Tag: Accident

  • अंधेरी ईस्ट के होटल में सुबह 3 बजे लगी भीषण आग, 35 लोगों को बाहर निकाला

    अंधेरी ईस्ट के होटल में सुबह 3 बजे लगी भीषण आग, 35 लोगों को बाहर निकाला

    मुंबई के अंधेरी पूर्व स्थित चकाला के एक होटल में सोमवार सुबह करीब 3 बजे आग लग गई। यह आग होटल की छठी मंजिल पर लगी थी, जिससे इमारत में अफरा तफरी मच गई। A huge fire broke out in a hotel in Andheri East at 3 am, 35 people evacuated

    मुंबई: अंधेरी ईस्ट के चकाला इलाके में स्थित ज्योति होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस अफरा तफरी के कारण होटल में ठहरे हुए मेहमानों और आस-पास के रहनेवालों में हड़कंप मच गया। यह घटना इमारत की छठी मंजिल पर सुबह करीब 3:00 बजे हुई। मौके पर आग ने होटल के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया, जबकि होटल के अंदर कई लोग फंस गए थे। A huge fire broke out in a hotel in Andheri East at 3 am, 35 people evacuated

    मौके पर 5 दमकल गाडिय़ों के साथ ..

    मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने के समय होटल के अंदर 35 लोग फंसे हुए थे। आपातकालीन अलर्ट मिलने पर, मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम पांच दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए करीब एक घंटे तक कड़ी मेहनत की और सभी 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। A huge fire broke out in a hotel in Andheri East at 3 am, 35 people evacuated

    जल गए पूरे कमरे

    फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया, कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, होटल के कई कमरे आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए हैं। सुबह के समय तक ऑपरेशन जारी रहा। इस दौरान इमारत के ऊपरी मंजिल से घना धुआं और लपटें निकलती देखी गई। A huge fire broke out in a hotel in Andheri East at 3 am, 35 people evacuated

    क्या मिले सबूत?

    आग लगने का सही कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है। अंधेरी पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दिया है। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, बिजली की खराबी या गैस लीक का कोई तत्काल सबूत नहीं मिला है, लेकिन अधिकारियों ने किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है। A huge fire broke out in a hotel in Andheri East at 3 am, 35 people evacuated

    मनपा ने क्या कहा?

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इमारत की संरचनात्मक सुरक्षा और नुकसान की सीमा का आकलन करने के लिए आगे की जांच चल रही है। A huge fire broke out in a hotel in Andheri East at 3 am, 35 people evacuated

  • Maharashtra: कल्याण में इमारत की स्लैब गिरने से छह लोगों की मौत

    Maharashtra: कल्याण में इमारत की स्लैब गिरने से छह लोगों की मौत

    महाराष्ट्र के कल्याण पूर्व स्थित मंगलराघो नगर में सप्तशृंगी नामक एक जर्जर इमारत का स्लैब गिरने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। Maharashtra: Six people died due to collapse of building slab in Kalyan

    ठाणे: कल्याण इलाके में मंगलवार दोपहर एक रिहायशी इमारत के भीतर एक मंजिल की छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है। जिनमें एक बच्चा भी शामिल है, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) के एक अधिकारी ने घटना की जानकारी दी। Maharashtra: Six people died due to collapse of building slab in Kalyan

    बचाव कार्य जारी …

    उन्होंने बताया, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधक बल की टीमों द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। कल्याण तहसीलदार सचिन शेजाल ने बताया कि एक व्यक्ति अब भी मलबे के नीचे फंसा हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा दोपहर के समय कल्याण (पूर्व) के मंगलराघो नगर क्षेत्र स्थित सप्तश्रृंगी इमारत की दूसरी मंजिल की छत गिरने से हुआ है। Maharashtra: Six people died due to collapse of building slab in Kalyan

    इमारत में रिपेयरिंग का काम

    कल्याण के उपविभागीय अधिकारी (SDO) विश्वास दिगंबर गुजर ने बताया, कि “कल्याण स्थित श्री सप्तश्रृंगी इमारत की चौथी मंजिल पर फ्लोरिंग का काम चल रहा था। मरम्मत कार्य के दौरान चौथी मंजिल की स्लैब गिर गई, जिससे नीचे की सभी मंजिलों की स्लैब भी उसके साथ ढह गई।” Maharashtra: Six people died due to collapse of building slab in Kalyan

    11 में से 6 की मौत

    उन्होंने कहा, इस हादसे में 11 लोग मलबे में फंस गए थे। दमकल विभाग और अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। अब तक 5 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है जबकि 6 लोगों की इस दुर्घटना में मौत हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि मलबा हटाने का काम जारी है। Maharashtra: Six people died due to collapse of building slab in Kalyan

    इमारत को किया जाएगा ध्वस्त

    एसडीओ गुजर ने और अधिक जानकारी देते हुए यह भी बताया कि इस इमारत में कुल 52 परिवार रहते थे। समय के साथ इसकी हालत काफी खराब हो चुकी है, इसलिए इस इमारत को जल्द ही ध्वस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा, कि प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। Maharashtra: Six people died due to collapse of building slab in Kalyan

  • मुंबई के ईडी ऑफिस में लगी आग, दस्तावेज और फर्नीचर जलकर हुए खाक

    मुंबई के ईडी ऑफिस में लगी आग, दस्तावेज और फर्नीचर जलकर हुए खाक

    मुंबई मे ईडी कार्यालय पूरा जलकर खाक हो गया है। गनीमत रही की किसी भी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नही हुआ है। हालांकि कार्यालय में रखे सभी दस्तावेज और फर्नीचर जलकर खाक हो गए। (broke out in Mumbai’s ED office, documents and furniture burnt to ashes)

    Mumbai ED Office Fire: रविवार सुबह दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के कार्यालय में भीषण आग लग गई है। मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) और बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है, हालांकि आग काफी विकराल रूप ले लिया था और कई मंजिलों को प्रभावित कर दिया। देखें इससे जुड़ी तस्वीर.. (broke out in Mumbai’s ED office, documents and furniture burnt to ashes)

    Mumbai ed office fire broken news image
    मुंबई ईडी कार्यालय आगजनी की तस्वीर

    फायर ब्रिगेड का राहत कार्य

    घटना 27 अप्रैल 2025 को तड़के 2:31 बजे के आसपास होने की जानकारी प्राप्त हो रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया। (broke out in Mumbai’s ED office, documents and furniture burnt to ashes)

    सब जलकर खाक

    मिली जानकारी के अनुसार, आग बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर के अलावा ऊपरी चार मंजिलों और अटारी मंजिल पर फैल गई थी। मुख्य रूप से कार्यालयों में रखे लकड़ी के फर्नीचर, दस्तावेज़ और अन्य सामग्री आग की चपेट में आ गए और सब जलकर खाक हो गया। (broke out in Mumbai’s ED office, documents and furniture burnt to ashes)

    फायर कर्मचारियों की मुश्किल

    चौथी मंजिल पर धुएं का अत्यधिक जमाव हो गया था, जिससे फायर कर्मचारियों को बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। आम रास्तों और बालकनी में रखे फर्नीचर के कारण राहत कार्य में अतिरिक्त कठिनाइयां हुई। ऐसी जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि वेंटिलेशन के लिए इमारत की खिड़कियों के शीशे तोड़ने पड़े। (broke out in Mumbai’s ED office, documents and furniture burnt to ashes)

    आग ने लिया विक्राल रुप

    मुंबई फायर ब्रिगेड ने शुरुआत की देर रात म 2:46 बजे आग को लेवल-I की श्रेणी में बताया। बाद में आग की गंभीरता को देखते हुए 3:30 बजे के आसपास इसे लेवल-II और फिर 4:17 बजे लेवल-III घोषित कर दी गई थी। अधिकारिक जानकारी के मुताबिक राहत कार्य में 12 फायर इंजन, 7 जंबो टैंकर, 2 एडवांस्ड वॉटर टैंकर टेंडर, 1 एरियल लैडर प्लेटफॉर्म, 1 टर्नटेबल लैडर, 2 ब्रेथिंग एपरेटस वैन, 1 कंट्रोल पोस्ट, 1 रेस्क्यू वैन और 108 एम्बुलेंस सहित कई संसाधन तैनात किए गए थे। (broke out in Mumbai’s ED office, documents and furniture burnt to ashes)

    जांच जारी ..

    फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि करीब 11:47 बजे तक सभी ओर से आग को नियंत्रित कर लिया गया। घटना स्थल पर सीनियर अधिकारियों सहित सीएफओ (चीफ फायर ऑफिसर) भी मौजूद थे और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे थे। सौभाग्य से, इस हादसे में किसी के घायल होने या जानमाल के बड़े नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, ईडी कार्यालय में हुए दस्तावेज़ी नुकसान का आकलन अभी जारी है। आग लगने के कारणों की जांच भी प्रारंभ कर दी गई है। (broke out in Mumbai’s ED office, documents and furniture burnt to ashes)

  • Malad- हिट एन रन के मामले में 30 वर्षीय युवक की मौत

    Malad- हिट एन रन के मामले में 30 वर्षीय युवक की मौत

    तस्वीर में दिखाया गए ट्रक को पहचानो और अगर कहीं दिखे तो मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दो। इस तरह की अपील बांगूरनगर पुलिस ने की है। (30 year old youth dies in hit n run case)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – तस्वीर में दिखाया गया यह ट्रक एक 30 वर्षीय युवक के मौत की निशानी है। जो राह चलते नवयुवक को कुचल कर मौत की नींद सूला दिया। ट्रक ड्राइवर ने मानवता भी नहीं दिखाई की युवक को अस्पताल पहुंचाता। युवक की छटपटा कर वहीं मौत हो गई और ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। बांगूरनगर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। (30 year old youth dies in hit n run case)

    क्या है मामला?

    मालाड़ पश्चिम लिंक रोड़ के रौनक मस्जिद के पास एक अज्ञात ट्रक ड्राइवर ने राह चलते एक 30 वर्षीय युवक को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना पर से ट्रक ड्राइवर गाडी लेकर फरार हो गया है। मालाड़ पश्चिम की बांगूरनगर पुलिस विभिन्न सीसीटीवी फुटेज और तांत्रिक विश्लेषण की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने गु.र.क्र.651/22 क 304(अ),279 भा.द.वि सह 134(अ)(ब) मोवाका दर्ज कर लिया है। घटना से संबंधित ट्रक और इसके ड्राइवर की पुलिस तलाश कर रही है। लोगों से इसकी तस्वीर साझा करते हुए पुलिस ने इसकी जानकारी होने पर सूचित किए जाने का अनुरोध किया है। किसी भी तरह की जानकारी के लिए मुंबई पुलिस कंट्रोल नं. 100 अथवा बांगूरनगर पुलिस से संपर्क करने को कहा गया है। (30 year old youth dies in hit n run case)

  • बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ 9 लोग हुए घायल

    बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ 9 लोग हुए घायल

    मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर ट्रेन पकड़ने के चक्कर में भगदड़ में 9 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना नेता संजय राउत ने रेल मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मोदी सरकार पर भी सवाल उठाए है। (Stampede at Mumbai Bandra Terminus Railway Station, 9 people injured)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ के चलते 9 लोग घायल हो गए है। बांद्रा स्थित भाभा अस्पताल के डाक्टरों द्वारा दो लोगों की क्रिटिकल हालत बताई जा रही है। इस घटना को लेकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भाजपा को जिम्मेदार ठहरा है। (Stampede at Mumbai Bandra Terminus Railway Station, 9 people injured)

    शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल के दौरान होने वाले रेल हादसों को याद करते हुए रेल मंत्री को घटना का जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार के दौरान बने रेल मंत्री पर सवाल करते हुए, उन्हें भी इस तरह के हादसे का जिम्मेदार ठहराया है। (Stampede at Mumbai Bandra Terminus Railway Station, 9 people injured)

    बुलेट ट्रेन की बात

    संजय राउत कहते, “जब से मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है और रेल मंत्री को फिर से जिम्मेदारी सौंपी है, तब से देश में 25 से अधिक बड़ी रेल दुर्घटनाएं हुई हैं। जिनमें 100 से अधिक लोगों की जान गई है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा, कि “आप बुलेट ट्रेन, मेट्रो और हाई-स्पीड ट्रेनों की बात करते हैं और नितिन गडकरी हवा में बसें चलाने की बात करते हैं। लेकिन, जमीन पर हकीकत क्या है? जिस तरह से यात्री घायल हुए, क्या इसके लिए रेल मंत्री जिम्मेदार नहीं हैं?” (Stampede at Mumbai Bandra Terminus Railway Station, 9 people injured)

    बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस की घतना

    बता दें कि रविवार की सुबह मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की के दौरान मची भगदड़ में 9 लोग घायल हो गए। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा, कि यह घटना बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि गाड़ी संख्या 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ थी। घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत भाभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। (Stampede at Mumbai Bandra Terminus Railway Station, 9 people injured)

    Mumbai Bandra Terminus Railway Station Accident news image
    Mumbai Bandra Terminus Railway Station Accident news image

    घायलों की पहचान ..

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान 40 वर्षीय शबीर अब्दुल रहमान, 28;वर्षीय परमेश्वर सुखदर गुप्ता, 30 वर्षीय रवींद्र हरिहर चूमा, 29 वर्षीय रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति, 27 वर्षीय संजय तिलकराम कांगे, 18 वर्षीय दिव्यांशु योगेंद्र यादव, 25 वर्षीय मोहम्मद शरीफ शेख, 19 वर्षीय इंद्रजीत सहानी और 18 वर्षीय नूर मोहम्मद शेख के रूप में की गयी है। इसमें नूर मोहम्मद और इंद्रजीत सहानी की हालत गंभीर बताई जा रही है। (Stampede at Mumbai Bandra Terminus Railway Station, 9 people injured)

  • DCP के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    DCP के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    DCP के बेटे की आत्महत्या के बाद पुलिस ने एक्सिडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कमरे के शीशे पर लिखा मिला सूसाइड नोट … (DCP’s son committed suicide by hanging himself, Maharashtra Aurangabad News)

    न्यूज़ डेस्क
    महाराष्ट्र/ औरंगाबाद-
    महाराष्ट्र पुलिस के बड़े अधिकारी के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय डीसीपी (Deputy Commissioner Of Police) शिलवंत नांदेड़कर के बेटे साहिल के रूप में हुई है। डीसीपी शिलवंत नांदेड़कर हेडक्वार्टर पर कार्यरत हैं। साहिल ने यह कहते हुए खुद को फांसी से लटका लिया कि उसने अपनी जिंदगी भरपूर जी ली है। साहिल इंटर का छात्र था। साथ ही वो आईआईटी में दाखिले के लिए तैयारी भी कर रहा था। साहिल एक मेधावी छात्र था। (DCP’s son committed suicide by hanging himself, Maharashtra Aurangabad News)

    मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को साहिल अपने परिजनों और दोस्तों के साथ दशहरा का त्योहार मनाने के बाद साथ में रात का खाना खाया। इस दौरान उसने किसी बात को लेकर हंसी-मजाक भी की। हालांकि, देर रात उसने अपने परिजनों को कहा कि वो अपने कमरे में पढ़ाई करने के लिए जा रहा है। (DCP’s son committed suicide by hanging himself, Maharashtra Aurangabad News)

    DCP के बेटे ने लिखा सूसाइड नोट ..

    आत्महत्या करने से पहले साहिल ने बेडरूम में लगे शीशे पर सुसाइड नोट लिखा। उसने लिखा, कि ‘मैंने इस जिंदगी और इस शरीर को खूब एंजॉय कर चुका हूँ। अब मैं रिस्टार्ट करना चाहता हूं। मैं क्विट नहीं कर रहा हूं।’ घटना में औरंगाबाद की वेदांतनगर पुलिस ने एक्सिडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। (DCP’s son committed suicide by hanging himself, Maharashtra Aurangabad News)

    रिपोर्ट के अनुसार पूरी घटना तब सामने आई जब डीसीपी (DCP) रविवार को मॉर्निंग वॉक के लिए उठे। वे रोज की तरह अपने एक लौते बेटे को जगाने के लिए उसके कमरे तक गए। लेकिन दरवाजा बंद देखकर चौंक गए। कई बार खटखटाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो वो बाहर गए और खिड़की से अंदर झांका। उन्होंने देखा कि उनका बेटा फंदे से झूल रहा है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। (DCP’s son committed suicide by hanging himself, Maharashtra Aurangabad News)