Tag: Central government

  • GST Fraud: सरकार को लगाया 340 करोड़ का चूना…मुंबई की रितु निकली मास्टरमाइंड

    GST Fraud: सरकार को लगाया 340 करोड़ का चूना…मुंबई की रितु निकली मास्टरमाइंड

    मुंबई की रितु मीनोचा को 325 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। रितु पर फर्जी कंपनियां बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने और सरकार को 340 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    अंधेरी की रहने वाली 49 वर्षीय रितु मीनोचा को सोमवार को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI), बेंगलुरु की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रितु मीनाची पर 325 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। यह मामला फर्जी कंपनियां बनाकर बिना किसी असली वस्तु या सेवा की आपूर्ति के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने से जुड़ा है। सरकार को इस घोटाले के कारण 340 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

    फर्जी कंपनियों का जाल

    जांचकर्ताओं के अनुसार, रितु मीनोचा एक ऐसे गिरोह का हिस्सा थीं, जो कई फर्जी कंपनियों के माध्यम से सरकार को चपत लगाने का काम कर रहे थे। इनमें “गिर नेचर व्यू रिसॉर्ट्स” और “एवेंटीज मीडिया एंड टेक्नोलॉजीज” जैसी कंपनियां शामिल हैं। हालांकि मीनोचा ने अपनी सफाई में कहा, कि उन्हें इन गतिविधियों की जानकारी नहीं थी, लेकिन जांच में यह पाया गया कि उन्होंने इन कंपनियों की डायरेक्टर होने के नाते फर्जी बील जारी किए है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

    गिरफ्तार कर ले गए बेंगलूर

    गिरफ्तारी के बाद रितु मीनोचा को ट्रांजिट रिमांड पर बेंगलूर ले जाया गया है। इस दौरान उनके वकील सुजय कांतावाला ने अदालत में यह तर्क दिया कि तलाशी के नाम पर अधिकारियों ने उनके घर पर घंटों समय बिताया, जो कानूनी रूप से गलत है। कोर्ट ने हालांकि मीनोचा को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

    सरकारी को बड़ा नुकसान

    जांच एजेंसी का कहना है कि फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने के कारण सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। यह मामला न केवल आर्थिक अपराध से जुड़ा है, बल्कि टैक्स प्रणाली के दुरुपयोग का भी गंभीर उदाहरण है। इस मामले में डीजीजीआई की टीम अन्य संदिग्धों और कंपनियों की जांच कर रही है। जांचकर्ताओं का कहना है कि यह घोटाला बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का हिस्सा है, और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

  • Mumbai AC Local Train : मुंबई को जल्द मिलेंगी 238 Ac वाली लोकल ट्रेने।

    Mumbai AC Local Train : मुंबई को जल्द मिलेंगी 238 Ac वाली लोकल ट्रेने।

    Mumbai Ac Local Train Update : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इसका ऐलान कर दिया है। हालांकि 2023 की निविदा में खरीददारी पर रोक लग गया था। शनिवार को केंद्रीय मंत्री ने इसको लेकर हरी झंडी दिखा दी। (Mumbai AC Local Train update, Mumbai will soon get 238 AC local trains)

    न्यूज़ डेस्क
    Mumbai AC Local Train :
    मुंबईकरों के लिए एक अच्छी खबर है। मुंबई शहरी परिवहन परियोजना के तहत मुंबई को 238 नई एसी लोकल ट्रेनें (New Ac local train) मिलेंगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि एसी लोकल खरीदने का प्रस्ताव पटरी पर आ गया है। शनिवार (18 जनवरी) को अश्विनी वैष्णव ने रेल से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर टिप्पणी की। फिर उन्होंने एसी लोकल खरीददारी के बारे में जानकारी दी। (Mumbai AC Local Train update, Mumbai will soon get 238 AC local trains)

    मुंबई शहरी परिवहन परियोजना के चरण 3 और 3ए के तहत जल्द ही मुंबई में 238 एसी लोकल ट्रेनें चलेंगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, मुंबई रेलवे डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MRVC) ने जून 2023 में एसी लोकल ट्रेनों के लिए विशेष निविदाएं जारी की थीं। खरीददारी रुकने के कारण यह पहल स्थगित कर दी गई थी। अब 18 महीनों बाद एसी लोकल ट्रेन की खरीदी पर जोर दिया जा रहा है। (Mumbai AC Local Train update, Mumbai will soon get 238 AC local trains)

