BMC में हर निर्वाचन वॉर्ड की औसतन आबादी करीब 55,000 होती है। विभाजन के समय इलाके की भौगोलिक स्थिति, सामाजिक संरचना और सुविधा के अनुसार सीमाएं तय की जाती हैं। राज्य में वार्डो को बढ़ाने और घटाने को लेकर कोर्ट मे केस चला। लेकिन चुनाव मे देरी के चलते फैसला कर दिया गया। Complete information of BMC wards along with constituencies and population of Brihanmumbai Municipal Corporation.
मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी BMC चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। आपको बता दें कि BMC भारत की सबसे बड़ी नगरपालिका है। BMC का काम शहर की साफ-सफाई, पानी, सड़क, कचरा प्रबंधन, लाइसेंस, अस्पताल, स्कूल और नागरिक सेवाओं का संचालन करना है। इसके लिए शहर को अलग-अलग हिस्सों में बाँटा गया है जिन्हें “वॉर्ड” कहा जाता है। Complete information of BMC wards along with constituencies and population of Brihanmumbai Municipal Corporation.
BMC की शुरुआत कैसी रही ?
BMC की स्थापना साल 1873 में हुई। शुरुआत में यह सिर्फ दक्षिण मुंबई तक ही सीमित थी। उस समय मुंबई एक छोटा-सा इलाका हुआ करता था और बहुत सीमित जनता इसके तहत आती थी। लेकिन जैसे-जैसे शहर का विस्तार हुआ, वैसे-वैसे BMC की सीमाएं भी बढ़ती गईं। 1950 के दशक में मुंबई के उपनगरों को भी BMC के अंतर्गत शामिल किया गया। पहले सायन से लेकर अंधेरी और फिर 1956 में दहिसर और मुलुंड जैसे उपनगर भी इसके दायरे में ले लिया गया। Complete information of BMC wards along with constituencies and population of Brihanmumbai Municipal Corporation.
प्रशासनिक वार्ड का मतलब क्या है?
पूरे मुंबई शहर को प्रशासनिक रूप से 24 वॉर्डों में बांटा गया है। इन्हें अंग्रेजी अक्षरों के नाम पर A से T के बीच सांकेतिक नाम दिए गए हैं। हर वॉर्ड में BMC का एक कार्यालय स्थापित किया गया है जिसे “वॉर्ड ऑफिस” कहा जाता है। हर एक वार्ड में एक सहायक आयुक्त की नियुक्ति की गई है। जिसके अधीन इलाके में पानी, सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य नागरिक सुविधाओं की जवाबदेही होती है। इन 24 वॉर्डों को 7 बड़े ज़ोन में बांटा गया है, जैसे दक्षिण मुंबई, मध्य मुंबई, पूर्व उपनगर, पश्चिम उपनगर आदि के रूप में बांटकर इनमें मनपा उपायुक्त की नियुक्ति की गई है। Complete information of BMC wards along with constituencies and population of Brihanmumbai Municipal Corporation.
अंधेरी ईस्ट के होटल में सुबह 3 बजे लगी भीषण आग, 35 लोगों को बाहर निकाला
निर्वाचन वॉर्ड किसे कहते हैं?
प्रशासनिक वॉर्ड को छोटे-छोटे हिस्सों में बाँटा गया है जिसे चुनावी भाषा में “निर्वाचन वॉर्ड” कहा जाता है। इनमें चुनावी मतदान के जरिए जनप्रतिनिधि चूने जाते हैं जो नगरसेवक के रुप में अपने सरकारी फंड का इस्तेमाल कर जनता के मुलभुत जरुरतों पर खर्च करते हैं और प्रशासनिक तौर पर अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। शुरुआत में इनकी संख्या 170 हुआ करती थी। लेकिन 1991 की जनगणना के बाद बढ़ती आबादी को देखते हुए इनकी संख्या 221 कर दी गई। फिर 2002 में इसे बढ़ाकर 227 कर दी गई। यानि, मुंबई में 227 चुनावी निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनसे 227 नगरसेवक चुने जाते हैं। Complete information of BMC wards along with constituencies and population of Brihanmumbai Municipal Corporation.
