Tag: Murder mystery

  • Malad Murder Mystery: चिपळूण में हड्डियों से खुला 4 लाख का काला सच

    Malad Murder Mystery: चिपळूण में हड्डियों से खुला 4 लाख का काला सच

    Mumbai Malad Murder Case: Chiplun Rampur में मिले human bones से खुला shocking murder mystery। 4 लाख रुपये के rent dispute में girlfriend और साथी ने की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी।

    मुंबई: मालाड से जुड़ा एक सनसनीखेज मर्डर केस चिपळूण के रामपूर इलाके में मिले मानव अवशेषों के बाद सामने आया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि 4 लाख रुपये के विवाद में एक शख्स की हत्या कर शव को दफनाया गया और बाद में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई।

    चिपळूण में हड्डियों से शुरू हुई पूरी कहानी

    रामपूर के हापूस आम के बाग में स्थानीय लोगों को एक जला हुआ बैग मिला, जिससे बदबू आ रही थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बैग के अंदर अर्ध-जला शव, हड्डियां, अंगूठी और कुछ धातु के टुकड़े मिले।

    रत्नागिरी फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद पुष्टि की कि ये human remains हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत FIR No. 88/2026 दर्ज कर murder investigation शुरू की।

    जांच में आया मालाड कनेक्शन

    जांच के दौरान पता चला कि जहां शव दफनाया गया था, वह जमीन विशाल विजय खोडदेकर (28) की है। आरोपी पहले से फरार था और मुंबई पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी।

    31 मार्च 2026 की रात चिपळूण पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापा मारकर विशाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या कबूल कर ली और अपनी साथी जन्नतुनिसा जिन्नत खान (मालाड, मालवनी) का नाम लिया। अगले ही दिन पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

    मृतक की पहचान कैसे हुई

    पुलिस जांच में सामने आया कि मालाड पश्चिम के मालवनी में एजाज कुरेशी (54) नाम का व्यक्ति पिछले चार महीनों से लापता था।

    मृतक की पहचान उस समय पक्की हुई जब अवशेषों में पैर में लगी steel rod मिली। परिवार ने पुष्टि की कि एजाज के पैर में पहले से रॉड लगी थी। इस तरह यह missing person case एक murder case में बदल गया।

    4 लाख रुपये का विवाद बना मौत की वजह

    पूछताछ में खुलासा हुआ कि जन्नतुनिसा ने एजाज को फ्लैट के rent advance के तौर पर करीब 4 लाख रुपये दिए थे। लेकिन एजाज पैसे वापस नहीं कर रहा था।

    इसी money dispute को लेकर एजाज को मालाड स्थित मालवनी के घर उसे बुलाया गया, जहां विशाल और जन्नतुनिसा ने उसकी पिटाई की। मारपीट के दौरान ही उसकी मौत हो गई। यह घटना 15 नवंबर 2025 के आसपास की बताई जा रही है।

    शव को ठिकाने लगाने की खौफनाक साजिश

    हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को बैग में भरकर कार से चिपळूण के रामपूर ले गए और विशाल के प्लॉट में दफना दिया।

    करीब दो महीने बाद विशाल वहां लौटा तो शव के अवशेष देखकर घबरा गया। उसने सबूत मिटाने के लिए शव को बाहर निकालकर डीजल डालकर जला दिया। लेकिन स्थानीय कुत्तों ने बैग फाड़ दिया, जिससे पूरा मामला सामने आ गया।

    गिरफ्तारी और पुलिस रिमांड

    चिपळूण पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

    यह पूरी जांच जिला पुलिस अधीक्षक नितीन बगाटे और अपर डीएसपी बाबूराव महामुनी के निर्देशन में चल रही है। इंस्पेक्टर फुलचंद मेंगडे इस केस की तहकीकात कर रहे हैं।

    फॉरेंसिक और जांच का बड़ा रोल

    इस केस में forensic evidence यानी हड्डियों की जांच ने अहम भूमिका निभाई। अगर बैग नहीं मिलता, तो यह केस शायद हमेशा के लिए दबा रह जाता।

    विशेषज्ञों के अनुसार, यह केस दिखाता है कि कैसे छोटे financial disputes बड़े criminal conspiracy में बदल सकते हैं।

    Related Links (Useful for Readers)


    FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

    प्रश्न: यह घटना कब और कहां हुई?
    उत्तर: चिपळूण के रामपूर इलाके में मार्च 2026 में मानव अवशेष मिले, जबकि हत्या 15 नवंबर 2025 के आसपास हुई थी।

    प्रश्न: मृतक कौन था?
    उत्तर: मृतक एजाज कुरेशी (54), मालाड मुंबई का निवासी था।

    प्रश्न: हत्या का कारण क्या था?
    उत्तर: 4 लाख रुपये के rent dispute को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद हत्या की गई।

    प्रश्न: आरोपी कौन हैं?
    उत्तर: विशाल विजय खोडदेकर और जन्नतुनिसा जिन्नत खान।

    प्रश्न: पुलिस जांच कहां तक पहुंची है?
    उत्तर: दोनों आरोपी गिरफ्तार हैं और 6 दिन की पुलिस हिरासत में हैं, आगे की जांच जारी है।

  • पति मारपीट करता और सेक्स का वीडियो बनाता था, पत्नी ने जहर देकर जंगल में शव जला दिया

    पति मारपीट करता और सेक्स का वीडियो बनाता था, पत्नी ने जहर देकर जंगल में शव जला दिया

    महिला प्रिंसिपल ने पति की हत्या कर उसके शव को अपने ट्यूशन पढ़ने वालों छात्रों की मदद से जंगल में जला दिया। ब्लैकमेलिंग और मारपीट से तंग आकर उठाया कदम .. The husband used to beat her and make sex videos, the wife poisoned him and burnt his body in the forest

