मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 5 के पुलिस अधिकारियों द्वारा जब्त नशीले गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्यांकन 1 करोड़ 12 लाख 20 हज़ार रुपये साथ ही क्राईम मे इस्तेमाल एक टेम्पो और कार जब्त किया गया है।
इस्माईल शेख
मुंबई- क्राईम ब्रांच युनिट 5 के पुलिस अधिकारियों ने 374 किलो नशीले गांजे के साथ 36 वर्षीय गोपाल नेटलेकर, 38 वर्षीय शरद पाटील और 28 वर्षीय सुनिल मोहिते को नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। जो मुंबई में नशेली पदार्थ का सौदा करने के लिए टेम्पो में 274 और स्विफ्ट डिजायर कार में 100 किलों गांजा लेकर शहर में दाखिल हुए थे। पुलिस ने दोनों गाडिय़ों को गांजे के साथ जब्त करने के बाद 28 वर्षीय मुख्य आरोपी सुनिल मोहिते को महाराष्ट्र के जळगावी से गिरफ्तार किया है।
इसे भी पढ़े:- Mumbai Cylinder Blast: चेंबूर और मिरारोड में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 10 लोग जख्मी
मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 5 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक घनश्याम नायर ने बताया, कि नवघर पुलिस थाने अंतर्गत महाराष्ट्र के किसी गांव से नशीले पदार्थ की तस्करी होने की विश्वसनीय सूत्रों से पूर्व सूचना मिली थी। इसको ध्यान मे रखते हुए उच्च अधिकारियों को जानकारी देकर उनके मार्गदर्शन में दो गुटों को तैयार किया गया। जिसमें पुलिस निरीक्षक सदानंद येरेकर, अजित गोंधळी, सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल माळी, जगदीप जाधव, शैलेश खेडकर, पुलिस उपनिरीक्षक जालिंद्र लेंबे, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक अंकुश न्यायनिर्गुणै, अशोक भुजबळ, रवींद्र राणे आदि का समावेश रहा।

पुलिस ने क्या कहा ?
पुलिस ने बताया, कि दोनों टीमों ने मिलकर पहले संदिग्ध स्थल पर जाल बिछाया और जैसे ही टेम्पो और कार से गांजा बरामद हुआ। स्थानीय नवघर पुलिस थाने लेजाकर गांजा तस्करी के आरोपी गोपाल नेटलेकर और शरद पाटील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें पूछताछ के बाद आरोपियों ने गांजे के सप्लायर 28 वर्षीय आरोपी सुनिल मोहिते का नाम बताया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को महाराष्ट्र के जळगाव जाकर उसकी गिरफ्तारी करनी पड़ी। पुलिस ने बताया, कि अपराध में इस्तेमाल टेम्पो और स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर लिया है। ज़ब्त दोनों गाडिय़ों की बाजार मूल्यांकन 12 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने 1 करोड़ 12 लाख 20 हज़ार रुपये का नशीला गांजा और 12 लाख रुपये की क्राईम मे इस्तेमाल गाड़ी कुल 1 करोड़ 24 लाख 20 हज़ार रुपये का सामान जब्त किया है। फिलहाल मामले की और अधिक तहकीकात मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 5 के अधिकारी कर रहे हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.