राज कुंद्रा मामले में मुंबई पुलिस ने गहना वशिष्ठ सहित 3 प्रोड्यूसर्स के खिलाफ केस दर्ज कर प्राॅपर्टी सेल को ट्रांसफर कर दिया है। बता दें एक्ट्रेस गहना को साल की शुुरआत में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में वह जमानत पर छूट गई थी।
इस्माइल शेख
मुंबई– फिल्म अभिनेत्री गहना वशिष्ठ और कारोबारी एवं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की कंपनी के तीन निर्माताओं के खिलाफ एक नया मामला मालवनी पुलिस ने दर्ज किया गया है। गुरुवार को मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के प्राॅपर्टी सेल को इस नए मामले की जांच का अधिकार सौंप दिया गया है।
यह केस मालवणी थाने में दर्ज किया गया है। फिलहाल जमानत पर रिहा गहना वशिष्ठ उर्फ वंदना तिवारी को इससे पहले फरवरी 2021 में अश्लील फिल्म मामले में गिरफ्तार किया गया था। चार महीने बाद उन्हें जमानत मिल गई।
शिल्पा शेट्टी को नहीं मिली राहत..
आप को जानकारी देते हुए बता दें, कि अश्लील फिल्म मामले की जांच कर रही, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तलाशी के दौरान मुंबई के अंधेरी में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा के वियान और जेएल स्ट्रीम के दफ्तर में छानबीन के दौरान एक रहस्यमय दिवार के पीछे से छिपी हुई अलमारी पाई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को कहा कि, “एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को अभी तक अश्लील फिल्म रैकेट मामले में क्लीन चिट नहीं दी गई है, जहां उनके पति और कारोबारी राज कुंद्रा मुख्य आरोपी हैं।” यानी जांच के घेरे में शिल्पा शेट्टी भी मुंबई क्राईम ब्रांच के रडार पर है।
राज कुंद्रा की बढ़ती मुसीबत..
मिली अधिक जानकारी के मुताबिक, मामले में शामिल लोगों के सभी खातों में लेनदेन की जांच के लिए फोरेंसिक ऑडिटर नियुक्त किए गए हैं। जांच अधिकारियों ने यह भी उल्लेख किया था कि, “अभिनेता शर्लिन चोपड़ा को मामले में गवाह के रूप में एक बयान देने के लिए बुलाया गया है।” सूत्रों के अनुसार, राज कुंद्रा जल्द ही अपने खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के मामलों का सामना करेंगे क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनके खिलाफ इन अधिनियमों के तहत मामले दर्ज कर सकता है। ऐसी जानकारियां प्राप्त हो रही है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.