Category: Latest News

  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : मुंबई का हो गया बंटवारा, देखें किसे मिली कितनी सीट?

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : मुंबई का हो गया बंटवारा, देखें किसे मिली कितनी सीट?

    • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
    • मुंबई में 22 सीटों पर ठाकरे गुट का दावा
    • स्वराज्य और प्रहार पार्टी का गठबंधन
    • लोकसभा चुनाव में ‘400 पार’ का नारा बेअसर
    • Bjp के बिना कोई सरकार नहीं बना पाएगा
    • 400 पार का नारा हुआ बेअसर
    • विधानसभा चुनाव में किसे मिली कौनसी सीट ?
    • महायुति में सीटों को लेकर टकराव

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – राज्य मे लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सभी राजनैतिक दलों ने अपने अपने स्तर पर एक समीकरण तैयार कर विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी करना शुरू कर दी है। पिछली बार चुनाव की तैयारी में कम समय मिलने से हुए नुकसान को देखते हुए, इस बार सभी दल जल्द ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार Bjp 100 सीटों से चुनाव लड़ने का फैसला किया है, तो वहीं महाविकास अघाडी में शिवसेना ठाकरे गुट मुंबई की 36 सीटों में से 22 सीटों पर दावा किया है।

    आगामी विधानसभा चुनाव में मुंबई की 36 सीटों में से 22 सीटों पर शिवसेना ठाकरे समूह ने दावा किया है। एनसीपी शरद पवार गुट को मुंबई में ज्यादा सीटों की उम्मीद नहीं है। उन्होंने मुंबई में पांच से छह सीटों पर जोर दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर मुंबई में महाविकास अघाड़ी की कई बार बैठक हो चुकी है। इसमें आगामी विधानसभा के लिए सीटों के आवंटन की रणनीति पर चर्चा की गई। मुंबई की विवादित सीटों का फैसला दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुलझाने वाले हैं।

    महाविकास अघाड़ी के घटक दलों में से मुंबई में शिवसेना ठाकरे गुट के बाद कांग्रेस सबसे मजबूत माना जा रहा है। कांग्रेस और ठाकरे समूह ने एक साथ कुछ निर्वाचन क्षेत्रों पर दावा किया है। राज्य में कांग्रेस नेता इस बात पर सहमत हैं कि विधानसभा चुनाव में विवादित सीटों पर वरिष्ठ नेता निर्णय लेंगे तो यह स्वीकार्य होगा। एनसीपी पवार गुट मुंबई की घाटकोपर ईस्ट, कुर्ला, वर्सोवा, जोगेश्वरी, दहिसर, अणुशक्ति नगर, मालबार हिल कुल सात सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। हालांकि, शरद पवार गुट को पांच सीटों से ही संतोष करना पड़ेगा। एक जानकारी के मुताबिक इस बार सीटों का आवंटन जल्दी किया जाने वाला है, ताकि उम्मीदवारों को प्रचार के लिए उचित समय मिल सके।

    स्वराज्य और प्रहार पार्टी का गठबंधन

    महाराष्ट्र में महा-विकास अघाडी और एनडीए समीकरण को खराब करने के लिए संभाजी राजे और बच्चू कडू साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में इस वक्त महाविकास अघाड़ी (MVA) और महायुति (NDA) गठबंधन आमने-सामने है। एमवीए में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT), शरद पवार की एनसीपी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एकसाथ है। वहीं महायुति में अजित पवार की एनसीपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और भाजपा (Bjp) शामिल है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले एक और गठबंधन बनने जा रहा है। इसके लिए स्वराज्य पार्टी प्रमुख छत्रपति संभाजी राजे और प्रहार पार्टी प्रमुख विधायक बच्चू कडू और विभिन्न दलों के प्रमुख पदाधिकारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में नए गठबंधन के गठन को लेकर बैठक कर रहे हैं। बच्चू कडू पहले महायुति के साथ थे लेकिन लोकसभा चुनाव में अमरावती सीट पर हुए मन-मुटाव के बाद पीछे हो गए। स्वराज्य पार्टी के संभाजी राजे मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर किसी गठबंधन में नहीं गए। Swarajya Party and Prahar Party Alliance

    Bjp के बिना कोई सरकार नहीं बना पाएगा

    लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे भाजपा के लिए संतोष जनक नहीं रहे। पार्टी को महाराष्ट्र में महज 9 सीटें मिलीं। हार से आहत होकर, अपने अनुमान से कम मिली सीटों को देखते हुए भाजपा ने महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी उम्मीदें कम कर दिया हैं और राज्य में 100 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। 288 विधानसभा क्षेत्र वाले महाराष्ट्र में पार्टी के पास वर्तमान में 106 विधानसभा सीटें हैं और उसे अपने सहयोगियों शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की मदद से आधे का आंकड़ा पार करने और 145 तक पहुंचने की उम्मीद है। पिछले हफ्ते कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “महायुति के सत्ता में लौटने के बारे में कोई अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए लेकिन इसे बरकरार रखने के लिए हमें 100 सीटें सुनिश्चित करनी होंगी। अगर हम 100 का आंकड़ा पार कर गए तो Bjp के बिना कोई सरकार नहीं बना पाएगा।”

