Tag: बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स

  • मुंबई में डबल-डेकर मेट्रो से सफर होगा आसान

    मुंबई में डबल-डेकर मेट्रो से सफर होगा आसान

    मुंबई में डबल डेकर मेट्रो लाईन से सफर आसान होने वाला है। रेड लाइन कहे जाने वाला डबल डेकर मेट्रो लाइन-9, शहर में जल्द ही शुरू होने जा रहा है। Double-decker metro will make travelling easier in Mumbai

    डिजिटल डेस्क
    मुंबई:
    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर में कामकाजी लोगों को जल्द ही भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेनों के अलावा दूसरा विकल्प मिलने वाला है। शहर में डबल-डेकर मेट्रो लाइन-9, जिसे रेड लाइन भी कहा जाता है, शुरू किया जा रहा है। यह मेट्रो दहिसर पूर्व से मीरा-भायंदर तक दौड़ेगी और उत्तरी उपनगरों को दक्षिणी मुंबई और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के साथ-साथ अंधेरी जैसे प्रमुख व्यावसायिक इलाकों से जोड़ेगी। लगभग 13.58 किलोमीटर लंबी इस लाइन में 11.38 किलोमीटर एलिवेटेड और 2.19 किलोमीटर अंडरग्राउंड हिस्सा होगा। परियोजना पूरी होने पर यात्रियों को ट्रैफिक की परेशानी से राहत मिलेगी और समय की बचत के साथ यात्रा हो सकेंगी। Double-decker metro will make travelling easier in Mumbai

    मेट्रो 9 में क्या होगी खासियत?

    मेट्रो-9 पर कुल 10 मेट्रो स्टेशन बन रहे हैं—दहिसर पूर्व, पांडुरंग वाडी, मीरागांव (अमर पैलेस), काशीगांव (झनकार कंपनी), साईं बाबा नगर, मेडिटिया नगर (दीपक हॉस्पिटल), शहीद भगत सिंह गार्डन (मैक्सस मॉल), सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, एमबीएमसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और इंद्रलोक। यह लाइन ठाणे जिले के कुछ हिस्सों को भी कवर करेगी, जिससे मीरा-भायंदर और आसपास के सफर करने वाले लोगों को बड़ा फायदा होगा। Double-decker metro will make travelling easier in Mumbai

    कहां कहां जुड़ेगा मेट्रो 9

    मेट्रो-9 को कई अन्य लाइनों से जोड़े जाने वाला है। दहिसर पूर्व में इसे मेट्रो लाइन-7 (दहिसर पूर्व–अंधेरी पूर्व) और मेट्रो लाइन-2A (दहिसर पश्चिम–डीएन नगर) से कनेक्ट किया जाएगा। इसके अलावा, यह कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज़ कॉरिडोर (मेट्रो-3) से भी जुड़ने वाला है, जो पूरी तरह अंडरग्राउंड रहेगा। इस कनेक्टिविटी से यात्री दहिसर से कोलाबा, बीकेसी और अंधेरी तक बिना सड़क ट्रैफिक के जल्दी पहुंच सकेंगे। उदाहरण के तौर पर, दहिसर से कोलाबा तक का सफर मेट्रो-9, मेट्रो-7 और मेट्रो-3 के जरिये आसानी से किया जा सकेगा। Double-decker metro will make travelling easier in Mumbai

    मेट्रो 9 पूरी जानकारी

    मेट्रो-9 में 8-कोच के ट्रेन होंगे, जिनमें 2,352 यात्री बैठ सकेंगे। यह सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। पीक आवर्स में हर 5-7 मिनट और सामान्य समय में हर 8 से 10 मिनट पर ट्रेन उपलब्ध होगी। मेट्रो-9 और -7A की कुल लागत लगभग 6,607 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मई 2025 तक परियोजना का 96-97% सिविल कार्य और 75% सिस्टम इंटीग्रेशन पूरा हो चुका है। दहिसर पूर्व से काशीगांव (4.4 किमी) तक पहले चरण का ट्रायल रन शुरू हो गया है और यह खंड 2025 के अंत तक चालू होने की उम्मीद है, जबकि पूरी लाइन 2026 के अंत तक परिचालन किया जा सकता है।

  • Rape Case: पहले दी लिफ्ट, फिर नशीली दवा पिलाकर किया रेप

    Rape Case: पहले दी लिफ्ट, फिर नशीली दवा पिलाकर किया रेप

    Rape Case in Mumbai: बांद्रा इलाके में दो लोगों ने एक लड़की को नशे की दवा पिलाकर उसके साथ रेप कर दिया है। पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार.. (Rape Case in Mumbai: First given lift, then drugged and raped, Bandra news)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – बांद्रा के निर्मल नगर में 18 साल की लड़की को नशे की दवा पिलाकर रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने लिफ्ट दी। इसके बाद पानी में नशे की दवा मिलाकर उसे पिला दिया। फिर उसके साथ रेप किया। लड़की ने आरोप लगाया है, कि जब वह होश में नहीं थी, तब दो लोग उसे अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके साथ दोनों ने रेप किया। (Rape Case in Mumbai: First given lift, then drugged and raped, Bandra news)

    लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने इस बारे में किसी को नही बताने पर जोर देते हुए, उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने बांद्रा के निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी फिरोज अब्दुल मोतिन खान समेत एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मोतिन खान को गिरफ्तार भी कर लिया है और दूसरे अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है। (Rape Case in Mumbai: First given lift, then drugged and raped, Bandra news)

    लगातार हो रही है दुष्कर्म की घटना

    वहीं एक महीने पहले सितंबर में ठाणे जिले में जन्मदिन की एक पार्टी में एक 22 वर्षीय युवती को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक लड़की समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, कथित तौर पर पार्टी में नींबू पानी में कोई नशीली दवा मिलाई गई थी, जिसे पीने के बाद पीड़िता को चक्कर आने लगा और बेहोशी जैसी हालत में पीड़िता को आरोपियों में से एक ने बाथरूम में ले जाकर उसके साथ रेप कर दिया। (Rape Case in Mumbai: First given lift, then drugged and raped, Bandra news)

    वहीं सितंबर के महीने में मुंबई के चेंबूर इलाके में रिक्शा चालक की ओर से स्कूली छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस के अनुसार, लड़की ने स्कूल जाने के लिए रिक्शा पकड़ा। लेकिन रिक्शा चालक ने अकेली देखकर उसका फायदा उठाने की कोशिश की। आरोपी ने पीड़िता को चेंबूर नाका के पास एक सुनसान इमारत में ले गया और उसके साथ रेप करने की कोशिश की। (Rape Case in Mumbai: First given lift, then drugged and raped, Bandra news)

    इससे पहले मुंबई के बोरीवली इलाके में ऐसी ही एक और घटना सामने आई थी। जब स्कूल जा रही एक लड़की के साथ ऑटो-रिक्शा चालक ने अश्लील हरकत की। स्कूल ले जाने के दौरान वह उसके नजदीक आया और उसे गलत तरह से छूने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। (Rape Case in Mumbai: First given lift, then drugged and raped, Bandra news)