Tag: Mangal prabhat lodha

  • BMC चुनाव से पहले भाजपा में तकरार? किरीट सोमैया ने मंत्री लोढा को लगाई फटकार

    BMC चुनाव से पहले भाजपा में तकरार? किरीट सोमैया ने मंत्री लोढा को लगाई फटकार

    मुंबई महापौर पद को लेकर भाजपा के भीतर मतभेद उभरते दिख रहे हैं। मंत्री मंगलप्रभात लोढा के “भाजपा का महापौर” बयान पर पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा—“कसली कॉलर टाइट? भाजपा महापौर की रेस में नहीं है।”

    मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव नज़दीक आते ही राजनीति गर्माती जा रही है। एक तरफ भाजपा नेता जहां BMC में सत्ता स्थापित करने की बात कर रहे हैं, वहीं भाजपा के भीतर ही इस मुद्दे पर मतभेद खुलकर सामने आते दिख रहे हैं। मंत्री मंगलप्रभात लोढा द्वारा “मुंबई में भाजपा का महापौर बनेगा” इस दावे के बाद पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने उन्हें कड़े शब्दों में फटकार लगाई और कहा कि “भाजपा महापौर पद की लड़ाई नहीं लड़ रही है।” सोमैया ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी इस बयान पर ध्यान देने की बात कही।

    मुंबई में महापौर पद पर सियासी बयानबाज़ी तेज़

    राज्य के 29 नगर निगम चुनावों की घोषणा से पहले ही मुंबई में राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है। महायुती के नेताओं का दावा है कि इस बार मुंबई में उनका महापौर बनेगा।
    वहीं शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) भी लगातार यह कहते हुए दिखाई दे रही है कि “मुंबई में फिर से शिवसेना का महापौर आएगा।”

    इसी माहौल में मंत्री मंगलप्रभात लोढा के बयान ने राजनीतिक हलचलों को और हवा दे दी।

    मंगलप्रभात लोढा का बयान: “भाजपा का महापौर बनेगा, कॉलर टाइट होगा!”

    एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मंत्री लोढा ने कहा था—

    “मुंबई महानगरपालिका में जब भाजपा का महापौर चुना जाएगा, तब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उसके शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे, और उस वक्त आपकी और मेरी कॉलर टाइट होगी!”

    उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में कई दल फडणवीस के संकेतों पर चलते हैं।

    उनके इस बयान के बाद से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है कि भाजपा अकेले महापौर पद का दावा कर रही है।

    सैय्या—”किस तरह का कॉलर टाइट? बीजेपी मेयर पद का चुनाव नहीं लड़ रही है!”

    मंगलप्रभात लोढा के बयान पर भाजपा के ही वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने नाराज़गी जताई।
    मीडिया से बातचीत में सोमैया ने कहा—

    “भाजपा महापौर पद के लिए लड़ ही नहीं रही। जो नेता महापौर पद की बात कर रहे हैं, उन्हें मैंने भी बताया है और फडणवीस जी को भी कहा है कि उन्हें रोको। कैसा कॉलर टाइट? कैसा महापौर पद?”

    सोमैया ने स्पष्ट किया कि भाजपा का ध्यान महापालिका में “भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन” और विकास पर है, न कि महापौर की कुर्सी पर।

    महा विकास अघाड़ी और ठाकरे गुट पर भी हमला

    मीडिया से बातचीत के दौरान सोमैया ने शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) को भी आड़े हाथों लिया।
    उन्होंने कहा—

    • “कोविड के दौरान ठाकरे सेना कमाई कर रही थी।”
    • “खिचड़ी घोटाला, रेमडेसिविर घोटाला—ये सब मुंबई को लूटने की कहानी है।”
    • “हमारा लक्ष्य BMC को भ्रष्टाचार से मुक्त कराकर मुंबई का विकास करना है।”

    उनके अनुसार भाजपा—चाहे फडणवीस हों या मोदी—पिछले 25 वर्षों से “लूट” का आरोप झेल रही मुंबई को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।

    मुंबई में क्या भाजपा एकजुट नहीं? उठने लगे सवाल

    लोढा का “भाजपा का महापौर” वाला दावा और सोमैया की “भाजपा महापौर पद की लड़ाई नहीं लड़ रही” वाली प्रतिक्रिया—दोनों ने मिलकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—

    क्या BMC चुनाव में भाजपा की रणनीति स्पष्ट नहीं है?

    या फिर पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर सहमति नहीं बनी है?