    डिजिटल डेस्क
    महाराष्ट्र:
    यवतमाल जिले से हत्या का एक सनसनीखेज घटना सामने आया है। यहां एक महिला प्रिंसिपल ने अपने टीचर पति को जहर देकर मार डाला। इस हत्या की वजह राजोना की मारपीट और ब्लैकमेलिंग की जानकारी प्राप्त हो रही है। बताया जा रहा है कि पति अपनी ही पत्नी की अश्लील वीडियो बनाता और उसे डराता था। मारता पिटता भी था। तंग आकर प्रिंसिपल पत्नी ने उसे जहर दे दिया। कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। आरोपी पत्नी ने अपने ट्यूशन में पढ़ने वाले तीन छात्रों की मदद से पति का शव ठिकाने लगा दिया। The husband used to beat her and make sex videos, the wife poisoned him and burnt his body in the forest

    पेट्रोल छिड़ककर जला दिया

    इसके बाद रात में जंगल में पति के शव पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जला दिया। दरअसल, 15 मई को यवतमाल के चौसला पहाड़ी के पास पुलिस को एक जला हुआ एक शव मिला था। शुरुआत में पुलिस को शव की पहचान करने में कठिनाई आ रही थी, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो इस हत्याकांड की परतें खुलने लगीं। मृतक की पहचान 32 वर्षीय शांतनु देशमुख के रूप में हुई। वो सुयोगनगर, लोहरा का निवासी था। पुलिस ने उनके दोस्तों से पुछताछ की तो सारा मामला धीरे-धीरे खुलने लगा। The husband used to beat her and make sex videos, the wife poisoned him and burnt his body in the forest

    जूस में मिलाया जहर

    जानकारी प्राप्त करने के लिए पुलिस ने मृतक की 23 वर्षीय पत्नी निधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में पत्नी ने कुबूल कर लिया कि उसने ही अपने पति की हत्या की है। पुलिस के अनुसार, मृतक अपनी पत्नी को रोज शराब पीकर मारता-पिटता था। साथ ही वो उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी करता था। पत्नी इससे तंग आ गई थी। इसलिए उसने एक दिन बनाना शेक पिलाने के बहाने उसे जहर दे दिया। The husband used to beat her and make sex videos, the wife poisoned him and burnt his body in the forest

    पत्नी गिरफ्तार बच्चों से पूछताछ

    इसके बाद आरोपी पत्नी ने अपने पति का शव ठिकाने लगाने के लिए अपने ट्यूशन के तीन नाबालिग छात्रों को विश्वास में लिया और पूरी प्लानिंग की। फिर रात में आरोपी पत्नी ने छात्रों को साथ लिया और शव को चौसाला के जंगल में ले गई। वहां उसने अपने पति के शव पर पेट्रोल छिड़का और उसमें आग लगा दी। लेकिन पुलिस ने स्थानीय सुत्रों की सहायता से इस हत्याकांड को सुलझा लिया। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीनों नाबालिग छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है। The husband used to beat her and make sex videos, the wife poisoned him and burnt his body in the forest

  • 3 महीने की बच्ची को पिता ने उतारा मौत के घाट

    3 महीने की बच्ची को पिता ने उतारा मौत के घाट

    मुम्बई के कुर्ला इलाके में एक बेरहम बाप ने अपने ही 3 महिने की बेटी को मौत के घाट उतार दिया है। पत्नी से लड़ाई का गुस्सा बच्ची पर निकाला, जमीन पर पटक कर बच्ची की मौत। (Father killed 3 month old girl)

    मुम्बई: कहते हैं, गुस्सा इनसान को हैवान बना देता है। एक ऐसा ही मामला मुम्बई के कुर्ला इलाके से प्रकाश में आ रहा है। यहां कुर्ला के एक 36 वर्षीय बेरोजगार पिता ने पत्नी से झगड़े के बाद गुस्से में अपनी 3 महीने की मासूम बच्ची को जमीन पर पटक कर मार दिया। बच्ची की मौत हो गई है। पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की तहकीकात कर रही है। (Father killed 3 month old girl)

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पत्नी से हुए झगड़े के बाद आरोपी ने गुस्से में बच्ची को जमीन पर पटक दिया। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और खून से लथपथ हो गई। बच्ची की मां ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आंतरिक रक्तस्राव के कारण बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। (Father killed 3 month old girl)

    कहां की है घटना?

    पुलिस ने 36 वर्षीय आरोपी परवेज फकरुद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। वह अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ कुर्ला की एलआईजी कॉलोनी में रहता था। उसने अपनी सबसे छोटी बेटी आफिया को जमीन पर पटक कर मार दिया। बच्ची की मां सबा परवेज सिद्दीकी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। (Father killed 3 month old girl)

    घटना की हकीकत क्या है?

    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी परवेज पिछले कुछ दिनों से बेरोजगार था। पैसों की तंगी के चलते उसका अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा हुआ करता था। शनिवार दोपहर भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। झगड़े के दौरान परवेज ने पत्नी पर हाथ उठाया। उस समय 3 महीने की आफिया मां की गोद में थी। गुस्से में परवेज ने बच्ची को मां की गोद से छीन लिया और बेदर्दी से जमीन पर पटक दिया। (Father killed 3 month old girl)

    डॉक्टरों ने क्या कहा?

    गंभीर रूप से घायल आफिया को आनन-फानन में कुर्ला के भाभा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्ची की मौत आंतरिक चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हो गई है। शुरुआती जांच में इस मामले को आकस्मिक मौत माना जा रहा था, लेकिन बच्ची की मां के बयान के बाद शनिवार रात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। (Father killed 3 month old girl)