    400 पार का नारा हुआ बेअसर

    महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का ‘400 पार’ का नारा बेअसर रहा है। जबकि राज्य में Bjp को 48 लोकसभा सीटों में से 45 से अधिक सीटें जीतने की उम्मीद थी लेकिन इसका उलटा असर हुआ। Bjp के एक पदाधिकारी ने कहा, “उच्च-स्तरीय अभियानों और अनुमानों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय हमने राज्य भर में व्यक्ति-से-व्यक्ति संपर्क के आजमाए हुए फॉर्मूले की ओर रुख किया है। हमने महसूस किया कि लोकसभा में विफलता ज़मीनी स्तर पर लोगों के साथ अलगाव के कारण हुआ था।”

    विधानसभा चुनाव में किसे मिली कौनसी सीट ?

    पिछले कुछ दिनों में महाविकास आघाडी के तीनों दल मुंबई की सीटों के बंटवारे पर कई बार चर्चा कर चुके हैं। हालांकि पहली बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई सहमति नहीं बनी थी, लेकिन बाद में 16 सीटों पर सहमति बन गई। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, कि जिन सीटों पर जिन दलों का कब्जा है, ज्यादातर सीटें मूल पार्टी को मिले, इसको लेकर बैठक में सभी दलों के नेताओं ने सहमति जताई है। इसके अनुसार मालाड, मुंबा देवी, धारावी, बांद्रा पूर्व और चांदिवली की सीटें कांग्रेस को मिल सकती हैं। हालांकि चांदिवली की सीट से शिवसेना (अविभाजित) ने चुनाव जीता था लेकिन उद्धव गुट यह सीट कांग्रेस को छोड़ने को तैयार है। जबकि दिंडोशी, वर्ली, जोगेश्वरी पूर्व, मागाठाणे, शिवडी, माहिम, भांडुप पश्चिम और अँधेरी पूर्व की सीटें शिवसेना (उद्धव) के खाते में जा सकती है। शरद गुट ने अणुशक्तिनगर की सीट दावा ठोका है। जबकि मानखुर्द शिवाजीनगर की सीट समाजवादी पार्टी को छोड़ी जाएगी। शिवसेना (उद्धव) सांसद एवं प्रवक्ता संजय राऊत कई बार कह चुके हैं कि मुंबई शिवसेना का गढ़ रहा है। इसलिए वह ज्यादा से ज्यादा सीटों पर मुंबई में चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अभी भी एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर तीनों दलों में टकराव देखने को मिल रहा है।

    महायुति में सीटों को लेकर टकराव ..

    महायुति में भी मुंबई की सीटों को लेकर घमासान मचा हुआ है। महायुति के तीनों दलों के प्रमुख नेता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार कई बार सीट बंटवारे को लेकर चर्चा कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सहमति नहीं बन सकी है। राकांपा (अजित) के एक नेता ने कहा कि हमने भाजपा से मुंबई में 7 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की है। शुरुआती चर्चा में जिन 7 सीटों पर अजित गुट ने दावा किया है, इसमें अणुशक्तिनगर और बांद्रा पूर्व की सीट शामिल है। अणुशक्तिनगर से नवाब मलिक मौजूदा विधायक हैं, जबकि बांद्रा पूर्व से कांग्रेस के जीशान सिद्दीकी हैं, जिनका आगामी विधानसभा चुनाव अजित पवार की पार्टी से लड़ना तय माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने अजित गुट का मुंबई में कम जनाधार होने के चलते उन्हें सिर्फ दो सीट का ऑफर दिया है। जबकि भाजपा मुंबई में 26 से 28 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

    Related Queries:-

  • Indian Railway: टिकट बुक करने वालों के लिए खुशखबरी, जान लो IRCTC का नया प्लान

    Indian Railway: टिकट बुक करने वालों के लिए खुशखबरी, जान लो IRCTC का नया प्लान

    यात्रियों के टिकट ऑनलाइन बुक हो जाएंगे और क्लिक करने के बाद वेटिंग टाइम नहीं लगेगा। इसके साथ ही यात्री को थोड़े समय के भीतर ही टिकट मिल भी जाएगा। (Indian Railway IRCTC Ticket Booking News)

    indian fasttrack (न्यूज़ डेस्क)
    मुंबई-
    भारतीय रेल यात्रियों के लिए टिकट की बुकिंग सुविधा को और मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। मार्च 2025 तक रेलवे यात्री तेज स्पीड के साथ ट्रेन की टिकट बुक कर सकेंगे। भारतीय रेल की इकाई इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) जल्द ही टिकट बुक करने वाले यात्रियों को प्रतीक्षा अवधि में परेशान न होने के लिए टिकट बुकिंग की क्षमता बढ़ाने जा रहा है। खबर के मुताबिक, यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टिकट बुकिंग की क्षमता बढ़ने से आम यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने वाली है। (Indian Railway IRCTC Ticket Booking News)

    वेटिंग टाइम का झंझट हुआ खत्म ..

