Tag: jaipur

  • जयपुर की शादीशुदा महिला ने मुंबई की एक होटल में अपने प्रेमी की हत्या कर दी, मलाड़ की दिंडोशी पुलिस ने किया गिरफ्तार

    जयपुर की शादीशुदा महिला ने मुंबई की एक होटल में अपने प्रेमी की हत्या कर दी, मलाड़ की दिंडोशी पुलिस ने किया गिरफ्तार

    एक्सट्रा मैरिटल अफेर ने मुंबई के एक व्यक्ति की जान ले ली। उस व्यक्ति की हत्या करने वाला कोई और नही बल्कि उसी की प्रेमिका निकली। जिसने होटल के कमरे में अपने ही प्रेमी का गला घोट कर हत्या कर दी। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    मुंबई: मालाड़ पूर्व की दिंडोशी पुलिस ने जयपुर की एक ऐसी शातिर महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने मुंबई में आकर अपने प्रेमी की हत्या तो की और उसे आत्महत्या साबित करने के लिए परिवार वालों को झूठा मैसेज भेज दिया और बाद में रात के अंधेरे में सूनसान तरिके से गुजारात पहुंच वहां कुछ समय ठहरने के बाद वापस अपने घर जयपुर पहुंच गई। बता दें कि आरोपी महिला ने अकेले बंद कमरे में अपने प्रेमी का गला घोट कर हत्या कर दी। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    पति के साले से अफेर

    मंगलवार को हुई गिरफ्तारी के बाद, मलाड़ पूर्व दिंडोशी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय अफाले ने बताया कि बरकत राठौर पिछले दो सालों से अपने पति के साले इमामुद्दीन अंसारी के साथ कथित तौर पर एक्सट्रा मैरिटल अफेर में थी। मृतक इमामुद्दीन अंसारी मलाड़ का रहने वाला एक इंटीरियर डेकोरेटर कारोबारी था। अंसारी के साथ उसके संबंध का पता चलने के बाद बरकत के पति ने उसे छोड़ दिया और वह पिछले दो सालों से जयपुर में अपनी मां के साथ रह रही थी। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    शारीरिक संबंध

    बरकत ने कथित तौर पर 4 मई को मुंबई के मलाड होटल के एक कमरे में अंसारी का गला घोंट दिया और उसके फोन से परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर खुद के आत्महत्या किए जाने का मैसज बनाकर डाल दिया। इस मैसज में कहा गया था कि वह अपनी पत्नी के उत्पीड़न की वजह से यह कदम उठा रहा है। उसकी पत्नी को शक था कि उसके और बरकत के बीच शारिरीक संबंध है। इस मैसेज में आगे कहा गया था कि उनके बीच में कोई संबंध नहीं था और आरोप केवल अंसारी की पत्नी की तरफ से जानबूझकर फैलाई गईं अफवाहें थीं। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    होटल में पूछताछ

    पुलिस ने कहा कि इसके बाद बरकत सूरत चली गई और वहां से कुछ देर रुकने के बाद जयपुर अपनी मां के घर पर चली गई। अंसारी के परिवार ने जब व्हाट्सऐप पर यह मैसेज देखा तो उन्हें उसमें इस्तेमाल की गई भाषा पर शक हुआ। क्योंकि अंसारी अनपढ़ था। इसके बाद परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। जब पता चला कि अंसारी के फोन का आखिरी लोकेशन मुंबई के मलाड में था, तो उसका बेटा फोटो दिखाकर आसपास के होटलों में पूछताछ करने लगा। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    होटल कर्मचारी ने खोले राज

    मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन के पास शालीमार होटल के एक कर्मचारी ने उसकी पहचान की। उसने बुर्का पहनी महिला के साथ होटल में चेकइन किया था। कर्मचारी ने अंसारी और उस महिला की तरफ से जमा किए गए दो आधार कार्ड की कॉपियां दिखाईं। पुलिस ने बताया कि अंसारी के बेटे ने होटल में सीसीटीवी फुटेज से बुर्का पहनी महिला को पहचान लिया उसने बताया कि यह उसकी रिश्तेदार बरकत है जो जो फिलहाल जयपुर में अपनी मां के साथ रहती है। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    गले पर नाख़ून के निशान

    जब पुलिस ने होटल के कैमरों को खंगाला तो उन्हें अंसारी फर्श पर पड़ा मिला। उसे गोरेगांव के सिद्धार्थ नगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसके गले पर नाखून के निशान थे और उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और बरकत की तलाश शुरू कर दी। उसके फोन की लोकेशन के आधार पर बरकत को जयपुर में ट्रेस किया गया और बाद में उसे हिरासत में लेकर मुंबई लाया गया। मंगलवार को पुलिस ने हत्या के मामले में बरकत को गिरफ्तार किया। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