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि BMC चुनाव 2025 महाराष्ट्र में सत्ता संतुलन तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
    इसलिए भाजपा चाहती है कि हर बयान बेहद सोच–समझकर दिया जाए।


    FAQ सेक्शन

    1. महापौर पद को लेकर भाजपा में विवाद क्यों दिख रहा है?

    मंत्री लोढा ने कहा कि “भाजपा का महापौर बनेगा”, जबकि सोमैया ने कहा कि भाजपा महापौर की रेस में नहीं है। इसी वजह से मतभेद की चर्चा शुरू हुई।

    2. भाजपा की आधिकारिक रणनीति क्या है?

    सोमैया के मुताबिक, भाजपा का मुख्य फोकस महापालिका को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना और विकास तेज़ करना है।

    3. BMC चुनाव कब होने की उम्मीद है?

    राज्य चुनाव आयोग जल्द ही तारीखों की घोषणा कर सकता है। 29 नगर निगमों के चुनाव एक साथ होने की संभावना है।

    4. शिवसेना (उद्धव गुट) का दावा क्या है?

    ठाकरे गुट का दावा है कि वे फिर से मुंबई में महापौर बनाएंगे।

  • मालवनी में नया हेल्थ सेंटर शुरू, साढ़े 3 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

    मालवनी में नया हेल्थ सेंटर शुरू, साढ़े 3 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

    मालाड पश्चिम के मालवनी में नया नागरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र शुरू। मंगलप्रभात लोढा और अशिष शेलार की मौजूदगी में लोकार्पण। अब 3.5 लाख नागरिकों को नज़दीक इलाज मिलेगा।

    मुंबई: पश्चिम उपनगर में रहने वाले करीब साढ़े तीन लाख लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मालाड मालवनी में बने नए नागरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (Urban Health Training Centre) का उद्घाटन मुंबई उपनगर के सहपालकमंत्री मंगलप्रभात लोढा के हाथों आज किया जाएगा। इस मौके पर महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक कार्य मंत्री तथा मुंबई उपनगर के पालकमंत्री आशिष शेलार भी मौजूद रहेंगे।

    यह स्वास्थ्य केंद्र उन लोगों के लिए बड़ा बदलाव साबित होने वाला है, जिन्हें अब तक इलाज के लिए दूर-दराज स्थित बड़े अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता था।

    🏥 क्यों खास है यह नागरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र?

    यह सेंटर खासतौर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए तैयार किया गया है। इस मेडिकल सेंटर को सेठ गोवर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज और KEM अस्पताल टीम के डॉक्टर्स, रेजिडेंट्स, कर्मचारियों व मेडिकल स्टूडेंट्स चलाएंगे।

    यहां रोजाना सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक OPD सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

    📌 उपलब्ध मेडिकल सुविधाएं

    इस सेंटर में कई अहम मेडिकल विभाग शामिल किए गए हैं, जिनमें—

    • जनरल ओपीडी
    • महिला एवं प्रसूति स्वास्थ्य सेवाएं
    • दंत चिकित्सा (Dental care)
    • त्वचा रोग विभाग
    • एक्स-रे व TB से रिलेटेड उपचार
    • लसीकरण व बच्चों की स्वास्थ्य सेवाएं

    रोजाना यहां 250–300 मरीजों के इलाज की क्षमता है।

    🧑‍⚕ स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव

    इस सेंटर में उपचार के बाद गंभीर मरीजों को आस-पास के बीएमसी अस्पतालों में रेफर किया जाएगा, जैसे—

    • भगवती अस्पताल
    • भाभा अस्पताल बांद्रा
    • कूपर अस्पताल विले पार्ले
    • HBT मेडिकल कॉलेज तथा डॉ. R.N. कूपर रुग्णालय

    इससे बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम होगा और छोटे इलाकों के लोगों को घर के पास ही इलाज मिल सकेगा।

    🏢 बिल्डिंग और भविष्य की योजनाएं

    यह एक 5 मंजिला बिल्डिंग है, जिसमें से 3 मंज़िलें सिर्फ मेडिकल टीम और सुविधाओं के लिए रिज़र्व रखी गई हैं।

    जल्द ही यहां:

    • HMIS डिजिटल हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम
    • रिसर्च सेंटर
    • लाइब्रेरी
    • हेल्थ म्यूज़ियम
    • सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम

    भी शुरू किए जाएंगे।

    इसके अलावा जगह-जगह स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम, मेडिकल कैम्प, रैली और NGO के साथ कम्युनिटी हेल्थ प्रोजेक्ट भी चलाए जाएंगे।


    ❓ FAQ Section

    Q1. यह स्वास्थ्य केंद्र किसके लिए बनाया गया है?
    यह सेंटर खासकर मालाड-मालवनी और आसपास के लगभग साढ़े तीन लाख नागरिकों की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बनाया गया है।

