Tag: Mcgm

  • BMC में बड़ा फेरबदल: Commissioner रिटायरमेंट से पहले 4 Assistant Commissioners ट्रांसफर

    BMC में बड़ा फेरबदल: Commissioner रिटायरमेंट से पहले 4 Assistant Commissioners ट्रांसफर

    Mumbai BMC reshuffle before Commissioner retirement: Gajanan Bellale transferred to A Ward, 4 assistant commissioners reshuffled, major administrative changes update.

    मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। BMC Commissioner डॉ. भूषण गगराणी के 1 अप्रैल को रिटायर होने से पहले 4 सहायक आयुक्तों (Assistant Commissioners) समेत कई अधिकारियों के ट्रांसफर और जिम्मेदारियों में बदलाव किए गए हैं।

    Commissioner रिटायरमेंट से पहले बड़ा एक्शन (BMC Administrative Reshuffle)

    BMC Commissioner डॉ. भूषण गगराणी 1 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। रिटायरमेंट से पहले उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर कई अहम बदलाव करते हुए Assistant Commissioners और Executive Engineers की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है।

    गजानन बेल्लाळे की बड़ी जिम्मेदारी (Gajanan Bellale Transfer Update)

    घाटकोपर के ‘N’ वार्ड में Assistant Commissioner के पद पर काम कर रहे गजानन बेल्लाळे को अब ‘A’ वार्ड (Colaba, Nariman Point जैसे प्रमुख इलाके) की जिम्मेदारी दी गई है।

    खास बात यह है कि उनके पास Tax Assessment and Collection (कर निर्धारण व संकलन) विभाग का अतिरिक्त चार्ज भी पहले की तरह बना रहेगा।

    रोहित त्रिवेदी का ट्रांसफर (Rohit Trivedi Posting)

    ‘E’ वार्ड में Assistant Commissioner का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे Executive Engineer रोहित त्रिवेदी का ट्रांसफर अब ‘R/North’ वार्ड में किया गया है, जहां उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    आनंद कंकाळ को फुल टाइम जिम्मेदारी (Anand Kankal Appointment)

    Solid Waste Management विभाग के Executive Engineer आनंद कंकाळ को ‘E’ वार्ड का Full-Time Assistant Commissioner बनाया गया है। यह उनके लिए एक बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी मानी जा रही है।

    दो इंजीनियर वापस मूल विभाग में (Engineers Sent Back)

    Executive Engineer नयनीश वेंगुर्लेकर और जयदीप मोरे के पास क्रमशः ‘R/North’ और ‘A’ वार्ड का अतिरिक्त कार्यभार था।

    अब इन दोनों से Assistant Commissioner का अतिरिक्त चार्ज हटाकर उन्हें वापस उनके मूल विभाग यानी Municipal Engineer Department में भेज दिया गया है।

    रूपाली सरमळकर को अतिक्रमण विभाग (Encroachment Department Update)

    MPSC द्वारा चयनित रुपाली प्रसाद सरमळकर (पूर्व में रुपाली अशोक शिंदे) को Assistant Commissioner के पद पर नियुक्त किया गया है।

    उन्हें Encroachment Removal (City) विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो शहर में अवैध कब्जों पर कार्रवाई के लिए महत्वपूर्ण विभाग माना जाता है।

    कौन अधिकारी कहां ट्रांसफर हुए (Full Transfer List)

    • Gajanan Bellale – Assistant Commissioner (A Ward) + Tax Assessment additional charge
    • Rohit Trivedi – Assistant Commissioner (R/North Ward) (Additional Charge)
    • Anand Kankal – Assistant Commissioner (E Ward) (Full-Time)
    • Naynish Vengurlekar – वापस Municipal Engineer Department
    • Jaydeep More – वापस Municipal Engineer Department

    ऑनलाइन जानकारी और हेल्पफुल लिंक


    FAQ (Frequently Asked Questions)

