RTE 25% Admission 2026: मुंबई में 17 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू, 5,939 सीटें उपलब्ध

BMC RTE Admission 2026-27 प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू। मुंबई की 323 स्कूलों में 5,939 सीटें। RTE 25% ऑनलाइन फॉर्म, eligibility, last date 10 मार्च, जरूरी दस्तावेज और पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (bmc) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए RTE 25% एडमिशन प्रक्रिया 17 फरवरी 2026 से शुरू करने का ऐलान किया है। इस बार मुंबई क्षेत्र की 323 स्कूलों में कुल 5,939 सीटें उपलब्ध हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और आखिरी तारीख 10 मार्च 2026 रखी गई है।

क्या है RTE 25% एडमिशन स्कीम?

RTE यानी “बालकांचा मोफत व सक्तीच्या शिक्षणाचा अधिकार अधिनियम 2009” के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी और बिना अनुदानित स्कूलों में 25% सीटें आरक्षित दी जाती हैं। इन बच्चों को आठवीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा दी जाती है।

Advertisements

यह योजना खास तौर पर उन परिवारों के लिए राहत लेकर आती है जो महंगे प्राइवेट स्कूलों की फीस नहीं भर सकते।

मुंबई में कितनी स्कूलों में कितनी सीटें?

BMC क्षेत्र में इस साल:

  • महाराष्ट्र राज्य बोर्ड की 252 स्कूलों में – 4,558 सीटें
  • अन्य बोर्ड (CBSE/ICSE आदि) की 71 स्कूलों में – 1,381 सीटें
  • कुल स्कूल – 323
  • कुल उपलब्ध सीटें – 5,939

यह आंकड़ा मुंबई के पैरेंट्स के लिए बड़ा मौका है।

मालाड ईस्ट में अवैध घुसपैठ का पर्दाफाश, पुलिस ने 4 बांग्लादेशी नागरिकों को दबोचा

आवेदन की तारीख और वेबसाइट

RTE 25% ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया:

  • शुरूआत: 17 फरवरी 2026
  • आखिरी तारीख: 10 मार्च 2026
  • ऑफिशियल वेबसाइट: https://student.maharashtra.gov.in

माता-पिता को तय समय सीमा के अंदर फॉर्म भरना अनिवार्य है।

किन क्लास में मिलेगा एडमिशन?

RTE के तहत एडमिशन:

  • पहली कक्षा (Class 1)
  • पूर्व-प्राथमिक (Pre-Primary)

इच्छुक पालकों को पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

जरूरी दस्तावेज क्या-क्या लगेंगे?

ऑनलाइन आवेदन करते समय जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करना अनिवार्य है। साथ ही प्रवेश के समय मूल और सत्यापित कॉपी तैयार रखनी होगी।

संभावित जरूरी दस्तावेज:

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

1 किलोमीटर के दायरे में ही दिखेंगी स्कूलें

RTE पोर्टल पर पालकों को उनके घर से 1 किलोमीटर या उससे कम दूरी वाली स्कूलें दिखाई देंगी। इसलिए आवेदन करते समय सही पता भरना बेहद जरूरी है।

10 स्कूलों का चयन सोच-समझकर करें

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय:

  • अधिकतम 10 स्कूलों का विकल्प चुन सकते हैं
  • पहले से RTE के तहत एडमिशन ले चुके बच्चे दोबारा आवेदन नहीं कर सकते
  • आवेदन प्रक्रिया के बाद ऑनलाइन लॉटरी (सोडत) की तारीख घोषित की जाएगी

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. RTE 25% एडमिशन 2026 की आखिरी तारीख क्या है?

10 मार्च 2026 आवेदन की अंतिम तारीख है।

Q2. आवेदन कहां करना होगा?

ऑफिशियल वेबसाइट https://student.maharashtra.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Q3. कितनी सीटें उपलब्ध हैं?

मुंबई में कुल 5,939 सीटें उपलब्ध हैं।

Q4. क्या सभी निजी स्कूल इसमें शामिल हैं?

केवल स्वयं अर्थसहाय्यित और बिना अनुदानित (अल्पसंख्यक स्कूल छोड़कर) स्कूल शामिल हैं।

Q5. क्या दोबारा RTE से एडमिशन मिल सकता है?

नहीं। पहले से RTE के तहत एडमिशन लेने वाले बच्चे दोबारा आवेदन नहीं कर सकते।


Discover more from  

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Scroll to Top

Discover more from  

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading