Mumbai के भायखला स्थित एक एस.आर.ए. बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 3 साल के बच्चे समेत 5 लोग घायल हो गए हैं।
इस्माइल शेख
मुंबई- 31अक्टूबर दक्षिणी मुंबई के भायखला में एक इमारत की लिफ्ट गिरने से तीन साल के एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात जे. जे. मार्ग पर स्थित झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण (SRA) की 18 मंजिला इमारत में हुई है। उन्होंने बताया, कि “यहां रहनेवाले लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी जानकारी दी।”
घायलों की पहचान 24 वर्षीय हुमा खान, 7 वर्षीय आरशा खान, 3 वर्षीय सोहन कादरी, 36 वर्षीय नीलोफर रिजवान शेख और 45 वर्षीय शाहीन खान के रूप में हुई है। इन्हें जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल इनकी हालत स्थिर है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
