Tag: byculla News

  • 24 साल की लड़की ने किया 17 साल की लड़की के साथ गंदा काम! समलैंगिक मुहब्बत चढ़ी परवान

    24 साल की लड़की ने किया 17 साल की लड़की के साथ गंदा काम! समलैंगिक मुहब्बत चढ़ी परवान

    Mumbai minor girl kidnapping : मुंबई में 24 साल की लड़की ने 17 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे एक रिसॉर्ट में रखा। आरोपी पर पोक्सो के तहत केस दर्ज, पीड़िता को सुधार गृह भेजा गया है। (24 year old girl did dirty work with 17 year old girl, Gay love flourishes)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    दक्षिण मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 17 साल की एक लड़की का एक 24 साल की लड़की ने अपहरण कर उसे बलात्कार का शिकार बनाया। इस मामले में 24 साल की लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिवार ने जब अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, तब पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को समझा और जांच शुरू कर दिया। लेकिन मामले में और एक लड़की होने की जानकारी से पुलिस और भी ज्यादा गंभीर हो गई। लेकिन बाद में पता चला कि मामला तो समलैंगिक का निकला। (24 year old girl did dirty work with 17 year old girl, Gay love flourishes)

    लड़की का अपहरण

    17 साल की पीड़िता दक्षिण मुंबई में अपनी दादी के साथ रहती थी। 7 जनवरी को वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली, लेकिन उसके बाद उसने अपनी मां को एक संदेश भेजा जिसमें लिखा था, कि उसने खुद घर छोड़ दिया है और परिवार को चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया। परिवार ने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार आखिरकार परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। (24 year old girl did dirty work with 17 year old girl, Gay love flourishes)

    पुलिस ने कैसे किया मामले की पड़ताल?

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने तकनीकी जानकारी का उपयोग करते हुए लड़की की खोज शुरू की। जांच के दौरान, संदिग्ध लड़की के कॉल डिटेल्स भी प्राप्त किए गए। पुलिस ने पाया कि आरोपी 24 साल की लड़की ने कुछ दिन पहले विरार के एक होटल में फोन किया था। जब पुलिस उस होटल में पहुंची, तो वहां लड़की नहीं मिली, लेकिन होटल कर्मचारियों से पूछताछ करने पर पता चला कि दो लड़कियां वहां आई थीं। (24 year old girl did dirty work with 17 year old girl, Gay love flourishes)

    कहां मिली लडकियां ?

    पुलिस को शक हुआ कि आरोपी लड़की ने नया सिम कार्ड खरीदा है। इसके बाद पुलिस ने सिम कार्ड विक्रेताओं से पूछताछ की और आरोपी लड़की का फोन नंबर ट्रेस किया। इस नए नंबर के आधार पर पुलिस विरार के एक रिसॉर्ट पहुंची, जहां पुलिस को दोनों लड़कियां मिलीं। रिसॉर्ट बुकिंग के दौरान दोनों ने खुद को बहनें बताया और कहा कि वे यहां परीक्षा देने आई हैं। (24 year old girl did dirty work with 17 year old girl, Gay love flourishes)

    दोनों एक दूसरे से प्यार करती है।

    जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, तो उन्होंने कहा कि वे एक-दूसरे से प्यार करती हैं। लेकिन पुलिस ने बताया कि पीड़िता नाबालिग थी, इसलिए नाबालिग लड़की के मेडिकल के बाद आरोपी 24 साल की लड़की पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। कोर्ट मे पेश करने के बाद पुलिस ने आरोपी को भायखला जेल के हवाले कर दिया। पुलिस ने 17 वर्षीय पीड़िता को उसके परिवार के हवाले करने की कोशिश की, लेकिन उसने घर जाने से इनकार कर दिया। इसलिए पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। इस मामले में आरोपी 24 वर्षीय लड़की की जमानत याचिका पर सुनवाई कल होगी। (24 year old girl did dirty work with 17 year old girl, Gay love flourishes)

  • मुंबई में 500 के नकली नोटों की छपाई, पुलिस ने किया 4 लोगों को गिरफ्तार

    मुंबई में 500 के नकली नोटों की छपाई, पुलिस ने किया 4 लोगों को गिरफ्तार

    मुंबई पुलिस ने 500 रुपये के नकली नोट छापकर वितरित करने वाले गैंग का खुलासा किया है। साधारण तरीके से इन नोटों को कोई पहचान नही पाएगा। हाइटेक तरिके से बनाए जाने वाले इस नकली नोटों के गिरोह का भायखला पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। (Printing of fake Rs 500 notes in Mumbai, police arrested 4 people)

    इस्माईल शेख
    मुंबई– आरबीआई लगातार अपने गाइडलाइन में कहता आ रहा है कि नकली नोटों से सावधान रहें। लेकिन जाली नोट के साथ सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि इसे पहचानना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि जालसाज टेक्नोलॉजी की मदद से हूबहू असली नोटों से मिलते जुलते नकली नोट बना रहे हैं। भायखला पुलिस ने जिस गिरोह का पर्दाफाश किया है उनके पास से पुलिस ने भारतीय चलन के नकली नोट बनाने के हाइटेक उपकरण भी बरामद किया है। (Printing of fake Rs 500 notes in Mumbai, police arrested 4 people)

    भायखला पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव ने जानकारी देते हुए बताया, कि पुलिस थाने के डिटेक्शन ऑफिसर को उनके मुखबिरों से इसकी जानकारी प्राप्त हुई थी। मुखबिरों ने बताया कि भायखला पूर्व मे प्रसाद पान बिड़ी जनरल स्टोर के पास कुछ लोग भारतीय चलन के नकली नोट बेचने के लिए आने वाले है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दो टीमों का गठन किया गया और घटना स्थल पर जाल बिछाकर दो पंचों के समक्ष 3 लोगों को पकड़ा और उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से 500 रुपये के 200 नकली नोट बरामद हुए। (Printing of fake Rs 500 notes in Mumbai, police arrested 4 people)

    पालघर मे नोट छापने की फैक्ट्री

    पुलिस ने बताया, कि मौके से आरोपियों को हिरासत में लेकर गु.र.क्र. 12/2025 में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 178, 179, 180, 181, 182, 3(5) के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ मे उमरान उर्फ आसिफ बलबले ने बताया कि खलील अंसारी और नीरज वेखंडे ये दोनों पालघर जिले के वाडा मे नकली नोट बनाकर इन लोगों को बाजार मे वितरित करने के लिए भेजते हैं। इसकी जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेकर क्राइम डिटेक्शन की टीम ने वाडा में लगातार दो दिनों तक जांच पड़ताल की। वहां के लोगों की मदद और तांत्रिक विश्लेषण के बाद नीरज वेखंडे को पुलिस ने धर दबोचा। (Printing of fake Rs 500 notes in Mumbai, police arrested 4 people)

    कैसे बनाया जाता है नकली नोट ?

    नीरज से पूछताछ मे उस जगह का पता चला जहां बनावटी नोट तैयार किया जाता था। वहां खलील अंसारी भी पकड़ा गया। मौके पर से पंचनामा कर पुलिस ने नकली नोट बनाने के साहित्य हस्तगत कर लिए। इसमे एक लैपटॉप, चार्जर, माऊस, कलर प्रिंटर, चांदी के कलर का लेमिनेशन मशीन, ए4 साइज़ के 1367 बटर पेपर (इस प्रत्येक पेपर के एक तरफ 500 रुपये के 4 नोट छपे थे), जाली नोटों के बीच अंग्रेजी अक्षर में लिखा RBI वाला तार, 8/10 का दो स्क्रीन प्रिंटिंग करने वाला डाय, छोटे-बडे 6 रबर, लकड़ी से बनाया हुआ स्क्रीन प्रिंटिंग रोलर, ए4 साइज़ लेमिनेशन फिल्मस, जाली नोट डिटेक्टर (यू वी लाइट मशीन), वाटर मार्क ट्रेसिंग पेपर जिसपर अंग्रेजी अक्षर में 500 छापा गया था, बनावटी नोट सुखाने के लिए इलेक्ट्रिक सिगडी, लोहा और स्टिल के 20 स्टेशनरी कटर, 50 नग सादा बटर पेपर, 15 फुट लंबा तंगूस का धागा आदी साहित्य सामग्री पुलिस ने अपने ताबे में लेकर इसकी और अधिच पड़ताल कर रही है। (Printing of fake Rs 500 notes in Mumbai, police arrested 4 people)

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम

    गिरफ्तार आरोपियों मे एक मुंब्रा और एक वाडा का रहने वाला है जबकि दो भायखला संत सावंता मार्ग और पंगेरी चाल के पास का रहने वाला है। इसमें 48 वर्षीय उमरान उर्फ आसिफ उमर बलबले (मुंब्रा, ठाणे जिला), 42 वर्षीय यासिन युनूस शेख (संत सावंत मार्ग, भायखला, मुंबई), 45 वर्षीय भीम प्रसादसिंग बडेला (पंगेरी चाल के पास, भायखला, मुंबई), 25 वर्षीय नीरज वेखंडे (निहाल पाडा, वाडा तालुका, पालघर जिला, महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की और अधिक तहकीकात की जा रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अबतक इन लोगों ने कितने नकली नोट छापे है? और कहां-कहां वितरित किए है। पुलिस ने और भी गिरफ्तारी होने की संभावना जताई है। (Printing of fake Rs 500 notes in Mumbai, police arrested 4 people)