मुंबई पुलिस ने दो एक्ट्रेस से साथ-साथ सेक्स रैकेट चलाने लाने कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। लोगों ने लॉकडाउन के चलते इस गंदे काम को अपनाने का बयान दिया है।
क्राईम डेस्क
मुंबई- क्राईम ब्रांच ने ठाणे के एक रिहायशी इलाके में रेड कर एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है! जिनमें दो अभिनेत्रियां भी हैं शामिल। अभिनेत्रियों के अलावा इनमें दो महिला एजेंट और एक पुरूष दलाल शामिल था। सब मिलकर एक Residential कॉलोनी के घर में ये धंधा चला रहे थे।
दोनों अभिनेत्रियां मुंबई के एक बड़े सेक्स रैकेट के संपर्क में थीं लेकिन उन्होंने इस काम के लिए ठाणे का एक घर चुना जिससे वो पुलिस की नज़रों सकें। पुलिस की छापामारी मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 1 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कोकने और उनकी टीम ने की है। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिए गया है। मामले की और अधिक जांच मुंबई क्राईम ब्रांच ही करेगी।
हर रात की कमाई दो लाख
मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्स रैकेट से छुड़ाई गईं दोनों हीरोइनें (एक्ट्रेस) हर रात की कीमत दो लाख रूपये लेती थी। सारा सौदा दलालों द्वारा होता था। इसलिए पुलिस ने एक नकली ग्राहक को दलाल के पास सौदे के लिए भेजा। जहां दलालों ने एक रात की कीमत दो लाख बताई, तो वहीं मोल भाव करने के बाद 1 लाख 80 हज़ार में सौदा तय किया गया। दलालों को भनक नहीं थी कि ग्राहक नकली है। पुलिस ने रंगे हाथों सबको धर दबोचा और सभी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।
लॉकडाउन के कारण करना पड़ा गंदा काम
गिरफ्तार अभिनेत्रियों का कहना था कि उन्हें मजबूरी में ये काम करना पड़ा क्योंकि लॉकडाउन के कारण उनके पास काफी समय से काम नहीं था। पुलिस को बताये अपने बयान में उनका कहना था, कि उनके पास कमाई का और कोई साधन नहीं था इसलिए मजबूरी में उन्हें ये रास्ता चुनना पड़ा। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में मुंबई पुलिस कई अभिनेत्रियों को सेक्स रैकेट के चंगुल से छुड़ा चुकी है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.