Tag: अलर्ट जारी

  • महाराष्ट्र में Bird Flu…लातूर में 51 कौवों की मौत, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

    महाराष्ट्र में Bird Flu…लातूर में 51 कौवों की मौत, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

    महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू तेजी से पैर पसार रहा है। पिछले दिनों नागपुर में 3 बाघ और एक तेंदुए की मौत के बाद अब लातूर में बर्ड फ्लू के कारण बड़ी संख्या में कौवों की मौत हो रही है… (Bird Flu in Maharashtra…51 crows died in Latur, Administration issued alert)

    न्यूज़ डेस्क
    महाराष्ट्र-
    राज्य में तेजी के साथ बर्ड फ्लू अपना पैर पसार रहा है। पिछले दिनों नागपुर में 3 बाघ और एक तेंदुए की मौत हो गई थी। इसके बाद अब लातूर में भी बड़ी संख्या में कौवों की मौत की खबर आ रही है। इससे जिले में हड़कप मच गया है और जिला प्रशासन ने आम लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है। (Bird Flu in Maharashtra…51 crows died in Latur, Administration issued alert)

    महाराष्ट्र के लातूर जिले में बर्ड फ्लू से 51 कौवों की मौत हो गई है। इसके बाद अधिकारियों ने बीमारी को फैलने से रोकने के लिए निवारक उपाय करना शुरू कर दिया है। पशुपालन उपायुक्त डॉ. श्रीधर शिंदे ने बताया कि शनिवार को भोपाल पशु चिकित्सा प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट से पता चला, कि लातूर जिले के उदगीर शहर में कौवों की मौत एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1 वायरस) के कारण हुई है। (Bird Flu in Maharashtra…51 crows died in Latur, Administration issued alert)

    जांच मे जुटी टीम

    पशुपालन उपायुक्त डॉ. श्रीधर शिंदे ने बताया कि शनिवार तक उदगीर शहर के विभिन्न हिस्सों में 51 कौवे मृत पाए गए। अधिकारियों को 13 जनवरी से शहर के बगीचों व अन्य क्षेत्रों में मृत पक्षियों के बारे में शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और मौत के कारण का पता लगाने के लिए 14 जनवरी को 6 शवों को प्रयोगशाला में भेज दिया। (Bird Flu in Maharashtra…51 crows died in Latur, Administration issued alert)

    अलर्ट जोन घोषित

    खबर मिलते ही जांच के साथ लातूर जिला प्रशासन ने बीमारी को फैलने से रोकने के लिए निवारक उपाय शुरू कर दिए हैं। जिस जगह मृत कौवे मिले हैं उस जगह के 10 किलोमीटर के दायरे को ‘अलर्ट जोन’ घोषित किया गया है। आदेश में प्रभावित क्षेत्रों में लागों की आवाजाही और पक्षियों-जानवरों के परिवहन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। (Bird Flu in Maharashtra…51 crows died in Latur, Administration issued alert)

    पोल्ट्री फॉर्म का होगा सर्वेक्षण

    जिला प्रशासन के निर्देश के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों को संक्रमणमुक्त किया जाएगा। वहीं अधिकारी 10 किलोमीटर के दायरे में सभी पोल्ट्री फॉर्म का सर्वेक्षण करेंगे और नमूने परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे जिले के अन्य भागों में पक्षियों या जानवरों की किसी भी असामान्य मृत्यु की सूचना निकटतम पशु चिकित्सालय या वन विभाग को दें। (Bird Flu in Maharashtra…51 crows died in Latur, Administration issued alert)