    Q2. क्या यहां इलाज मुफ्त होगा?
    हाँ, बीएमसी की अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की तरह यहां भी ज़्यादातर उपचार मुफ्त या कम शुल्क पर उपलब्ध होंगे।

    Q3. इस सेंटर का समय क्या है?
    सेंटर की OPD सेवा सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेगी।

    Q4. क्या यहां स्पेशलिस्ट डॉक्टर मिलेंगे?
    हाँ, यहां महिला स्वास्थ्य, त्वचा रोग, दंत सेवा और टीबी उपचार जैसे विशेष विभाग उपलब्ध रहेंगे।

  • गोरेगांव के पी-साउथ विभाग में जनता दरबार: मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने 150 शिकायतें मौके पर सुलझाईं, बड़ी संख्या में नागरिकों ने लिया हिस्सा

    गोरेगांव के पी-साउथ विभाग में जनता दरबार: मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने 150 शिकायतें मौके पर सुलझाईं, बड़ी संख्या में नागरिकों ने लिया हिस्सा

    मुंबई के गोरेगांव स्थित मनपा पी-दक्षिण विभाग में आयोजित जनता दरबार में उपनगर के सह-पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने करीब 400 शिकायतों में से 150 का समाधान मौके पर किया। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और बीएमसी अधिकारी भी मौजूद रहे।

    मुंबई: गोरेगांव मनपा पी-दक्षिण विभाग में बुधवार को आयोजित जनता दरबार में नागरिकों की बड़ी भीड़ उमड़ी। लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों के निवारण के लिए सुबह से ही विभाग कार्यालय पहुंचे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनगर के सह-पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने की।

    नागरिकों ने पानी की समस्या, सड़क मरम्मत, नाले की सफाई, स्ट्रीट लाइट और बीएमसी संबंधित कई मुद्दे रखे, जिन पर अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिया।

    Janta-Darbar-in-P-South-ward-of-Goregaon-Minister-Mangal-Prabhat-Lodha-resolved-150-complaints-on-the-spot

    🧾 400 में से 150 शिकायतों का निपटारा मौके पर

    कार्यक्रम के दौरान कुल 400 से अधिक शिकायतें सामने आईं। इनमें से करीब 300 शिकायतों पर चर्चा हुई और 150 शिकायतों का निवारण मौके पर ही कर दिया गया।
    मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने नागरिकों से कहा कि “आपके हर मुद्दे का समाधान प्रशासन की जिम्मेदारी है। जनता दरबार का उद्देश्य ही यही है कि लोग बिना किसी दिक्कत के सीधे अपनी बात रख सकें।”

    👥 कार्यक्रम में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

    जनता दरबार में कई प्रमुख नेता और अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें विधायक विद्या ठाकुर, भाजपा उत्तर-पश्चिम जिलाध्यक्ष ज्ञानमूर्ति शर्मा, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अभिजीत राणे, बीएमसी उपायुक्त सौ. भाग्यश्री कापसे, सहायक आयुक्त श्री अजय पाटने, पूर्व नगरसेवक हर्ष पटेल, दीपक ठाकुर, प्रीति सातम, संदीप पटेल और श्रीकला पिल्लै शामिल थे।

    इन सभी ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

    🏗️ जनता दरबार से नागरिकों को मिली राहत

    जनता दरबार के जरिए नागरिकों को अपनी समस्याओं का समाधान पाने का सीधा मंच मिला।
    स्थानीय निवासियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रशासनिक प्रक्रिया तेज होती है और छोटे-छोटे मुद्दे भी बिना चक्कर लगाए हल हो जाते हैं।

    ❓FAQ सेक्शन

    Q1. जनता दरबार कहां आयोजित किया गया था?
    👉 गोरेगांव स्थित मनपा पी-दक्षिण विभाग कार्यालय में।

    Q2. कार्यक्रम में किसने अध्यक्षता की?
    👉 उपनगर के सह-पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने।

    Q3. कितनी शिकायतें प्राप्त हुईं और कितनी सुलझाई गईं?
    👉 कुल 400 शिकायतें आईं, जिनमें से 150 का निवारण मौके पर हुआ।

    Q4. कार्यक्रम में कौन-कौन मौजूद थे?
    👉 विधायक विद्या ठाकुर, अभिजीत राणे, ज्ञानमूर्ति शर्मा, सौ. भाग्यश्री कापसे और कई स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Q5. नागरिकों की मुख्य समस्याएं क्या थीं?
    👉 पानी की कमी, सड़क मरम्मत, नाले की सफाई और स्ट्रीट लाइट की दिक्कतें प्रमुख थीं।