    खबर के मुताबिक, आईआरसीटीसी (IRCTC) के इस कदम के बाद से यात्रियों के टिकट ऑनलाइन बुक हो जाएंगे और क्लिक करने के बाद वेटिंग भी नहीं करना पडेगा। इस पहल के साथ ही अब टिकट बुकिंग के लिए होने वाले वेटिंग टाइम का झंझट भी खत्म हो गया है। साथ ही आईआरसीटीसी से मिली जानकारी के मुताबिक यात्रियों को पैसे कटने के बाद टिकट जारी न होने की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। अब जल्द ही यात्रियों को टिकट बुकिंग करते समय कोई परेशानी नहीं होगी। (Indian Railway IRCTC Ticket Booking News)

    वर्तमान में बुकिंग की क्षमता है कम..

    आईआरसीटीसी (IRCTC) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संजय जैन से टिकट बुकिंग की समस्याओं के सवाल पर जैसे बुकिंग के समय पैसे कट जाने और भुगतान विफल होने या कन्फर्म टिकट के लिए प्रतीक्षा जैसी समस्याओं पर उन्होंने बताया, कि “टिकट बुकिंग की कम क्षमता के कारण ऐसी समस्याऐं देखने को मिलती है। कभी-कभी लंबा समय भी लगता है। यानी ऑनलाइन टिकट बुकिंग की प्रक्रिया करने वालों की संख्या की तुलना में बुकिंग क्षमता कम है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।” (Indian Railway IRCTC Ticket Booking News)

    इसके पहले भी हुआ था अपग्रेड ..

    साल 2023 में टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को अपग्रेड करते हुए भारतीय रेल ने टिकट बुकिंग की क्षमता को मौजूदा 25, 000 से बढ़ाकर 2. 25 लाख प्रति मिनट करने का फैसला किया था। खबर के मुताबिक, देशभर में आईआरसीटीसी (IRCTC) के तीन करोड़ यूजर्स हैं। हर दिन नौ लाख से अधिक टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं। इनमें यात्रियों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग के साथ-साथ एजेंट बुकिंग भी शामिल है। एक जानकारी के मुताबिक भारतीय रेल से हर दिन दो करोड़ से ज्यादा यात्री ट्रेन से यात्रा करते हैं। (Indian Railway IRCTC Ticket Booking News)

  • मनपा जनसंपर्क विभाग बना भ्रष्टाचार का अड्डा

    मनपा जनसंपर्क विभाग बना भ्रष्टाचार का अड्डा

    • अपात्र अखबारों को विज्ञापन का आशीर्वाद
    • देर रात तक प्रेस रूम का अवैध इस्तेमाल
    • बाकि अखबारों से दोगलापन
    • भ्रष्ट कारोबार में मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल
    • Mumbai BMC Public Relations Department Office Corruption News

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    महानगर पालिका का जनसंपर्क विभाग पूरी तरह भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन गया है। जनसंपर्क अधिकारी अब बिना टेंडर के अखबारों को विज्ञापन भी जारी नही कर रहे है। कुछ अखबार वाले दैनिक अखबार के नाम पर मनपा से विज्ञापन ले रहे है जिनका अखबार डेली आता ही नहीं है और तो और अखबार मुंबई में नही महराष्ट्र के बाहर छपता है। (Mumbai BMC Public Relations Department Office Corruption News)

    भ्रष्ट कारोबार में मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल

    यही नहीं मंत्रालय के कुछ अधिकारी भी इस धोखाधड़ी में शामिल है। जो डीजीपीआर में अपात्र अखबारों को लिस्टेड कर रहे है। क्या राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस पर ध्यान देते है? इसमें केंद्र सरकार के लोग भी शामिल है। सबसे बड़ी बात ये है कि ऐसे फर्जी अखबार मालिकों पर कार्रवाई क्यों नही की जाती है? मनपा का जनसंपर्क अधिकारी ऐसे भ्रष्ट कार्यो में पूरी तरह लिप्त है। लेकिन ईमानदारी के साथ केवल लूट और अवैध लेनदेन करने में व्यस्त रहता है। वही मनपा मुख्यालय स्थित पत्रकार रूम में अवैध तरीके से रात 11 बजे तक कुछ कथित पत्रकार अपना अड्डा बनाकर बैठते है। जिस पर जनसंपर्क अधिकारी का पूरा आशीर्वाद है। (Mumbai BMC Public Relations Department Office Corruption News)