  • Mumbai- आतंकी हमले का खतरा, पुलिस ने लगाई रोक

    Mumbai- आतंकी हमले का खतरा, पुलिस ने लगाई रोक

    मुंबई पुलिस ने शहर में आतंकी हमले के खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने के निर्देश। ड्रोन कैमरा, रिमोट कंट्रोल, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट या पैरा ग्लाइडर्स जैसी और चीजों के इस्तेमाल पर भी रोक। (Threat of terrorist attack, Mumbai police stopped Drone Camera, Remote Control, Micro Light Aircraft, Para Gliders, Para Motors, Hand Gliders, Hot Air Balloon)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर आंतकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। शहर में त्यौहारी सीजन के चलते भारी बंदोबस्त की व्यवस्था की गई है। इसी के बीच मुंबई पुलिस ने राज्य में आंतकी खतरे की आशंका जताई है। पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस की तरफ से सभी पुलिस स्टेशन के प्रभारी, एसीपी, डीसीपी, बृहन्मुंबई महानगर पालिका के सभी वार्ड ऑफिस और तहसील कार्यालय को भी सतर्क करते हुए, सावधानी बरतने के आदेश दिए गए हैं। (Threat of terrorist attack, Mumbai police stopped Drone Camera, Remote Control, Micro Light Aircraft, Para Gliders, Para Motors, Hand Gliders, Hot Air Balloon)

    देश में त्यौहारी सीजन

    पूरे देश में बहुत जल्द नवरात्रि का उत्सव मनाया जाएगा, जिसके चलते कई जगह पंडाल लगाए जा रहे हैं। नवरात्र महोत्सव के गरवा और डांडिया रास के कार्यक्रमों में लाखों की भीड़ उमड़ती है। इसी बीच मुंबई में आतंक का खतरा मंडरा रहा है। यह संभावना जताई जा रही है कि कुछ एंटी सोशल एलिमेंट या आतंकवादी आम लोगों के बीच छुपे हुए हो सकते हैं और इससे जान-मान का खतरा हो सकता है। (Threat of terrorist attack, Mumbai police stopped Drone Camera, Remote Control, Micro Light Aircraft, Para Gliders, Para Motors, Hand Gliders, Hot Air Balloon)

    किराएदारों पर है पुलिस की नज़र ..

    पुलिस ने आशंका जताई है कि आतंकवादी आम लोगों के साथ किरायेदार की तरह भी रह रहे हो सकते हैं और उनके कई खौफनाक इरादे हो सकते हैं। इसके चलते मुंबई पुलिस ने लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं, खासतौर पर मकान मालिक और किराएदारों को आगाह किया गया है। मकान मालिकों को आदेश दिए गए हैं कि अगर कोई संदिग्ध एक्टिविटी दिखे या किसी व्यक्ति पर आतंकी होने का शक हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। (Threat of terrorist attack, Mumbai police stopped Drone Camera, Remote Control, Micro Light Aircraft, Para Gliders, Para Motors, Hand Gliders, Hot Air Balloon)

    मुंबई पुलिस की सलाह ..

    आतंकी खतरे के बीच मुंबई पुलिस लगातार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश में लगी है। पुलिस सभी होटल, टूरिस्ट गेस्ट हाउस और मकान मालिकों को निर्देश दे रही है। निर्देश में कहा जा रहा है कि उनके पास रहने के लिए आए गेस्ट या किरायेदार की पूरी जानकारी मुंबई पुलिस की सिटीजन पोर्टल साइट पर दर्ज करनी होगी। इसका पालन नही करने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। साथ ही अगर मालिक अपनी प्रॉपर्टी किसी विदेशी व्यक्ति को कमर्शियल काम के लिए किराए पर दे रहे हैं, तो उस व्यक्ति का नाम, देश, पासपोर्ट डिटेल, वीजा डिटेल के साथ-साथ वैलिडिटी डेट अच्छे से चेक करने की सलाह दी गई है। (Threat of terrorist attack, Mumbai police stopped Drone Camera, Remote Control, Micro Light Aircraft, Para Gliders, Para Motors, Hand Gliders, Hot Air Balloon)

    पुलिस ने लगाई रोक..

    पुलिस ने आशंका जताई है कि आतंकी शहर में कानून व्यवस्था खराब करने के लिए बहुत से डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आतंकी वीवीआईपी या भीड़भाड़ वाली जगह को निशाना बनाकर पब्लिक प्रॉपर्टी डैमेज कर सकते हैं। इसी के चलते मुंबई पुलिस ने कुछ उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है, जिनमें ड्रोन कैमरा, रिमोट कंट्रोल, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट या पैरा ग्लाइडर्स ,पैरा मोटर्स, हैंड ग्लाइडर्स, हॉट एयर बैलून जैसी और चीजें भी शामिल हैं। (Threat of terrorist attack, Mumbai police stopped Drone Camera, Remote Control, Micro Light Aircraft, Para Gliders, Para Motors, Hand Gliders, Hot Air Balloon)