नशे में धुत पैसेंजर ड्राइवर से भिड़ गया। जिसके चलते उसने कई लोगों की जान जोखिम में डाल दी। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है। (Drunken passenger and bus driver fight, 9 injured)
इस्माईल शेख
मुंबई– BEST (बेस्ट) बस हादसे में कुल 9 लोगों के घायल होने की खबर है। रविवार 1 सितंबर की शाम मुंबई के लालबाग इलाके से गुजर रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस में सवार यात्री नशे की हालात में ड्राइवर से झगड़ने लगा। ये यात्री नशे में इतना धुत था कि लड़ाई के दौरान उसने बस की स्टीयरिंग को पकड़ लिया, जिसके बाद बस का बैलेंस बिगड़ गया और उसकी चपेट में मोटरसाइकिल और कार के साथ कुछ पैदल यात्री भी आ गए। घटना में 9 लोग घायल हुए है। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। (Drunken passenger and bus driver fight, 9 injured)
पुलिस ने क्या कहा?
खबर के मुताबिक कालाचौकी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त बस रूट 66 से होते हुए मुंबई के सायन में रानी लक्ष्मीबाई चौक की ओर जा रही थी। ये बस बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की एक इलेक्ट्रिक बस थी। शार्ट में कहे तो ‘BSET’ की. BEST, मुंबई की नगर पालिका (BMC) का ही एक भाग है जो शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए सिटी बसें चलाता है। (Drunken passenger and bus driver fight, 9 injured)
क्या है मामला?
रविवार शाम इसी बस में एक यात्री बस ड्राइवर से किसी बात को लेकर बहस करने लगा। यात्री नशे में धुत था। आनन-फानन में उसने बस के स्टीयरिंग को पकड़ लिया। इससे ड्राइवर का बस से नियंत्रण छूट गया। जिसकी वजह से बस से 2 मोटरसाइकिल और एक कार की टक्कर हो गई। इसके अलावा बस की टक्कर से कुछे पैदल भी घायल हो गए। (Drunken passenger and bus driver fight, 9 injured)
3 गंभीर रूप से घायल ..
घटना में कुल 9 लोग घायल हुए जिसमें से 3 की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया, कि सभी घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।
इसके अलावा कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र में एक और बस की घटना सामने आई थी। खबर के मुताबिक बीते 16 जुलाई के दिन मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे में एक बस और ट्रैक्टर की टक्कर हुई, जिसमें 5 तीर्थ यात्रियो ने अपनी जान गंवाई थी। (Drunken passenger and bus driver fight, 9 injured)
Related Queries:-
- नशे में धुत पैसेंजर और बस ड्राइवर की लड़ाई
- नशे में धुत
- बस ड्राइवर
- नशे में धुत्त
- बस चालक
- जो नशे में हो
- ड्राइवर भाई
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.