  • अखंड ज्योति में जली 7 जिंदगियां, परिवार के सारे लोग जलकर हुए खाक

    अखंड ज्योति में जली 7 जिंदगियां, परिवार के सारे लोग जलकर हुए खाक

    मुंबई के सिद्धार्थ कॉलोनी में भीषण आग लगने से 7 जिंदगियां जलकर खाक हो गई। नवरात्रि की इस अखंड ज्योति अग्निकांड में एक ही परिवार के सारे लोगों की मौत हो गई। चोरों ने कबड तोड़कर 12 लाख रुपये के गहने और नगदी चुरा लिए। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    चेंबूर के सिद्धार्थ कॉलोनी में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। नवरात्रि की इस अखंड ज्योति अग्निकांड में एक ही परिवार के सारे लोग शामिल हैं। घटना के बाद से पूरा इलाका गमगीन है। इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों ने पीड़ित परिवार के घर में घुस कर 12 से 14 लाख रुपये के गहने और नगदी चुरा लिए। चोरी की पड़ताल चेंबूर पुलिस कर रही है। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    सिद्धार्थ कॉलोनी इलाके में छेदीराम गुप्ता के घर में लगी आग बुझाने के बाद कुछ अज्ञात लोग वहां घूम रहे थे। वे पीड़ित घर में घुस गए और अलमारी तोड़ दी और 12 से 14 लाख रुपये के सोने के गहने और नकदी लूट लिया। छेदीराम की बेटी ने इस मामले में चेंबूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस इस मामले में पडताल कर रही है। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    नवरात्रि की अखंड ज्योति

    बताया जा रहा है की पूजा घर में जल रही अखंड ज्योति से यह आग लगी थी जिसने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। यह भी बताया जा रहा है कि घर के अंदर दुकान में अवैध रूप से 25 लीटर केरोसिन का तेल रखा हुआ था जिसकी वजह से आग ने भीषण रूप ले लिया। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की मुश्किलें

    घटना करीब सुबह 4:30 बजे की है। आपको बता दे की झुग्गी बस्ती सिद्धार्थ कॉलोनी के पुनर्वास परियोजना का हिस्सा है। झुग्गी बस्ती की संकरी गलियों के कारण मौके पर फायर ब्रिगेड के लिए भी घटना स्थल तक पहुंचना काफी मुश्किल हो गया था। फायर ब्रिगेड टैंकर को दूर से आग बुझाने के लिए पार्क करना पड़ा और पानी की पाईप को दूर से ही फैलाना पड़ा। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन पहली मंजिल पर फ़ंसे लोगों को बचाने में फायरकर्मी नाकाम रहे। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    मृतकों की पहचान

    इस घटना में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई। इनकी पहचान 30 वर्षीय मंजू प्रेम गुप्ता, 30 वर्षीय प्रेम छेदीराम गुप्ता, 39 वर्षीय अनीता धर्मदेव गुप्ता, 60 वर्षीय गीतादेवी गुप्ता, 6 वर्षीय प्रीति प्रेम गुप्ता, 10 वर्षीय नरेंद्र गुप्ता और 15 वर्षीय विधि छेदीराम गुप्ता के रूप में हुई है। सभी की आग में झुलसने से मौत हो गई। घायलों को राजावाड़ी अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    बचाव दल के एक अधिकारी का कहना है की आग लगते ही परिवार के सारे सदस्यों को बाहर निकालने में मदद की गई। लेकिन जब तक हम टिन की छत पर पहुंचे, तब तक आग पहली मंजिल तक फैल चुकी थी। दुर्भाग्य से, तब तक कई लोग बहुत सारा धुआं अंदर ले चुके थे। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    केरोसिन का अवैध भंडारण

    वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी रवींद्र अंबुलगेकर ने पुष्टि करते हुए कहा कि केरोसिन के अवैध भंडारण ने आग को और बढ़ा दे दिया। अधिकारी का कहना है कि वहां करीब 25 लीटर केरोसिन का तेल रखा हुआ था। दिया गिरने से लकड़ियां जलने लगी और फिर केरोसिन ने आग को और भड़का दिया। घर के लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला क्योंकि वहां आने जाने का एक ही रास्ता था। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    5 लाख रुपये की मदद

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सिद्धार्थ कॉलोनी अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा है कि घायलों को सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज दिया जाएगा। दुर्घटना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी मदद का वादा किया उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, संरक्षक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, पूर्व सांसद राहुल शेवाले और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)