    देर रात तक प्रेस रूम का अवैध इस्तेमाल

    मनपा मुख्यालय शाम 6 बजे बंद हो जाता है। पर कथित पत्रकार रात के 11 बजे तक यहां बैठकर क्या करते हैं? कौन सी खबर का आधी रात में विशलेषण किया जाता है? ऐसे सवाल खड़े हो रहे हैं। ये तो पत्रकार और जनसंपर्क अधिकारी ही बता सकते है। जिम्मेदार जनसंपर्क अधिकारी दोपहर को आते है और शाम को 7 बजे के आसपास चले जाते है। ऐसे अवैध कार्यो पर मनपा आयुक्त लगाम लगाएंगे या इनको लूट पाट करने का आशीर्वाद देंगे। (Mumbai BMC Public Relations Department Office Corruption News)

  • मुंबई में 3 नकली पुलिस गिरफ्तार. 10 लाख रूपये की धोखाधड़ी, दिखाया पुलिस का आई-कार्ड

    मुंबई में 3 नकली पुलिस गिरफ्तार. 10 लाख रूपये की धोखाधड़ी, दिखाया पुलिस का आई-कार्ड

    बोरीवली पश्चिम के आईसी कॉलोनी पुलिस ने ठाणे जिले के 3 आरोपियों को नकली पुलिस के केस में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित से किया 10 लाख रुपये की वसूली ..

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    बोरीवली (पश्चिम), आईसी कॉलोनी का रहने वाला 42 वर्षीय ईस्टेट एजंट अंकित प्रियकुमार अग्रवाल की शिकायत पर नायगांव (पूर्व), नवकार सिटी के रहने वाले 56 वर्षीय आरोपी जितेंद्र नारायण पटेल, भाईंदर (पूर्व), आदर्श इंदिरा नगर के रहने वाले 32 वर्षीय आरोपी सुदर्शन विभीषन खंदारे और भाईंदर (पुर्व), जयश्री पॅलेस के रहने वाले 43 वर्षीय आरोपी अयुब रेहमान खान को एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। तीनों ही ठाणे जिले के रहने वाले खुद को मुंबई पुलिस के कर्मचारी बता कर पीड़ित से 10 लाख रूपये वसूल कर लिए थे।

    बोरीवली (पश्चिम), एमएचबी कॉलोनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडाळकर से मिली जानकारी के मुताबिक, क्लासिक बिल्डींग, होली क्रॉस रोड, आईसी कॉलनी बोरीवली (पश्चिम) का रहने वाला 42 वर्षीय ईस्टेट एजंट अंकित प्रियकुमार अग्रवाल एलआईसी कॉलोनी, शांती आश्रम बस डेपो के सामने अपनी महिला मित्र उशा शेटटी के यहां उसकी महिला मित्र ज्योती निकम को मिलने गया था।

    पुलिस का आई-कार्ड दिखाकर पैसे की वसूली

    वहीं पर गिरफ्तार आरोपियों में से दो ने खुद को पुलिस बताकर शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्यवाही को लेकर धमकाते हुए फरियादी को बदनाम करने धौंस दिखाकर 10 लाख रुपये वसूल कर लिए। इसी दौरान पीड़ित को भरोसा दिलाने के लिए पुलिस पहचान पत्र भी दिखाया। पीड़ित अंकित ने बदनामी और कार्यवाही से बचने के लिए 10 लाख रुपये दिए और बाद में एमएचबी कॉलोनी पुलिस थाने आकर इसकी शिकायत कर दी।

    एमएचबी कॉलोनी पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक निलेश पाटील ने बताया कि शिकायत के आधार पर गु.र.क्र. 503/2024 में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 308, 204, 351, 352, 3(5), भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 170, 506, 504, 34 के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 22 अगस्त 2024 दोपहर 3 बजे के आसपास की है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से वसूली के 10 लाख रुपये भी बरामद कर लिया गया है।

    Related Queries:-

    मुंबई में गिरफ्तार नकली पुलिस ने दिखाया फर्जी पहचान पत्र
    Fake police arrested in Mumbai showed fake identity card
    mumbai police identity card
    mumbai police id card
    mumbai police photo
    fake police prank
    fake ips officer
    mumbai police id card sample
    crime mumbai
    mumbai police online fir
    fake police photo
    police fake
    police fake encounter
    mumbai crime branch id card
    how to identify fake police in india

