कार का सायलेंसर चुराने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह को ठाणे के कलवा पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध दूसरे राज्यों में मिलाकर अब तक 25 मामलों का खुलासा हुआ है, तहकीकात जारी है।
इस्माइल शेख
ठाणे- मुंबई से सटे ठाणे शहर के कलवा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया, जो अलग-अलग शहरों से खासकर इको कार के सायलेंसर चुराकर फरार हो जाया करते थे। कलवा पुलिस ने गिरोह के कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जांच में इनके खिलाफ कलवा, राबोडी, नौपाडा, डोंबिवली, कोळशेवाडी, विरार, पनवेल, चाकण, पुणे, पिंपरीचिंचवड, गोवा जैसे विभिन्न पुलिस थानों में 25 से अधिक मामले दर्ज पाए गए हैं।
कलवा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय शिकायतकर्ता रोशनी रमाकांत राउत ने अपनी इको कार क्रमांक एम.एच.02 एफ.जी.4649 का सायलेंसर चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज की थी। 202 कार्तिका व्हीला, उर्जा प्रतिक अपार्टमेंट के सामने, देवकीनंद बस स्टॉप के पास, खारेगाव, ठाणे जिला की रहने वाली नौकरीपेशा शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसने 5 जून 2021 5:45 को अपने रहते घर के सामने सार्वजनिक सड़क पर गाडी पार्क की थी दुसरे दिन सुबह 7 बजे पाया की किसी अज्ञात चोरों ने उनकी गाड़ी का सायलेंसर चुरा लिया है।
कलवा पुलिस थाने में दर्ज गु.र.क्र.180/2021 भा.द.वी. की धारा 376 के तहत पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भारत चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए 2 टीमों को गठित किया। पुलिस घटना स्थल का जायज़ा लिया और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरु कर दिया। घटना स्थल से मिले फुटेज के आधार पर आरोपी की पूर्ण जानकारी के लिए खारेगाव से कुर्ला तक के संपूर्ण सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा कर जांच की गई। इसके साथ ही गुप्तचरों की मदद से आरोपी के ठिकानों का पता लगाया गया। पुलिस को जांच में पता चला कि चारो आरोपी कुर्ला के ही रहने वाले हैं। आखिर पुलिस ने अपना जाल बिछाकर संदिग्ध आरोपियों को पकडने में कामयाब हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय आरोपी समशुद्दीन मोहम्मद अली शाह, मोहम्मद इस्टेट बीकेसी, कुर्ला का रहने वाला है। 21 वर्षीय दूसरा आरोपी नदीम उर्फ नेपाली नवाब कुरैशी, म्हाडा बिल्डिंग रुम नं 602, कोहीनुर अस्पताल के पास, कुर्ला का रहने वाला है। 22 वर्षीय तीसरा आरोपी समसुद्दीन मजउद्दीन खान, कपाडीयानगर, गाला नं 6, रबानी होटल के पास, कुर्ला का रहने वाला है। 26 वर्षीय चौथा आरोपी सद्दाम मकैस खान, मेहबूब चाल, कलीना डोंगर, कुर्ला का रहने वाला है। आरोपियों से पूछताछ में कलवा के बताए, इको कार का सायलेंसर चुराने का गुनाह कबूलने के बाद 13 जुलाई कलवा पुलिस ने दर्ज मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश किया जहां और अधिक जांच के लिए 17 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय गिरोह

कलवा पुलिस की जांच में इन गिरफ्तार आकोपियों के खिलाफ मिले विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज मुकदमें के तहत 25 मामले प्रकाश में आ रहे हैं।
1) कलवा पोस्टे गु.र.क्र. 180/2021 भादवी की धारा 379
2) कलवा पोस्टे गु.र.क्र. 105/2021 भादवी की धारा 379
3) राबोडी पोस्टे गु.र.क्र. 129/2021 भादवी की धारा 379
4) नौपाडा पोस्टे गु.र.क्र. 32/2021 भादवी की धारा 379
5) डोंबिवली मानपाडा पोस्टे गु.र.क्र. 294/2021 भादवी की धारा 379
6) कोळशेवाडी पोस्टे गु.र.क्र. 222/2021 भादवी की धारा 379
7) विरार पोस्टे गु.र.क्र. 439/2021 भादवी की धारा 379
8) विरार पोस्टे गु.र.क्र. 261/2021 भादवी की धारा 379
9) विरार पोस्टे गु.र.क्र. 365/2021 भादवी की धारा 379
10) विरार पोस्टे गु.र.क्र. 206/2021 भादवी की धारा 379
11) राबोले नवी मुंबई पोस्टे गु.र.क्र. 91/2021 भादवी की धारा 379
12) पनवेल पोस्टे गु.र.क्र. 319/2021 भादवी की धारा 379
13) पनवेल पोस्टे गु.र.क्र. 334/2021 भादवी की धारा 379
14) चाकण पुणे ग्रामीण पोस्टे गु.र.क्र. 442/2021 भादवी की धारा 379
15) चाकण पुणे ग्रामीण पोस्टे गु.र.क्र. 517/2021 भादवी की धारा 379
16) चाकण पुणे ग्रामीण पोस्टे गु.र.क्र. 589/2021 भादवी की धारा 379
17) चाकण पुणे ग्रामीण पोस्टे गु.र.क्र. 659/2021 भादवी की धारा 379
18) चाकण पुणे ग्रामीण पोस्टे गु.र.क्र. 683/2021 भादवी की धारा 379
19) चाकण पुणे ग्रामीण पोस्टे गु.र.क्र. 684/2021 भादवी की धारा 379
20) चाकण पुणे ग्रामीण पोस्टे गु.र.क्र. 685/2021 भादवी की धारा 379
21) चाकण पुणे ग्रामीण पोस्टे गु.र.क्र. 694/2021 भादवी की धारा 379
22) भोसरी पिंपरीचिंचवड पोस्टे गु.र.क्र. 347/2021 भादवी की धारा 379
23) तळेगाव पुणे ग्रामीण पोस्टे गु.र.क्र. 147/2021 भादवी की धारा 379
24) विश्रांतवाडी पुणे शहर पोस्टे गु.र.क्र. 90/2021 भादवी की धारा 379
25) फटोरडा पोस्टे गोवा राज्य गु.र.क्र. 34/2021 भादवी की धारा 379
इसके साथ ही मोहम्मद इस्टेट बीकेसी का रहने वाला 21 वर्षीय आरोपी समशुद्दीन मोहम्मद अली शाह रायगड़ जिले के विभिन्न पुलिस थानों की हद में दर्ज कुल 10 मामलों में वॉन्टेड आरोपी है। इसके साथ ही चोरी के लगभग 6 लाख 50 हजार रुपयों के कुल 25 सायलेंसर जप्त कर पुलिस ने हस्तगत किए हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.