  • गैस टैंकर हादसा में 11 की मौत 35 झुलसे, 40 वाहनें जलकर खाक

    गैस टैंकर हादसा में 11 की मौत 35 झुलसे, 40 वाहनें जलकर खाक

    राजस्थान के जयपुर में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है। लगभग 35 लोग झुलस गए हैं और 40 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं। एक स्लीपर बस भी इस आग की चपेट में आ गई। आग ने करीब 200 मीटर तक तबाही मचाई, और जो भी सामने आया, वह जलकर राख हो गया। एक घर भी आग की लपटों में फंस गया है। (11 killed, 35 burnt, 40 vehicles burnt to ashes in gas tanker accident)

    डिजिटल डेस्क
    राजस्थान-
    जयपुर के अजमेर हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक भयानक हादसा हुआ। एक एलपीजी गैस टैंकर की एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे 11 लोगों की जान चली गई और लगभग 35 लोग झुलस गए। हादसा इतना गंभीर था कि पूरा क्षेत्र आग की लपटों में लिपट गया, और एक घर भी इसकी चपेट में आ गया। यह घटना दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास भांकरोटा इलाके में सुबह करीब 5:44 बजे एक पेट्रोल पंप के पास हुई। गया है। (11 killed, 35 burnt, 40 vehicles burnt to ashes in gas tanker accident)

    कैसे हुआ हादसा ?

    एलपीजी टैंकर अजमेर से जयपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही टैंकर ने यू-टर्न लिया, तभी जयपुर से आ रहा एक ट्रक उससे टकरा गया। इस टक्कर के चलते गैस लीक होने लगी और यह तेजी से 200 मीटर के क्षेत्र में फैल गई। अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और पूरा क्षेत्र आग की लपटों में घिर गया। गया है। (11 killed, 35 burnt, 40 vehicles burnt to ashes in gas tanker accident)

    सड़क हादसे का प्रभाव क्या रहा ?

    गैस टेंकर की गंभीर दुर्घटना में 40 से ज्यादा गाड़ियों में आग लग गई है। कई लोगों को भागने का मौका भी नहीं मिला। एक स्लीपर बस भी इस आग में फंस गई। राहत और बचाव कार्य के लिए 30 से अधिक एंबुलेंस और कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। इस हादसे के कारण हाईवे का लगभग 300 मीटर का हिस्सा प्रभावित हुआ है और फिलहाल इसे बंद कर दिया गया है। आग की लपटें एक किलोमीटर दूर से भी देखी जा रही थीं। गया है। (11 killed, 35 burnt, 40 vehicles burnt to ashes in gas tanker accident)

    हादसे के बाद का घटनाक्रम

    • मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। राजस्थान सरकार ने मृतकों के परिवारों को पांच लाख रुपये और घायलों को एक लाख रुपये की सहायता देने का फैसला किया है।
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर अग्निकांड के प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये मुआवजे की घोषणा की।
    • प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया, “जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुए हादसे में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है। जो लोग अपने प्रियजनों को खो चुके हैं, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों की सहायता में लगा हुआ है।”
    • राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना के बाद भांकरोटा में जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घायलों के इलाज के लिए जरूरी इंतजाम करने और एक हेल्पलाइन शुरू करने की बात कही।
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जयपुर हादसे पर गहरा दुख जताया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे बेहद दुःखद बताया और कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से भी बात की है। स्थानीय प्रशासन घायलों को तुरंत चिकित्सा सेवा देने में लगा हुआ है, और वे जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
    • जयपुर पुलिस ने पीड़ितों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लोग 9166347551, 8764868431 और 7300363636 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।
    • राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर ने एसएमएस अस्पताल का दौरा किया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अस्पताल में लाए गए घायलों में से लगभग आधे की हालत गंभीर है। दुर्घटनास्थल से एसएमएस अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।
    • घटना के घंटों बाद भी लोगों में घुटन का अहसास हो रहा है। घटनास्थल के पास कई पक्षी भी जलकर मर गए हैं। आग की चपेट में आए लोग बेतहाशा भागते नजर आए। कई पीड़ितों को तो आग से जलते कपड़े उतारने का भी समय नहीं मिला। घटनास्थल के आसपास का दृश्य बर्बादी की पूरी कहानी बयां कर रहा है।