  • लैंगिक अत्याचार पर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    लैंगिक अत्याचार पर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    नाबालिग से लैंगिक अत्याचार के खिलाफ मुंबई मे सेशन कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला। पोस्को कानून के तहत दिंडोशी सेशन कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ 20 साल श्रम कारावास की कड़ी सजा सुनाते हुए 50 हजार रुपये का जुर्माने लगाकर ऐतिहासिक फैसला सूनाया है। (Court’s historic decision on sexual atrocities)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    राज्य भर में महिलाओं और बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न को लेकर हो रहे जन आक्रोश के बीच मुंबई की एक अदालत ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ गिरफ्तार एक आरोपी को ऐसी कड़ी सज़ा की सुनवाई, कि न्यायिक प्रक्रिया में इसे एक ऐतिहासिक फैसले के रूप में देखा जा रहा है। (Court’s historic decision on sexual atrocities)

    बोरीवली (पश्चिम), एम.एच.बी.कॉलनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडाळकर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, कि साल 2017 में नाबालिग बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के खिलाफ दर्ज मामले में शुक्रवार को दिंडोशी सेशन कोर्ट नंबर 15 की पीठ ने ऐतिहासिक फैसला सूना कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम किया है। इसको लेकर पीड़ित परिवार भी संतोष व्यक्त किया। (Court’s historic decision on sexual atrocities)

    क्या था मुकदमा?

    एम.एच.बी.कॉलनी पुलिस थाने में दर्ज गु.र.क्र. 486/2017 में भारतीय दंड संहिता की धारा 378 (ड), 506(2) के साथ पोस्को कानून 4,6,8,12 के तहत गिरफ्तारी आरोपी शाहरुख अलीमुल्ला शेख को गोरेगांव पश्चिम के दिंडोशी सेशन कोर्ट नंबर 15 में सुनवाई के लिए पेश किया गया। जहां सरकारी पक्ष महाजन की वकालत में तत्कालीन जांच अधिकारी पुलिस निरीक्षक धनजय लिगाडे ने दोषारोप पत्र दायर किया। (Court’s historic decision on sexual atrocities)

    इस केस की सुनवाई के दौरान 376(ड) के अतिरिक्त धारा लगाकर माननीय न्यायाधीश ने 20 सालों की श्रम कारावास की कड़ी सजा सुनाते हुए 50 हजार जुर्माने का भी साथ में ठोक दिया है। और जुर्माने की राशि नहीं भरने की स्थिति में अतिरिक्त 3 महिनों की कड़ी सजा की सुनवाई करते हुए एतिहासिक फैसले को सूना दिया है। माना जा रहा है कि इससे राज्य और समाज में अपराध को रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही पीड़ित पक्ष को भी न्याय पर विश्वास बना रहेगा। (Court’s historic decision on sexual atrocities)

  • Maharashtra- इलू-इलू के कारण आपराधिक घटनाओं में भारी बृद्धि

    Maharashtra- इलू-इलू के कारण आपराधिक घटनाओं में भारी बृद्धि

    • गृहमंत्री फडणवीस की पुलिस पर पकड़ नही.
    • लाडली बहिण योजना पर भी थू-थू होने लगी..
    • डीसीपी के साथ पुलिस निरीक्षक की पार्टी..
    • आज फिर मिली बोरे से भरी महिला की लाश..

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    महाराष्ट्र के पुलिस प्रशासन पर राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पकड़ एकदम खत्म हो गयी है। उसका कारण ये है कि डीसीपी के साथ पुलिस निरीक्षक पार्टी करते है। कोई भी पुलिस निरीक्षक अपने सीनियर अधिकारियों की बात या आदेश का पालन नही करता है। यहाँ तक कि पुलिस आयुक्त गृहमंत्री के कंट्रोल में नही है। आज फिर मिली बोरे से भरी महिला की लाश, मुंबई पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश। अगर यही हाल रहा तो आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी हार का सामना करना पड़ेगा। (Increase in incidents of crimes against women in Maharashtra. Home Minister Devendra Fadnavis loses control over police)

    जिस तरह महाराष्ट्र में पुलिस का रवैया चल रहा है। ऐसा लगता है, कि बिहार का जंगल राज चल रहा है। हर दिन नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हो रही है और पुलिस मूक दर्शक बनी है। शिकायत लेने से घबराती है। या नेताओ के दबाव में कार्रवाई नही करती है। या कोई और बात हो सकती है।
    पिछले 6 दिनों से दुष्कर्म की घटना में काफी बृद्धि हुई है। अब पुलिस की मानसिकता को बदलने की आवश्यकता है। जिस तरह अन्य राज्यो में बुलडोजर प्रथा चलाई जा रही है। ऐसी प्रथा महाराष्ट्र में क्यों नही चलाई जाती? (Increase in incidents of crimes against women in Maharashtra. Home Minister Devendra Fadnavis loses control over police)

    वही स्कूलों कालेजो में बैठे शिक्षक के नाम पर नरपिशाच बने हुए है। इनके ऊपर कार्रवाई क्यों नही की जाती? जो विद्वान होता है वह चरित्रवान नही होता। अब अभिभावकों को डर लग रहा है, कि कही हमारे बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना घटित न हो जाय। प्राइवेट स्कूल किसी नेता या मंत्री का होता है। शिक्षा व्यवस्था में काफी बदलाव करने की आवश्यकता है। (Increase in incidents of crimes against women in Maharashtra. Home Minister Devendra Fadnavis loses control over police)

    लाडली बहिण योजना पर भी थू-थू होने लगी..