    MMRDA की फायनेंस शाखा है MUTP

    मुंबई शहरी परिवहन (MUTP) परियोजना की मूल योजना के अनुसार, चरण 3 में 47 एसी लोकल ट्रेनें खरीदी जानी हैं। इस पर करीब 3,491 करोड़ रुपये की लागत आ सकता है। जबकि फेज 3ए में 191 एसी लोकल ट्रेनें खरीदी जाने वाली हैं। इस पर करीब 15,802 करोड़ रुपये की लागत लगने वाला है। (Mumbai AC Local Train update, Mumbai will soon get 238 AC local trains)

    एसी लोकल खरीदने संबंधी फैसले से मुंबईकरों को राहत मिलेगी। इससे गर्मियों के दौरान यात्रियों को एसी लोकल से यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कहा जा रहा है कि इसका असर स्थानीय निकायों के चुनाव पर भी पड़ सकता है। हालांकि, यात्रियों की नजर इस बात पर है कि 238 एसी वाली यह ट्रेन मुंबई में कब से चलेगी। (Mumbai AC Local Train update, Mumbai will soon get 238 AC local trains)

    मुंबई शहरी परिवहन परियोजना क्या है ?

    यह परियोजना मुंबई महानगर क्षेत्र में यातायात और परिवहन की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए बनाई गई थी। इसे मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने विश्व बैंक की मदद से तैयार किया था। (Mumbai AC Local Train update, Mumbai will soon get 238 AC local trains)

    एमयूटीपी से जुड़ी कुछ खास बातें:

    • एमयूटीपी की शुरुआत साल 2002 में हुई।
    • इसमें बड़े पैमाने पर शहरी पुनर्वास भी किया गया।
    • एमयूटीपी के तहत कई तरह की परियोजनाएं चलाई गईं, जैसे कि एमयूटीपी 3ए और एमयूटीपी-II।
    • एमयूटीपी 3ए में एमएमआर क्षेत्र में रेल आधारित परियोजनाओं को शामिल किया गया ।
    • एमयूटीपी-II में यातायात और परिवहन की स्थिति में सुधार लाने के लिए कई तरह के उपाय किए गए।

    शहरी परिवहन से जुड़ी कुछ चुनौतियां: 

    • सड़कें और पुल जैसे बुनियादी ढांचे अपर्याप्त होते हैं।
    • यात्रा में देरी होती है और दुर्घटनाएं बढ़ती हैं।
    • सार्वजनिक परिवहन प्रणाली दिव्यांग व्यक्तियों के लिए पूरी तरह से सुलभ नहीं होती।
  • Car Project: मुंबई में केबल कार प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

    Car Project: मुंबई में केबल कार प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

    Mumbai Cable Car project: महाराष्ट्र राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर केबल कार प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की। इसके बाद प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई। (Cable Car Project Approval for cable car project in Mumbai)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई महानगरीय क्षेत्र में रोपवे के माध्यम से केबल कार परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इसकी जानकारी राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में सभी राज्यों के परिवहन मंत्रियों की बैठक आयोजित की थी। मौके पर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने केंद्र सरकार द्वारा मुंबई महानगरीय क्षेत्र में “केबल कार परियोजना” को लागू करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ अलग से बैठक की। (Cable Car Project Approval for cable car project in Mumbai)

    प्रताप सरनाईक ने क्या कहा?

    प्रताप सरनाईक ने कहा, ”विकसित भारत 2047 के लिए नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुझे महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ। इस मौके पर हमने मुंबई के शहरी परिवहन को आसान बनाने के लिए “केबल कार परियोजना” का प्रस्ताव रखा। इसमें हमने पीपीपी के माध्यम से पर्वतमाला परियोजना के तहत डीपीआर तैयार करने की मंजूरी का अनुरोध किया। प्रताप सरनाईक ने इस मौके पर केबल कार परियोजना को विकसित महाराष्ट्र के लिए पर्यावरण-अनुकूल परिवहन बताया। (Cable Car Project Approval for cable car project in Mumbai)

    सरनाईक ने कहा कि मुंबई महानगरीय क्षेत्र में बढ़ते शहरीकरण, वाहनों की बढ़ती संख्या, यातायात जाम की समस्या हल करने के लिए एक ठोस प्रयास किया जा रहा है। पश्चिमी देशों में “केबल कार परियोजना” के महत्व को समझाने के बाद इस परियोजना का सर्वेक्षण कर विकास योजना तैयार करने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। (Cable Car Project Approval for cable car project in Mumbai)

    विकास की जरूरत क्यों है ?

