महाराष्ट्र (Maharashtra) के गढ़चिरौली जिले में शनिवार को पुलिस (Police) के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ अब भी जारी है। कुछ दिन पहले यहां से पुलिस ने 2 लाख के इनामी नक्सली मंगारु मांडवी को गिरफ्तार किया था।
विशेष संवाददाता
मुंबई- महाराष्ट्र (Maharashtra) के गढ़चिरौली जिले में शनिवार को पुलिस (Police) के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, कि “मुंबई से 920 किलोमीटर दूर गढ़चिरौली जिले के ग्यारहबत्ती जंगलों के धनोरा में शनिवार सुबह पुलिस की टीम के तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई।
मुठभेड़ पर अधिक जानकारी देते हुए, अधिकारी ने बताया, कि “प्रारंभिक सूचना के अनुसार नक्सलियों ने पुलिस (Police) कर्मियों पर गोलीबारी की, जिसके बाद पुलिस (Police) ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने यह भी बताया, कि “अब तक हमें सूचना मिली है कि चार नक्सली मारे गए हैं।”
2 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी ने कहा, कि “मुठभेड़ अब भी जारी है। कुछ दिन पहले यहां से पुलिस ने 2 लाख के इनामी नक्सली मंगारु मांडवी को गिरफ्तार किया था। नक्सली मंगारु पर हत्या और पुलिस पर हमला करने के कई मामले दर्ज हैं।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