    ताज़ा मामला मानखुर्द इलाके का है। आज शुक्रवार 23 अगस्त को मानखुर्द में एक महिला की हत्या कर बोरे में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ऐसा ही अप्रैल महीने मे एक और महिला की लाश बोरे में बरामद हुई थी। दूसरी ओर ठाणे जिले के बदलापुर के स्कूल में छोटी बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न और पुलिस प्रशासन का ढीला रवैया गृहमंत्री फडणवीस का कंट्रोल पुलिस पर न होने का साफ तौर पर सबूत पेश करता है। आम जनों के बीच सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों ने आम जनता में भाजपा के विरुद्ध आवाज उठने शुरू हो गए हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छे संकेत नही है। महिला और बच्चियों की सुरक्षा मे नाकाम प्रशासन के चलते मुख्यमंत्री का “लाडली बहिण योजना” पर भी थू-थू होने लगी है। (Increase in incidents of crimes against women in Maharashtra. Home Minister Devendra Fadnavis loses control over police)

  • BADLAPUR: दुष्कर्म, लाठीचार्ज और बवाल… 300 पर FIR, 40 गिरफ्तार- हाईकोर्ट की फटकार

    BADLAPUR: दुष्कर्म, लाठीचार्ज और बवाल… 300 पर FIR, 40 गिरफ्तार- हाईकोर्ट की फटकार

    महाराष्ट्र के बदलापुर में एक स्कूल में दो बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण के बाद से बवाल मचा हुआ है। स्कूल की इमारत में तोड़फोड़ की गई पत्थरबाजी और अन्य अपराधों के सिलसिले में अब तक कुल 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस मामले पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी एफआईआर दर्ज करने में देरी को लेकर पुलिस को फटकार लगाई। (BADLAPUR NEWS, Rape, lathicharge and ruckus… FIR against 300, 40 arrested – High Court rebuke)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में दो छोटी बच्चियों के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। इस घटना को लेकर लोग इतना आक्रोशित हो गए, कि लोग सड़कों और रेलवे ट्रैक की पटरियों पर उतर आए, इसके साथ ही जगह-जगह विरोध प्रदर्शन जारी है। ट्रैफिक जाम कर दिया गया, इंटरनेट बंद कर दिया गया। लोकल ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गईं, कई-कई घंटों तक लोग का रेलवे स्टेशन पर भीड़ इकट्ठा होता रहा। वहीं पुलिस को प्रदर्शन को रोकने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। (BADLAPUR NEWS, Rape, lathicharge and ruckus… FIR against 300, 40 arrested – High Court rebuke)

    बॉम्बे हाईकोर्ट की सुनवाई 

    आज इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के जजों ने सुनवाई करते हुए पुलिस की आलोचना की। वहीं राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की जांच के लिए SIT नियुक्त करने की घोषणा की है। इस पूरे प्रकरण को हम निम्न मुद्दों पर विश्लेषण करने जा रहे आप भी ध्यान दें। (BADLAPUR NEWS, Rape, lathicharge and ruckus… FIR against 300, 40 arrested – High Court rebuke)

    बदलापुर मामले में अब तक क्या-क्या हुआ

    • घटना 13 अगस्त की है, जब स्कूल के टॉयलेट में दो किंडरगार्टन की बच्चियों के साथ सफाईकर्मियों ने यौन शोषण किया। इसके बाद 16 अगस्त को एक बच्ची ने अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया, फिर आरोपी अक्षय शिंदे को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।
    • इस मामले में स्कूल की संबंधित प्रधानाध्यापिका को लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, बच्चों की देखभाल करने वाले दो नौकरों को भी बर्खास्त कर दिया गया है।
    • मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों पर पत्थर फेंके और विरोध प्रदर्शन के दौरान स्कूल की इमारत में तोड़फोड़ की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।
    • रेल सेवाएं बंद कर दी गई, इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई, हालांकि बाद में लोकल ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं और इंटरनेट भी बहाल कर दिया गया।
    • मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मामले पर एलान किया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में तत्काल मुकदमा चलाने का आदेश दिया है।
    • इस मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) का कहना है कि मामले की जांच के लिए एक टीम बदलापुर जाएगी।
    • उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले में SIT का गठन किया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आरती सिंह की अध्यक्षता में मामले की जांच की जाएगी।
    • पत्थरबाजी और अन्य अपराधों के सिलसिले में अब तक कुल 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
    • इस मामले पर विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि बच्चियों के माता-पिता को पुलिस स्टेशन में 11 घंटे तक इंतजार करना पड़ा, उसके बाद शिकायत दर्ज की गई।
    • FIR में हुई देरी को लेकर कर्तव्य में लापरवाही के खिलाफ तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