    Q1. BMC Commissioner कब रिटायर हो रहे हैं?
    ➡️ 1 अप्रैल 2026 को डॉ. भूषण गगराणी रिटायर हो रहे हैं।

    Q2. गजानन बेल्लाळे को कहां ट्रांसफर किया गया है?
    ➡️ उन्हें ‘A’ वार्ड (Colaba, Nariman Point) में Assistant Commissioner बनाया गया है।

    Q3. कितने अधिकारियों की बदली हुई है?
    ➡️ 4 Assistant Commissioners समेत कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

    Q4. आनंद कंकाळ को क्या जिम्मेदारी मिली है?
    ➡️ उन्हें ‘E’ वार्ड का Full-Time Assistant Commissioner बनाया गया है।

    Q5. रूपाली सरमळकर को कौन सा विभाग मिला है?
    ➡️ उन्हें Encroachment Removal (City) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

  • मुंबई में गुरुद्वारा विध्वंस पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान मनपा अधिकारियों को नोटिस जारी

    मुंबई में गुरुद्वारा विध्वंस पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान मनपा अधिकारियों को नोटिस जारी

    मुंबई के गुरूद्वारा विध्वंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी किया। बताया कोर्ट के आदेशों का हुआ है उलंघन.. (Supreme Court takes cognizance of demolition of Gurudwara in Mumbai, notice issued to Municipal Corporation officials)

    विशेष संवाददाता
    मुंबई
    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक गुरुद्वारे के गिराए जाने के मामले में बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की याचिका पर नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की पीठ ने मामले की अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया और संबंधित प्रतिवादियों को नोटिस भेजा। याचिकाकर्ता प्रवीण जीवन वालोदरा का प्रतिनिधित्व एड्वोकेट सौम्या प्रियदर्शिनी ने कर रहे हैं, जिन्होंने आरोप लगाया कि बीएमसी के अधिकारियों ने संपत्तियों को गिराने पर रोक लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है। (Supreme Court takes cognizance of demolition of Gurudwara in Mumbai, notice issued to Municipal Corporation officials)

    कोर्ट के अंतरिम आदेशों का पूर्ण उल्लंघन

    याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है, कि बीएमसी के अधिकारियों ने उनके आश्रय के अधिकार का उल्लंघन किया है, जो भारत के संविधान द्वारा सुरक्षित है। याचिकाकर्ता के अनुसार, यह तोड़क कार्यवाही 15 अक्टूबर 2024 को हुआ, जो 17 सितंबर 2024 और 1 अक्टूबर 2024 के अंतरिम आदेशों का उल्लंघन है, जिसमें शीर्ष न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा था कि बिना अनुमति के किसी भी स्थान पर स्ट्रक्चर पर तोड़क कार्यवाही को नहीं किया जा सकता। याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि अवमाननाकर्ताओं ने न्यायालय की अनुमति के बिना संरचना को ध्वस्त कर दिया, और यह दावा किया गया है कि यह संरचना सार्वजनिक सड़क पर स्थित थी। जबकि बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा याचिकाकर्ता को प्रदान किए गए किसी भी आंतरिक पत्राचार या याचिकाकर्ता के पास उपलब्ध अभिलेखों में ऐसा कुछ भी दर्ज नहीं किया गया है। (Supreme Court takes cognizance of demolition of Gurudwara in Mumbai, notice issued to Municipal Corporation officials)

    याचिका में खास क्या रहा ?

    याचिकाकर्ता ने बताया कि वे गुरुद्वारे का संचालन कर रहे थे और अपने परिवार के साथ वर्षों से उस संरचना के कमरे में शांति से निवास कर रहे थे, जैसा कि उनके पूर्वजों ने 1955 के आस-पास किया था, जो दस्तावेजों से स्पष्ट है। याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि उन्होंने और उनके पूर्वजों ने उस भूमि और संरचना से संबंधित संपत्ति कर का भुगतान किया है। (Supreme Court takes cognizance of demolition of Gurudwara in Mumbai, notice issued to Municipal Corporation officials)

  • Mumbai BMC: मुंबईकरो पर एक और कचरा टैक्स लगाने की तैयारी

    Mumbai BMC: मुंबईकरो पर एक और कचरा टैक्स लगाने की तैयारी

    मुंबई अंतरराष्ट्रीय शहर होने के बावजूद स्वच्छता सर्वेक्षण में नवी मुंबई जैसे पास के दूसरे शहरों से पीछे रह रहा है। हर बार मनपा के सफाई का अस्तर गिरता जा रहा है। इसके बावजूद बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) मुंबईकरो पर एक और अतिरिक्त कचरा टैक्स का बोझ डालने की तैयारी कर रही है। वहीं भाजपा मुंबईकरों पर नया टैक्स लगाने का विरोध कर रही है। (Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax)

    इस्माईल शेख
    मुंबई– बृहन्मुंबई महानगर पालिका (Mumbai BMC)  द्वारा मुंबईकरों पर कचरा शुल्क के रूप में न्यूनतम 100 रूपए से लेकर 1 हजार रुपये तक का टैक्स वसूलने का निणर्य लिया है। मनपा लोगों से घरो के क्षेत्रफल के अनुसार कचरा टैक्स (Garbage tax) लेने के निणर्य पर विचार कर रही है। मनपा के इस निणर्य पर भाजपा की ओर से मनपा नेता (BMC Leader) रहे विनोद मिश्रा विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कि “मनपा लोगो को अच्छी तरह से साफ़ सफाई की सुविधा नहीं दे पा रही है। हर बार मनपा का सफाई का अस्तर गिरता जा रहा है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय शहर होने के बावजूद स्वच्छता सर्वेक्षण में नवी मुंबई जैसे पास के दूसरे शहरों से पीछे रह रहा है।” इसी कड़ी में मनपा के निर्णय को लेकर शिवसेना नेता और पूर्व स्थाई समिति अध्यक्ष ने भी नाराजगी जताई है। (Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax)

    क्या है मामला?

    मिल रही जानकारी के मुताबिक, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) कचरे का निपटारा करने में बढ़ते खर्च और मुंबई के लोगों को साफ़ सफाई की अच्छी सुविधा देने के नाम पर मुंबई के लोगो पर अतिरिक्त कचरा टैक्स लगाने का निणर्य लिया है। मनपा के इस निणर्य का भाजपा के नेताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि मुंबईकरो पर एक नया टैक्स लगाने का निणर्य कम से कम इस समय नही लिया जाना चाहिए। जबकि इस समय मनपा में निर्वाचित प्रतिनिधि है ही नही। शहर में चुनाव होने अभी बाकी है और चुनावी नतीजों के बाद ही मनपा प्रतिनिधि का चयन किया जाना है। जनप्रतिनिधि को सुनने के बाद ही मनपा को फैसला करना चाहिए। नही तो ये मुंबईकरो के खिलाफ होगा। (Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax)

    क्यों हो रहा है मनपा का विरोध?

    विनोद मिश्रा ने कहा, मनपा में आने वाले नए अधिकारी नया नया प्रयोग करते है। अधिकारी मनपा को अपनी पाठशाला बना लेते है। मुबंई का सफाई का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। मनपा सिर्फ ठेकेदारों में बंध कर रह गई है। उन्होंने कचरा टैक्स लगाए जाने का विरोध करते हुए मनपा को कचरा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को दूर कर अपना पैसा बचाने पर जोर देना को कहा है। उन्होंने कहा, मुबंई की जनता पर टैक्स का नया बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। मनपा के पूर्व विरोधी नेता रहे भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष रविराजा ने मनपा द्वारा कचरे पर टैक्स लगाए जाने के समय को लेकर विरोध जताया है। रविराजा ने कहा कि मनपा में कोई चुनी हुई सरकार नहीं है ऐसे में इस तरह का निणर्य लेना उचित नहीं होगा। (Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax)