Tag: सुरक्षा एजेंसी

  • मुंबई में ड्रोन उड़ाने को लेकर 23 साल का अंकित गिरफ्तार

    मुंबई में ड्रोन उड़ाने को लेकर 23 साल का अंकित गिरफ्तार

    भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के दरम्यान जहां देश भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं मुंबई के पवई इलाके में अचानक ड्रोन दिखा तो लोग घबरा गए। (23 year old Ankit arrested for flying a drone in Mumbai)

    मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन और पटाखों पर बैन लगा दिया गया है। लेकिन पवई इलाके के साकी विहार रोड पर एक ड्रोन उड़ते हुए देखा गया। लोगों ने जब देखा तो घबरा गए। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बता दें कि पाकिस्तान ने भारत के कई हिस्सों पर ड्रोन से हमले किए हैं। (23 year old Ankit arrested for flying a drone in Mumbai)

    बता दें कि स्थानीय लोगों ने आसमान में उड़ते ड्रोन को देखा तो अपनी सुरक्षा को लेकर घबरा गए। तुरंत इसकी सूचना मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। (23 year old Ankit arrested for flying a drone in Mumbai)

    आरोपी युवक की पहचान

    वहीं जांच के बाद पुलिस ने पाया कि यह ड्रोन 23 साल के अंकित ठाकुर का है। हैदराबाद का रहने वाला अंकित ने पुलिस को बताया कि यह ड्रोन एक साल पहले खरीदा था और वह इसे रिपेयर करवा कर टेस्टिंग के लिए उड़ा रहा था। लेकिन ड्रोन अचानक बहुत ऊंचाई पर उड़ गया, जिसके कारण आसपास के लोगों को संदिग्ध लगा और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। (23 year old Ankit arrested for flying a drone in Mumbai)

    अपराध दर्ज

    पवई पुलिस ने इस मामले की जांच की और अंकित ठाकुर के खिलाफ बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने को लेकर केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, मुंबई पुलिस ने 4 अप्रैल को एक महीने के लिए ड्रोन, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून और पैराग्लाइडिंग जैसी चीजों पर रोक लगा दी थी। इसी कारण बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाना गैरकानूनी है। (23 year old Ankit arrested for flying a drone in Mumbai)

    सुरक्षा कड़े उपाय

    भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था को और भी कड़ा कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से, ड्रोन उड़ाने और पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह से पाबंदी है। बिना परमिशन के ड्रोन उड़ाना गंभीर अपराध माना जाता है और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। (23 year old Ankit arrested for flying a drone in Mumbai)

    ड्रोन का लाइसेंस

    अंकित के पास जो ड्रोन था, उसका लाइसेंस भी नहीं था। सुरक्षा नियमों के अनुसार, ड्रोन उड़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों से परमिशन लेनी होती है और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त सजा का प्रावधान है। इस घटना से यह भी साफ हुआ कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी नागरिकों को नियमों का पालन करना आवश्यक है और बिना अनुमति इस तरह की कोई भी गतिविधि गंभीर अपराध हो सकता है। (23 year old Ankit arrested for flying a drone in Mumbai)

  • पाकिस्तान से युद्ध के पहले महाराष्ट्र में मॉक ड्रिल की तैयारी, अलर्ट मोड़ पर राज्य की सरकार

    पाकिस्तान से युद्ध के पहले महाराष्ट्र में मॉक ड्रिल की तैयारी, अलर्ट मोड़ पर राज्य की सरकार

    केंद्र सरकार के आदेश पर कुल 7 राज्यों में मॉक ड्रिल की तैयारी हो रही है। यहां महाराष्ट्र में बुधवार 7 मई को मुंबई, पुणे, नासिक समेत राज्य के 16 शहरों में मॉक ड्रिल को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है। (Preparations for mock drill in Maharashtra before war with Pakistan, state government on alert mode)

    मुंबई- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan War Tension) के बीच तनाव चरम सीमा पर पहुंच गया है। हालात युद्ध जैसे बनते दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि भारत सरकार जल्द ही पाकिस्तान में बसे आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर सकता है, इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से भी सैन्य हलचल की खबरें प्रकाशित हो रही है। (Preparations for mock drill in Maharashtra before war with Pakistan, state government on alert mode)

    केंद्र की सरकार युद्ध के संभावित खतरे को देखते हुए देशभर में नागरिक सुरक्षा के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी 7 राज्यों में मॉक ड्रिल आयोजित करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान युद्ध जैसे हालात में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाए जाएंगे, ब्लैकआउट कैसे करना है, मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा कर्मियों द्वारा आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर कैसे पहुंचना है आदि प्रशिक्षणात्मक जानकारी दी जाएगी। फिलहाल बुधवार 7 मई को महाराष्ट्र के 16 शहरों में मॉक ड्रिल होने जा रहा है। (Preparations for mock drill in Maharashtra before war with Pakistan, state government on alert mode)

    महाराष्ट्र के 16 शहरों में मॉक ड्रिल

    मॉक ड्रिल अचानक आनेवाली परिस्थितियों से निपने को लेकर तैयारी से संबंधित प्रशिक्षण होता है। केंद्र सरकार के आदेश के मुताबिक मॉक ड्रिल के लिए महाराष्ट्र सरकार भी अलर्ट मोड पर है। राज्य प्रशासन ने सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। साथ ही संरक्षक मंत्री सहित सभी मंत्रियों को प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए कहा गया है। सरकार ने उन 16 स्थानों की सूची भी जारी कर दी है जहां 7 मई को मॉक ड्रिल किया जाएगा, जिसमें मुंबई, ठाणे, पुणे, उरण-जेएनपीटी, तारापुर, नासिक, थल-वायशेत (अलीबाग), रोहा-धाटाव-नागोथाने, मनमाड, सिन्नर, पिंपरी-चिंचवड, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद), भुसावल, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग शामिल है। (Preparations for mock drill in Maharashtra before war with Pakistan, state government on alert mode)

    1971 में हुई थी तैयारी

    यह पहला मौका नहीं है जब युद्ध को लेकर महाराष्ट्र में इस तरह का अभ्यास हो रहा हो। 1971 में भारत पाकिस्तान जंग से पहले भी राज्यभर में मॉक ड्रिल आयोजित किया गया था। उस समय भी शहरों में सायरन बजाए गए थे, ब्लैकआउट का अभ्यास कराया गया था और लोगों को सुरक्षित रहने के प्रशिक्षण सहित दिशा-निर्देश दिए गए थे। हालांकि सरकार का यह कदम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में सूझबूझ और जिम्मेदारी के साथ प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशिक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। (Preparations for mock drill in Maharashtra before war with Pakistan, state government on alert mode)