    आज गुरूवार को इस मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ बदलापुर छोटी बच्चियों के यौन उत्पीड़न और प्रशासन की लापरवाही को लेकर काफी गुस्से में दिखी, उन्होंने पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा, FIR दर्ज करने में इतनी देरी क्यों की गई। उन्होंने आगे अफसोस जताते हुए कहा, कि अगर स्कूल एक सुरक्षित जगह नहीं है तो शिक्षा और अन्य सभी चीजों के अधिकार की बात करने का क्या मतलब है? (BADLAPUR NEWS, Rape, lathicharge and ruckus… FIR against 300, 40 arrested – High Court rebuke)

  • शराब गटकने के आरोप में चूहा गिरफ्तार

    शराब गटकने के आरोप में चूहा गिरफ्तार

    मध्यप्रदेश- क्या चुहे शराब पीते हैं? मध्य प्रदेश में तो पीते हैं। यहां एक चूहे को एक पुलिस स्टेशन में शराब की बोतलें खाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शराबी चूहे को अब अदालत के सामने पेश किया जाएगा! यह विचित्र घटना छिदवाड़ा जिले के एक पुलिस स्टेशन से प्रकाश में आई है। (Rat arrested for swallowing liquor)

    पुलिस ने प्लास्टिक की बोतलों में पैक अवैध शराब जब्त की थी और बोतलों को स्टोर रूम में रख दिया था। हालांकि, जब जब्त शराब कोर्ट में पेश करने का समय आया तो पुलिस को पता चला कि कम से कम 60 बोतलें खाली हो चुकी थीं। (Rat arrested for swallowing liquor)

    चूहे को किया गिरफ्तार ..

    पुलिस ने निष्कर्ष निकाला कि इन बोतलों को चूहों ने खाली कर दिया! पुलिस का कहना है कि थाने की इमारत बहुत पुरानी है, जहां चूहे अक्सर घूमते देखे जाते हैं, यहां तक कि कुतरकर रिकॉर्ड भी नष्ट कर देते हैं पुलिस ने आरोपी चूहों में से एक को गिरफ्तार करने का भी दावा किया है, जिसे अब सबूत के तौर पर अदालत के सामने पेश किया जाएगा। (Rat arrested for swallowing liquor)

    आरोपी चूहों की कितनी है गिनती?

    हालांकि, पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पारई है कि शराब की पार्टी में कितने चूहे शामिल थे! जिस मामले में शराब की बोतलें जब्त की गई, वह मामला अभी भी अदालत में लंबित है। पुलिस अब अदालत को परिस्थिति रही है, क्योंकि जब्त की गई शराब अदालत में पेश की जानी है। यह पहली बार नहीं है, जब चूहों पर पुलिस स्टेशन में शराब पीने का आरोप लगा है। (Rat arrested for swallowing liquor)

    इसके पहले भी चूहों ने गटक ली है शराब ..

    पहले का एक उदाहरण आप को बताते चलें, कि पुलिस ने शाजापुर जिला अदालत में एक ऐसी ही घटना सुनाई, तो न्यायालय और अदालत का पूरा स्टाफ हंस पड़ा था। ऐसे मामलों में उत्तर प्रदेश भी मध्य प्रदेश से पीछे नहीं है। साल 2018 में बरेली के छावनी पुलिस स्टेशन में रखी 1,000 लीटर से अधिक जब्त शराब गायब हो गई थी। स्थानीय पुलिसकर्मियों ने शराब गटकने का आरोप चूहे पर लगाया था। (Rat arrested for swallowing liquor)

  • Mumbai- लोगों के घरों में घुसकर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

    Mumbai- लोगों के घरों में घुसकर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

    Mumbai- बोरीवली (पूर्व) के कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर एक ऐसे अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोगों के घरों में घुसकर चोरी किया कर फरार हो जाया करते थे। (interstate gang of thieves busted in mumbai)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    बोरीवली (पूर्व) के कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने लोगों के घरों में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस परिमंडल-12 की पुलिस उपायुक्त स्मीता पाटील ने बताया कि कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने कुल 10 अपराधिक मामलों का खुलासा कर 11 लाख 70 हजार रुपये का माल जप्त किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले हैं, जो मुंबई-गुजरात जैसे बड़े शहरों में चोरी को अंजाम देकर फरार हो जाया करते थे। (interstate gang of thieves busted in mumbai)