वॉर्डों की संख्या में सरकारी हस्तक्षेप
साल 2022 में महाराष्ट्र की तत्कालीन महा विकास आघाड़ी सरकार ने BMC के वॉर्डों की संख्या बढ़ाकर 236 कर दी थी। इसके पीछे कारण था, बढ़ती आबादी को बेहतर प्रतिनिधित्व देना। इसलिए शहर, पूर्व उपनगर और पश्चिम उपनगर में तीन-तीन नए वॉर्ड जोड़े गए थे। लेकिन, वर्तमान महायुति सरकार ने यह फैसला पलट दिया और वॉर्डों की संख्या फिर से 227 कर दी। Complete information of BMC wards along with constituencies and population of Brihanmumbai Municipal Corporation.
कोर्ट ने कर दिया फैसला
इस मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। लेकिन कोर्ट ने वर्तमान सरकार के फैसले को सही ठहराया और 236 वॉर्ड का प्रस्ताव खारिज कर दिया। अब इस साल होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव 227 निर्वाचन वॉर्ड के हिसाब से ही होने जा रहे हैं। Complete information of BMC wards along with constituencies and population of Brihanmumbai Municipal Corporation.
जनसंख्या तय करती है वार्डों की संख्या
हर दस साल में जनगणना के बाद वॉर्डों का फिर से विभाजन (Delimitation) किया जाता है। इसका मकसद होता है कि हर वॉर्ड में लगभग समान जनसंख्या हो। BMC में हर निर्वाचन वॉर्ड की औसतन आबादी करीब 55,000 होती है। डिलिमिटेशन के समय इलाके की भौगोलिक स्थिति, सामाजिक संरचना और सुविधा के अनुसार सीमाएं तय की जाती हैं। Complete information of BMC wards along with constituencies and population of Brihanmumbai Municipal Corporation.
Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना की 11 वीं किस्त और मिलेगा 40 हजार का लोन
आरक्षण की व्यवस्था कैसी होती है?
BMC के वॉर्ड में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए सरकारी मापदंडों का भी पूरा खयाल किया जाता है। इसमें आरक्षण की भी व्यवस्था होती है। कुल सीटों में से 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाती हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी समुदायों के लिए भी आरक्षण तय किया जाता है। हर चुनाव से पहले यह आरक्षण घुमाव पद्धति से तय होता है। Complete information of BMC wards along with constituencies and population of Brihanmumbai Municipal Corporation.
मुंबई के 24 प्रशासनिक वॉर्ड कौन-कौन से हैं?
- मुंबई को 24 प्रशासनिक वॉर्डों में बाँटा गया है।
- इनमें A वॉर्ड में कोलाबा और फोर्ट जैसे इलाके आते हैं।
- B वॉर्ड में मांडवी और मस्जिद बंदर
- C वॉर्ड में मरीन लाइन्स और चंदनवाडी
- D वॉर्ड में गिरगांव और ग्रांट रोड
- E वॉर्ड में भायखळा और नागपाडा शामिल हैं।
- F वॉर्ड (उत्तर और दक्षिण) में माटुंगा, सायन, परेल और शिवड़ी जैसे इलाके आते हैं।
- G वॉर्ड (उत्तर और दक्षिण) में दादर, वरळी, महिम, प्रभादेवी
- H वॉर्ड में सांताक्रूज, खार,
- K वॉर्ड में अंधेरी, वर्सोवा
- L वॉर्ड में कुर्ला और चेंबूर,
- M वॉर्ड में गोवंडी और टिळक नगर
- N वॉर्ड में घाटकोपर
- P वॉर्ड में (उत्तर और दक्षिण) मलाड, गोरेगांव
- R वॉर्ड में (दक्षिण और मध्य) बोरिवली, कांदिवली
- S वॉर्ड में भांडुप
- T वॉर्ड में विक्रोली और आसपास के इलाके आते हैं।
मुंबई एक विशाल महानगर है और इसे सुचारु रूप से चलाने के लिए BMC का वॉर्ड सिस्टम बेहद ज़रूरी है। हर वॉर्ड में एक निर्वाचित नगरसेवक होता है जो जनता की समस्याएं उठाता है और स्थानीय विकास कार्यों को सुनिश्चित करता है। समय के साथ जैसे शहर की आबादी और सीमाएं बढ़ीं, वैसे ही वॉर्डों की संख्या और संरचना में भी बदलाव आया। इसलिए एक जागरूक नागरिक के रूप में यह जानना ज़रूरी है, कि आपका वॉर्ड कौन-सा है? वहां के नगरसेवक कौन हैं? और कैसे वॉर्ड की सीमाएं तय की जाती हैं? Complete information of BMC wards along with constituencies and population of Brihanmumbai Municipal Corporation.
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.