    परिवहन प्रणाली विकसित करने के लिए इस परियोजना का भी सर्वेक्षण किया जाना चाहिए ताकि हवाई अड्डे से आने-जाने में कम से कम समय लगे। पालघर से रायगढ़ जिले के उरण-पेन तक फैले कुल क्षेत्र में शहरीकरण की गति बढ़ रही है। उन्होंने कहा, कि “सड़क परिवहन, रेलवे, मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर दिन-ब-दिन बढ़ते तनाव को देखते हुए भविष्य में “केबल कार” जैसी हवाई सेवाओं का विकास करना आवश्यक है।” (Cable Car Project Approval for cable car project in Mumbai)

  • Maharashtra: पटाखों से भरा पार्सल जब्त, भटकता दिखा बाघ, दादर स्थित मंदिर को तोडने का नोटिस, 12 किलो सोना जब्त, गटर में गिरकर तेंदुआ फंसा।

    Maharashtra: पटाखों से भरा पार्सल जब्त, भटकता दिखा बाघ, दादर स्थित मंदिर को तोडने का नोटिस, 12 किलो सोना जब्त, गटर में गिरकर तेंदुआ फंसा।

    • नागपुर हवाई अड्डे पर पुलिस ने पटाखों से भरा बैग जब्त किया है। बैग से निकाल रहा था धुंआ।
    • महाराष्ट्र के भंडारा जिले में भटकता दिखा बाघ। 13 से 14 मवेशियों पर हमला कर चूका है।
    • मुंबई के दादर स्थित मंदिर को तोडने का नोटिस। उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर साधा निशाना। BJP ने किया पलटवार ..
    • मुंबई हवाई अड्डे पर 12 किलो सोना जब्त। दो तस्कर गिरफ्तार।
    • गटर में गिरकर तेंदुआ फंसा।

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    नागपुर एयरपोर्ट पर लदान से पहले पटाखों से भरा एक पार्सल जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मुंबई में डिलीवर के लिए पटाखों से भरे एक पार्सल का पता चला, जिसे समय रहते डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जब्त कर लिया गया। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    कर्मचारी ने दी जानकारी ..

    मिली जानकारी के अनुसार जब पार्सल की जांच हो रही थी, तब एयरपोर्ट के कार्गो सेक्शन में काम करने वाले एक कर्मचारी ने पार्सल को संदिग्ध पाया और उसे फर्श पर रख दिया। फिर उसमें से धुआं निकलने लगा, घबरा कर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि सोनेगांव पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पार्सल को जब्त कर लिया, जिसमें बंदरों को भगाने के लिए इस्तेमाल होने वाले पटाखे थे। उन्होंने बताया कि इस पार्सल को वाशिम की एक महिला ने कूरियर कंपनी के जरिए भेजा था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    एक गांव में भटकता दिखा बाघ, लोग लेते रहे सेल्फी

    महाराष्ट्र के पूर्वी क्षेत्र के भंडारा जिले में एक उप-वयस्क बाघ के साथ लोग सेल्फी लेते हुए पाए गए है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो देखने के बाद वन विभाग ने बाघ की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया है और उसे दूसरे जंगल क्षेत्र में भेजने का प्रस्ताव दिया है। बता दें कि यह बाघ करीब 18 से 19 महीने पुराना है, जो अपनी मां से अलग होने के कगार पर है और अपनी अलग जगह ढूंढ रहा है। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    बाघ के साथ लोगों ने ली सेल्फी ..

    वहीं इस मामले में एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस बाघ का व्यवहार अजीब है, क्योंकि लोग जब उसके पास होते हैं, तो वह परेशान नहीं दिखता। वहीं दो दिन पहले बोरगांव क्षेत्र में एक वीडियो में स्थानीय लोग बाघ के पास जाकर करीब 10 मीटर की दूरी से सेल्फी और फोटो ले रहे थे, जबकि बाघ एक मवेशी के शिकार के बाद आराम कर रहा था। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    13 से 14 मवेशियों को मार चुका है

    भंडारा के उप वनसंरक्षक राहुल गवाई ने बताया, कि यह बाघ BT-10 नाम की बाघिन का बच्चा है। इस बाघ ने गांवों में घुसकर 13 से 14 मवेशियों को मारा है। इसके साथ ही वन विभाग एहतियात बरत रही है, लेकिन आसपास गांव होने के कारण लोग बाघ के दिखाई देने पर या मवेशी के शिकार के बाद वहां पहुंच जाते हैं। इस कारण सुरक्षा की अधिक व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों ने बाघ को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भेजा है। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    12 किलो सोना बरामद..

    राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने डीजे लाइट में छिपाकर रखा गया 9.6 करोड़ रुपये का 12 किलोग्राम सोना बरामद किया है। डीआरआई ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। मामले में अधिकारी ने बताया कि डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई को सोने की तस्करी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। अधिकारी ने कहा हमें पहले डीजे लाइटों में तीन किलोग्राम सोना मिला। मामले की जांच की गई तो 9.6 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 12 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। उन्होंने बताया, कि “इस तरह की 68 लाइट मिलीं है।हमें संदेह है कि आरोपियों ने पहले भी भारी मात्रा में सोने की तस्करी की होगी। मामले की अभी और अधिक तहकीकात की जा रही है।” (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    गटर में गिरकर तेंदुआ फंसा

    मुंबई से सटे ठाणे जिले के भिवंड़ी शहर में पद्घा क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेंदुआ गटर में गिरकर फंस गया। मामले में अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ के फंसने के बाद एक बचाव अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें वन विभाग, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (SGNP) और एनजीओ प्लांट्स एंड एनिमल्स वेलफेयर सोसाइटी (PAWS) के कर्मचारी शामिल हैं। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    बचाव अभियान में जुटे अधिकारी

    अधिकारी ने आगे बताया कि तेंदुए को संकरे नाले से निकालने के लिए विशेष उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। हम तेंदुए को बचाने के बाद उसे जंगल में छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम निवासियों से अपील कर रहे हैं कि वे शांत रहें और बचाव कार्य के दौरान घटना स्थल से दूरी बनाए रखें। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर को तोड़ने की नोटिस

    मुंबई में दादर स्थित हनुमान मंदिर को तोडने की नोटिस को लेकर शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे आक्रामक हो गए हैं। करीब 80 साल पुराने मंदिर को नोटिस दिए जाने पर शुक्रवार को उद्धव ठाकरे ने मातोश्री में प्रेस कांफ्रेस के दौरान बीजेपी पर हमला बोल दिया। उद्धव ठाकरे ने पूछा कि बीजेपी कहां से यह नोटिस लेकर आई है? उद्धव ठाकरे ने पूछा यह कैसे हिंदुत्व है? दादर के इस मंदिर को रेलवे की तरफ से नोटिस दी गई है। उद्धव ठाकरे का कहना है कि बीजेपी ने पहले एक हैं तो सेफ हैं कहकर वोट लिए। अब हिंदूओ के मंदिर को तोड़ने के लिए नोटिस दे दिया। उद्धव ने सवाल किया कि सिडको मंदिर की जमीन कब्जा कर उसे किसको सौंपना चाहती है? (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    रेलवे के नोटिस में क्या है?

    4 दिसंबर को मध्य रेलवे द्वारा मंदिर के ट्रस्टियों और पुजारी को जारी इस नोटिस में मंदिर को अवैध कब्जा बताते हुए सात दिन के भीतर हटाने को कहा है। रेलवे ने नोटिस में कहा है कि मंदिर के अवैध कब्जे से वहां यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है और दादर स्टेशन पर रेलवे द्वारा जारी विकास कार्यों में भी अड़चन आ रही है। रेलवे ने नोटिस में चेतावनी दी है कि अगर सात दिन के भीतर मंदिर हटाकर शांतिपूर्ण तरीके से जमीन रेलवे के सुपुर्द नहीं किया, तो रेलवे बलपूर्वक जमीन खाली कराएगी। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    हिंदुत्व पर उठा सवाल

    उद्धव ठाकरे ने रेलवे के इस नोटिस को मंदिर तोड़ने का फतवा करार देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी से पूछा है कि क्या यही उनका हिंदुत्व है? उन्होंने कहा कि बीजेपी का हिंदुत्व एक झूठ है। बीजेपी सिर्फ वोट के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल करती। उसकी असली राजनीति तो तोड़फोड़ की है और वह अपनी सत्ता का विस्तार करने के लिए हिंदुओं का इस्तेमाल कर रही है। उद्धव ठाकरे की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पलटवार किया। बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोलने का न तो कोई अधिकार है और न ही उनकी लायकी है। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

  • पत्रकारों को संरक्षण कब मिलेगा ?