    मुंबई पुलिस परिमंडल-12 की पुलिस उपायुक्त स्मीता पाटील ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के जरिए इसकी जानकारी देते हुए बताया, कि 13 अगस्त 2024 को बोरीवली (पूर्व) के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के नजदीक, टाटा पावर इलाके की, एक इमारत में रहने वाले फोटोग्राफर के फ्लैट का ताला तोड़कर लगभग 30 हजार रुपये का लैपटॉप चोरी कर लिया गया था। फरियादी की तहरीर पर गु.र.क्र. 585/2024 में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(अ), 331(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस उपनिरीक्षक धीरज वायकोस, विजयेंद्र आंबवडे और क्राइम डिटेक्शन की टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। जहां उन्हें सीसीटीवी कैमरा के कुछ फुटेज मिले। (interstate gang of thieves busted in mumbai)

    चोरी के लिए किराए की ऑटोरिक्शा ..

    फुटेज में पुलिस ने देखा कि कुछ लोग किराए की ऑटोरिक्शा से आए और इमारत मे जाने के बाद कुछ ही समय में वापस आकर उसी ऑटोरिक्शा से निकल गए। पुलिस ने शक के आधार पर जब ऑटोरिक्शा के मालिक का पता लगाकर उससे पूछताछ की, तो उसने बताया कि कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से 5 लोग आए और कुछ दिनों के लिए ऑटोरिक्शा किराए पर लिया था। और अधिक पूछताछ में उसने बताया, कि वो लोग दिल्ली पासिंग ग्रे कलर की होन्डा वेगनार कार से उत्तर प्रदेश की ओर निकल चुके हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को देकर मार्गदर्शन एवं जांच की अनुमति प्राप्त की। (interstate gang of thieves busted in mumbai)

    पुलिस ने कैसे किया गिरफ्तार?

    interstate gang of thieves busted in mumbai borivali kasturba police Station news

    कस्तूरबा मार्ग पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश रुद्रमुनि नंदी मठ ने बताया, कि तांत्रिक विश्लेषण से पता चला कि आरोपी पालघर जिले के विक्रमगढ़, जव्हार और मोखाडा इलाके को पार करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। हमने वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से पालघर जिले के मोखाडा की और क्राइम डिटेक्शन की टीम को रवाना किया और वहां मोखाडा पुलिस की मदद से कार को रोका और कार मे सवार पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने लाया गया और पूछताछ में आरोप सिद्ध होने के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। (interstate gang of thieves busted in mumbai)

    कैसे हुआ दूसरे अपराधों का खुलासा?

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी के लैपटॉप के अलावा सोने और चांदी के गहने भी बरामद हुए। इसकी पूछताछ में बताया कि ये लोग घाटकोपर के पंतनगर पुलिस थाने की हद मे चोरी की थी। जिसके खिलाफ पंतनगर पुलिस थाने में गु.र.क्र. 643/2024 में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 331(2), 331(1) दर्ज है। इसके अलावा कस्तूरबा मार्ग पुलिस थाने में दर्ज गु.र.क्र 558/2024 का भी खुलासा हुआ इसमें भी भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305(अ), 331(2), 331(3) के तहत यह गिरोह फरार चल रहा था। (interstate gang of thieves busted in mumbai)

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ..

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम 38 वर्षीय एजाज रमजानी अन्सारी, 28 वर्षीय अमीर सोहेल शमीम अहमद, 28 वर्षीय सलमान तस्लीम नदाफ, 46 वर्षीय शकील इनामुल हक और 25 वर्षीय शादाब अकबर हरसेन बताया जा रहा है। ये सभी गिरफ्तार आरोपी बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इमसे एजाज रमजानी के खिलाफ मुंबई, गुजरात और दिल्ली में कुल 14 मामले दर्ज हैं और अमीर सोहेल शमीम अहमद के खिलाफ गुजरात और मुंबई में कुल 4 मामले दर्ज है। (interstate gang of thieves busted in mumbai)

    10 लाख 70 हजार रुपये का सामना जप्त..

    interstate gang of thieves busted in mumbai borivali kasturba police Station news

    पुलिस ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल हथियार  और वाहनों के साथ चोरी के सामानों को जप्त कर लिया गया है। जिसकी बाजार मूल्यांकन लगभग 11 लाख 70 हजार रुपये आंकी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज़ कुल 10 मामलों का खुलासा हुआ है। जिसमें कस्तूरबा मार्ग पुलिस थाने में दो, घाटकोपर के पंतनगर पुलिस थाने में एक और अंधेरी (पश्चिम) के ओशिवरा पुलिस थाने में कुल 7 अपराधिक मामले दर्ज है। ये लोग शहर के रिहायशी हाय प्रोफाइल इलाकों को टार्गेट करते थे और मौका पाते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाया करते थे। (interstate gang of thieves busted in mumbai)

    Related Queries:-