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गौतम को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    ठाणे सड़क हादसे में एक की मौत

    महाराष्ट्र के ठाणे में एक ट्रक की टक्कर से दोपहिया वाहन सवार की मौत हो गई है। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। ठाणे के कुपरबावड़ी एक्सप्रेस हाईवे पर ब्रिज के नीचे हुई इस घटना में जानकारी मिली कि ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया था। अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    2 करोड़ की ड्रग्स

    महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को गिरफ्तार किया है। मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के पास से पुलिस ने दो करोड़ रुपए का प्रतिबंधित ड्रग्स कोडीन पाउडर बरामद किया। कोडीन मॉर्फिन का एक अफीम और प्रोड्रग है जो मुख्य रूप से दर्द, खांसी और दस्त के इलाज में प्रयोग किया जाता है। इसका आमतौर पर एक मनोरंजक दवा के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। यह अफीम पोस्त, पापावर सोम्निफेरम के रस में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। इसका उपयोग आमतौर पर हल्के से मध्यम डिग्री के दर्द के इलाज के लिए किया जाता है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की जो अवैध तरीके से कोडीन को अपने पास जमाकर रखा हुआ था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 48 वर्षीय सुरेश परमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक किलो के करीब कोडीन पाउडर बरामद किया है। मामले की अभी और अधिक तहकीकात जारी है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)