    पत्रकारों को संरक्षण कब मिलेगा ?

    देश की सरकार पत्रकारों को संरक्षण देने से रही। लेकिन देश के नेताओं ने राजनीति का अपराधीकरण जरूर कर दिया है। कहीं इनके खिलाफ जागरुकता ना फैल जाए, इसी को लेकर पत्रकारों की आवाज कुचली जा रही है।

    वी बी माणिक
    मुंबई
    – भारत सरकार ने पत्रकरो के लिए कानून तो बना दिया है पर उसका अनुपालन कब से होगा? नेता,मंत्री, सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, खाकी वर्दी जब धन उगाही करती है तब तो उनको भी संरक्षण प्रदान किया जाता है। इसके अलावा न्यायपालिका में खुलेआम फाइल को इधर-उधर करने के लिए वसूली किया जाता है। तब कहाँ चली जाती है नियम कानून जब इन मामलों की हकीकत देश के सामने उजागर करने वाले पत्रकार वर्ग सुरक्षा पर बात आती तो सांप सूंघ जाता है।

    जनता का हक और सरकारी संरक्षण

    सरकार और नेताओं की तनख्वाह जनता अदा करती है। जिसके फलस्वरूप देश की जनता वास्तविकता की जानकारी रखने की हकदार हैं और इस जनता जनार्दन के हक को अदा करने वाला पत्रकार वर्ग इनसे न सरकार से अपना मेहनताना मांगता है। मीडिया वर्ग को अपने कर्तव्यों को पूरा करने में जानमाल का जोखिम रहता है। ऐसे में पत्रकारों को संरक्षण नहीं मिलना सच्चाई का गला घोटने जैसा ही है। इसमें कोई एक हो तो सुनवाई हो चुकी होती पर पूरा सिस्टम ही भ्रष्टाचार में लिप्त होता जा रहा है।

    इसे भी पढ़ें:- Mumbai: महिला पुलिस कांस्टेबल से छेड़छाड़ नाबालिक लड़का गिरफ्तार

    पत्रकार, संरक्षण,
    पत्रकार संरक्षण कानून को लेकर बेसबरी से इंतजार करता मीडिया वर्ग की प्रतिकारात्मक फाइल तस्वीर

    पत्रकारों को संरक्षण ..

    आज देश मे अधिकांश नेता अपराधी है जिनके ऊपर केस चल रहे है और वो खुलेआम छुट्टे सांड की तरह घूम रहे गरीबो की जमीनों पर अपने गुर्गो द्वारा जब्ती, कब्जा कर रहे है। मकानों पर अवैध कब्जा कर रहे है। मामला न्यायालय में दो तीन पीढ़ी तक चलता है। इस पर कोई पत्रकार खबर लिखता है, तो उसको धमकी दिया या आजाती है। पुलिस कुछ नही करती धमकी देने वाले गुंडों का स्वागत लोग भी करते है।

    देश को मिल रही खुली झूठ ..

    आज पत्रकार सबसे कमजोर वर्ग बन गया है। सच्चाई लिखना जुर्म बन गया है। नेताओ का स्वाभिमान पूरी तरह खत्म हो गया है। कुछ पत्रकार तो विधायको, मंत्रियों, सांसदों के पिए और चाटुकार बन गए है। दिन पर दिन पत्रकारिता समाप्ति की ओर बढ़ने लगी है। अब नेता टीवी पर बैठकर सीधा झूठ बोलते हैं।

    Live video on indian fasttrack news channel
    चुनाव आयोग भी गुमराह ..

    इस पर चुनाव आयोग कब संज्ञान लेगा की जिस नेता पर एक भी केस हो उसको चुनाव लड़ने का अधिकार नही होना चाहिए। अगर वो झूठ बोलकर चुनाव लड़ता है, तो उसकी मान्यता रदद् कर देना चाहिए। चुनाव आयोग किन कामों में ग़ुम है। इसका देश की जनता को कोई जानकारी नहीं है। सवाल करने वाले पूछ तो रहें हैं जवाब देना जरूरी नहीं। आने वाला दिन भारत का अंधकार मय दिखाई पड़ रहा है।