सोमवार सुबह मुंबई मोनोरेल वडाला के पास अचानक रुक गई। 17 यात्री कुछ देर तक फंसे रहे। MMRDA ने सुरक्षित निकाला और 9.30 बजे तक सेवाएं सामान्य हुईं।
मुंबई: सोमवार सुबह करीब 7:15 बजे मुंबई मोनोरेल का एक ट्रेन रैक वडाला के पास, Antop Hill Bus Depot और GTBN स्टेशन के बीच अचानक रुक गया। इसमें मौजूद 17 यात्री करीब आधे घंटे तक फंसे रहे। कारण था – पावर सप्लाई फेलियर।
सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए
MMRDA (मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी) के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह 7:45 बजे तक सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फंसे यात्रियों को चेम्बूर से आई दूसरी ट्रेन में शिफ्ट किया गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
फायर ब्रिगेड और टेक्निकल टीम मौके पर
सावधानी के लिए मुंबई फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। इस बीच टेक्निकल टीम ने खराब ट्रेन को तोड़कर हटाने और टो करने का काम किया। अधिकारियों ने बताया कि इस रैक की डिटेल जांच की जाएगी ताकि असली वजह पता चल सके।
घटना के दौरान संत गाडगे महाराज चौक से वडाला के बीच मोनोरेल एक ही ट्रैक पर चलाई गई, जिससे थोड़ी देरी हुई।
वहीं, वडाला से चेम्बूर के बीच सेवाएं सामान्य चलती रहीं।
सुबह 9:30 बजे तक पूरे 20 किमी कॉरिडोर (चेम्बूर-वडाला-संत गाडगे महाराज चौक) पर सेवाएं सामान्य कर दी गईं।
बार-बार हो रहे हैं मोनोरेल में अड़चन
मुंबई मोनोरेल, जो देश की इकलौती मोनोरेल सेवा है, 2014 से फेज़ में शुरू हुई थी। लेकिन तब से इसमें कई बार रुकावटें आई हैं। खासतौर पर भारी बारिश के दौरान। पिछले महीने भी बारिश में दो मोनोरेल अलग-अलग जगह फंस गई थीं और यात्रियों को रेस्क्यू करना पड़ा था।
बारिश से शहर बेहाल
इसी बीच, मुंबई में रविवार सुबह से ही 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई।
दादर टीटी सर्कल पर पानी आधा से एक फुट तक भर गया।
खार सबवे (वाकोला) और पानबाई स्कूल के पास slip road पर भी आधा से एक फुट पानी जमा हुआ।
अंधेरी सबवे (वेस्ट) को 1 से 1.5 फुट पानी भरने की वजह से सुबह कुछ देर बंद करना पड़ा और ट्रैफिक को गोकुले ब्रिज पर डायवर्ट किया गया।
IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
सुबह 8:30 बजे IMD (मौसम विभाग) ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए रेड नाउकास्ट अलर्ट जारी किया। चेतावनी में कहा गया कि अगले 3 घंटे तक भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली चमकने, तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) और तूफानी मौसम की संभावना है।
न्यूज़ डेस्क मुंबई: देशभर में मॉनसून का कहर अपने चरम सीमा पर है। जम्मू से लेकर महाराष्ट्र तक जमकर बारिश हो रही है। वहीं मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने एकबार फिर BMC के दावों की पोल खोलकर रख दी है। मुंबई में 8 घंटों के दौरान 177 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जिसके बाद सड़कें तालाबों में तब्दील हो गईं। रोड पर गाड़ियां रेंगती नजर आई और लोग घरों में कैद हो गए। बारिश का असर हवाई सेवा और लोकल ट्रेन सर्विस पर भी पड़ रहा है जहां विजिबिलिटी कम होने की वजह से ट्रेन देरी से चल रही हैं तो कई हवाई उड़ाने कैंसिल करनी पड़ी हैं। परेशानी की बात ये है कि आज भी इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने आज भी मुंबई सहित ठाणे, पालघर और नवी मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। शहर के सभी स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
मुंबई में लगातार दो दिनों से जारी बारिश के बाद मंगलवार को भी भारी बरसात का सिलसिला जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी, सातारा, कोल्हापुर और पुणे जिले के लिए भी रेड अलर्ट घोषित किया गया है। मुंबई में सोमवार को बारिश से जुड़ी कई घटनाएं हुईं। इनमें शॉर्ट सर्किट, पेड़ गिरना और दीवार गिरने की घटनाएं शामिल है। वहीं रविवार शाम को दक्षिण मुंबई के प्रभु गली में एक दो मंजिला इमारत की सीढ़ी का हिस्सा गिर गया। Mumbai Rain Alert: Rainy season will continue in Mumbai till August 23, Meteorological Department has issued an alert
Mumbai Rain Alert: कहां कितनी हुई बारिश?
बीएमसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक द्वीप शहर में औसतन 23.81 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 25.01 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 18.47 मिमी बारिश हुई है। कुछ जगहों पर 40-45 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के बावजूद, सेंट्रल रेलवे पर लोकल ट्रेनें सोमवार सुबह थोड़ी देरी से चलीं अधिकारियों ने देरी का कारण विजिबिलिटी बताया हालांकि कई रेलवे लाइनें जलमग्न देखीं गईं। Mumbai Rain Alert: Rainy season will continue in Mumbai till August 23, Meteorological Department has issued an alert
मुंबई के समेत आईएमडी ने दहानू, विक्रमगढ़, अलीबाग, रायगढ़ रिजर्व, श्रीवर्धन, हरनाई, दापोली, रत्नागिरी, विजयदुर्ग, देवगढ़, मितभाव बीच, सिंधुदुर्ग, मालवन, श्रीरामवाड़ी, वेंगुरला और सावंतवाड़ी के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। मुंबई में 20 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश होगी। आईएमडी पूर्वानुमान के मुताबिक, शहर में 23 अगस्त तक हल्की बारिश जारी रहेगी। मुंबई का अधिकतम तापमान 26.5°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहेगा। Mumbai Rain Alert: Rainy season will continue in Mumbai till August 23, Meteorological Department has issued an alert
मौसम विभाग ने जारी किया था रेड अलर्ट
आईएमडी ने सोमवार को मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया था, जहां कुछ इलाकों में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। शहर में रात भर हुई बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया और लोकल ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। शनिवार को पूर्वी उपनगरों के विक्रोली पार्कसाइट इलाके में बरसात के बीच भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मध्य और पश्चिमी रेलवे लाइनों पर कई स्थानों पर पटरियों पर जलभराव के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुईं। वहीं आईएमडी ने रविवार को ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया था, जिसमें मुंबई और पड़ोसी ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई थी, और कुछ स्थानों पर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवा चलने का अनुमान लगाया गया था। Mumbai Rain Alert: Rainy season will continue in Mumbai till August 23, Meteorological Department has issued an alert
आईएमडी ने मध्य महाराष्ट्र उपखंड के क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें अहिल्यानगर, धुले, जलगांव, नदुरबार, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर और नासिक शामिल हैं। 20 अगस्त तक गरज, बिजली और तेज़ आंधी के साथ अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। बीड, छत्रपति संभाजीनगर, धाराशिव, हिंगोली, जालना, लातूर, नांदेड़ और परभणी सहित मराठवाड़ा उपखंड को आज बहुत भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना के साथ रेड अलर्ट पर रखा गया है। Mumbai Rain Alert: Rainy season will continue in Mumbai till August 23, Meteorological Department has issued an alert