Tag: Bmc correction news

  • Mumbai: कांदिवली पश्चिम में “लैंड जेहाद” का खुला खेल

    Mumbai: कांदिवली पश्चिम में “लैंड जेहाद” का खुला खेल

    • मनपा आर/दक्षिण विभाग व स्थानीय पुलिस की मिली भगत से मोइनुद्दीन शेख उर्फ मामू लैंड जेहाद के तहत गरीब विधवा की जमीन हड़पकर कर रहा है अवैध निर्माण
    • शेख के गुंडो की स्थानीय जनों में दहशत

    सुरेन्द्र राय
    मुंबई-
    लव-जेहाद के मामले जहां पूरी तरह चर्चा में है तथा उसका समाधान निकालने की कोशिश शासन/प्रशासन द्वारा की जा रही है। वहीं महानगर मुंबई के कांदिवली पश्चिम में “लैंड जेहाद” का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिसमें एक गरीब 75 वर्षीय विधवा चंद्रावती राजाराम शर्मा के घर में घुसकर 40 से 50 मुस्लिम बदमाशों द्वारा जमीन कब्ज़े का खेल प्रकाशित हो रहा है। पीड़ित परिवार की कांदिवली गांव स्थित 595.2 वर्ग मीटर जमीन को स्थानिक गुंडे मोइनुद्दीन शेख उर्फ मामू और फिरोज शेख द्वारा हड़पने व उसपर अवैध निर्माण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

    कांदीवली में “लैंड जेहाद” ..

    प्राप्त जानकारी के अनुसार कांदिवली पश्चिम स्थित महाराष्ट्र नगर, एमजी रोड, आर.एन.ए. कॉम्प्लेक्स के सामने शर्मा कंपाउंड में लगभग 595.2 वर्ग मीटर के भूखंड पर “लैंड जेहाद” के तहत मोइनुद्दीन शेख और फिरोज शेख जबरन कब्जा कर मनपा आर/दक्षिण एवं स्थानी पुलिस की मदद से अवैध निर्माण कर रहे हैं। शिकायतों के उपरांत भी मनपा आर/दक्षिण के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फिरोज शेख मोइनुद्दीन का भांजा बताया जाता है। उक्त भूखंड गांव-कांदिवली, तालुका-बोरीवली, उत्तर मुंबई उपजिला के अंतर्गत 595.2 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का गरीब विधवा चंद्रावती राजाराम शर्मा के मालिकाना अधिकार की जमीन है।

    मनपा आर/ दक्षिण विभाग क्यों है खामोश?

    यद्यपि कि शिकायतों के बाद मनपा आर/दक्षिण द्वारा 354 ए के अंतर्गत निर्माण कार्य रोकने के लिए नोटिस नंबर (RS/DO1RS/020/354(mmc) Act/RS41 नं. 1) दिनांक- 05/02/2024 Ref.No. 183193 दिया गया है। मुंबई मनपा अधिनियम 1888 के अंतर्गत अधिनियम 351, 352, 352-ए और 354-ए में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग कर उक्त अवैध निर्माण की जांच कर दोषी व्यक्तियों को दंडित करने एवं अवैध निर्माण को रोकने का प्रावधान किया गया है। इसके बावजूद भी मनपा अधिकारियों ने निजी स्वार्थ के चलते कोई कार्रवाई नहीं की है।

    https://indian-fasttrack.com/2024/02/20/r-south-department-of-pura-municipal-corporation-involved-in-illegal-construction
    इससे संबंधित पहली खबर:-

    शिकायतकर्ताओं का कहना है, कि मोइनुद्दीन शेख ने डी.ओ. अभय जगताप को मुंह मांगी कीमत देकर अपने भांजे फिरोज शेख के नाम उक्त नोटिस मनपा द्वारा दिलवाया है। इससे यह साफ जाहिर है, कि मोइनुद्दीन शेख की अवैध निर्माण को मानपा अधिकारियों का अर्थ पूर्ण संरक्षण प्राप्त है। पुलिस भी मोइनुद्दीन शेख की गुंडागर्दी की शिकायत पर कार्रवाई न करके उसे अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन देती है। मोइनुद्दीन शेख उर्फ मामू जबरदस्ती कब्जे करने के लिए गुंडो की एक फौज पाले हुए हैं। जिसके द्वारा वह स्थानीय जनों को धमकियां दिलवाने, गाली-गलौज करने व डराने तथा मारपीट करने का काम करता है।

    मोइनुद्दीन शेख उर्फ मामू पुलिस का हम खास व खबरी बताया जाता है। साथ ही इलाके के सबसे बड़े एसआरए प्रोजेक्ट डेवेलपर “रूपारेल” से जुड़ा होने की वजह से मामू के विरुद्ध आने वाली शिकायतों को स्थानीय पुलिस दर्ज ही नहीं करती। किसी तरह यदि दर्ज भी कर ली, तो कार्रवाई करने में टालमटोल करती रहती है। शिकायतकर्ता गरीब विधवा ने मनपा एवं पुलिस के उच्च अधिकारियों से अपनी जमीन वापस दिलवाने तथा अपने परिवार को संरक्षण प्रदान किए जाने की गुहार की है।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • स्पेशल डीएमसी संजोग कबरें के आदेशों का उड़ा रहा है BMC मजाक

    स्पेशल डीएमसी संजोग कबरें के आदेशों का उड़ा रहा है BMC मजाक

    बंबई उच्च न्यायालय के कड़े निर्देशों के बाद भी सहायक अभियंता अमोल मेश्राम, जेई मंगेश कांबली मनपा ‘सी’ वार्ड में चल रहे अवैध निर्माण की वसूली में व्यस्त होने के कारण वार्ड के कार्यालय में भी नही आते है।

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    बृहन्मुंबई महानगर पालिका का मरीन लाईन स्थित ‘सी’ वार्ड अंतर्गत आजकल अवैध निर्माण बढ़ता जा रहा है। जिस पर ‘सी’ वार्ड में कार्यरत परिरक्षण विभाग, लाईसेंस विभाग और इमारत व कारखाना विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी केवल वसूली में व्यस्त है। शिकायत करने पर भी कार्रवाई नही हो रही है। इन लुटेरों पर किसका आशीर्वाद है ये कोई बताने को तैयार नही है। (Mumbai Bmc c ward news)

    बंबई उच्च न्यायालय के कड़े निर्देशों के बाद भी सहायक अभियंता अमोल मेश्राम, जेई मंगेश कांबली ‘सी’ वार्ड में चल रहे अवैध निर्माण की वसूली में व्यस्त होने के कारण वार्ड के कार्यालय में भी नही आते है। तस्वीर में दिखने वाला यह नजारा मुंबादेवी कम्पाउंड परिसर का है। ये ब्राह्मणों को पूजा-पाठ के लिए अस्थायी रूप से आबंटित की गई जगह है, जो कुछ ब्राह्मण इसको किराये पर देकर अपने पैतृक गाँव में आनंद ले रहे है। जिसका फायदा पटवा लोग महिलाओ के श्रृंगार का सामान बेच कर और इसपर अवैध निर्माण करके मनपा कर्मियों को अवैध सेवा शुल्क दे रहे है। (Mumbai Bmc c ward news)

    मनपा,
    मनपा सी वार्ड अंतर्गत अवैध कारोबार की तस्वीर

    मनपा ‘सी’ वार्ड का अवैध निर्माण ..

    इनके पास कोई लाइसेंस नही है इसके अलावा लाइसेंस विभाग के निरीक्षक गोसावी अपने गुर्गों से वसूली करवाकर इन सभी अवैध दुकानदारों को अभयदान दे रखा है। इन पर कार्रवाई करने के लिए मनपा उपायुक्त स्पेशल संजोग कबरे ने कई बार आदेश जारी किया है। पर लक्ष्मी जी के आगे सारे आदेश अमान्य हो रहे हैं। मनपा की जिम्मेदारी बताकर इस पर लोकल पुलिस भी कुछ कार्रवाई नही कर रही है। (Mumbai Bmc c ward news)

    इसे भी पढ़े :- गुजराती फिल्मों में काम देने का लालच देकर नाबालिग से किया यौन शोषण, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यह स्थान काफी संवेदनशील है। जानकारी के मुताबिक, 1993 से अब मंदिर के लगभग 3 बार बम धमाके हो चुके है। जिसमे सैकड़ो लोगो ने अपने प्राणों की आहुति दी है। फिर भी ये मनपाकर्मी सुधरने को तैयार नही है। इस विषय पर कई बार प्रमुख अखबारों में खबरे भी लग चुकी है। इसके पश्चात कार्यवाही को लेकर मनपा और पुलिस अधिकारियों से मीटिंग भी हो चुकी है फिर भी प्रशासन सुधरने को तैयार नही है। (Mumbai Bmc c ward news)

    Live video on indian fasttrack news channel