गिरफ्तार आरोपीयों की तस्वीर
विशेष संवाददाता
मुंबई- अंधेरी पश्चिम के ओशिवरा से ‘लुमिनेशन’ नामक फर्जी कॉलसेंटर के जरिए विदेशियों को चुना लगाने की जानकारी प्रकाश में आ रही है! कंप्यूटर से वायरस और मैलवेयर हटाने के नाम पर लोगों के ऑनलाइन डाटा चूरा लिया करते थे! गिफ्ट कार्ड आदी के माध्यमों से लोगों के साथ धोखाधड़ी किए जाने का खुलासा हो रहा है!
मुख्यमंत्री सहायता निधी के लिए यूनियन बैंक की तरफ से 30 लाख का डिमांड ड्राफ्ट अजित पवार को सौंपा
22 मई को मुंबई क्राईम ब्रांच यूनिट- 9 के पुलिस निरीक्षक संजय गावडे को अपने मुखबिरों के जरिए इसकी जानकारी प्राप्त हुई थी! यूनिट- 9 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश देसाई को इसकी जानकारी देकर उसी रात देसाई के मार्गदर्शन मे और अधिकारियों को लेकर अंधेरी पश्चिम, ओशिवरा, आदर्शनगर, अन्नपूर्णा अपार्टमेंट के फ्लैट क्रमांक 601बी पर संजय गावडे ने छापा मारा!
गोरेगांव देर रात हत्या के मामले में दिंडोशी पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार- देखें पूरी CCTV Footage
यहां ‘लुमिनेशन’ के नाम से 7 कंप्यूटर के ज़रिए विदेशों मे रह रहे लोगों को चुना लगाया जा रहा था! गैरकानूनी तरीके से डाटा हासिल कर विआईपी नंबरों के जरिए गलत नामों से विदेशी लोगों को संपर्क कर सॉफ्टवेयर की जानकारी दिया करते थे! सस्ते सॉफ्टवेयर के जरिए कंप्यूटर से वायरस और मैलवेयर हटाने का दावा किया जाता था! लेकिन विदेशियों को सर्विस नही देकर उनसे ऑनलाइन डाटा चूरा लिया करते थे! साथ ही गिफ्ट कार्ड से भी लोगों के खातों में सेंधमारी की जा रही थी! मौके पर से दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए कंप्यूटर के 7 हार्डडिस्क और कई इलैक्ट्रॉनिक्स उपकरण तथा कागजातों को हस्तगत किया गया है!
कॉलसेंटर में पालघर, विरार (पूर्व), सावरकर मार्ग, एयर इंडिया कॉलोनी का रहने वाला 21 वर्षीय आरोपी मैत्रे महेश परब ‘ओपनर’ के तौर पर काम करता था! अंधेरी (पश्चिम), न्यू लिंक रोड़ का रहने वाला 35 वर्षीय आरोपी वकार दयान आज़मी कॉलसेंटर के लिए जगह उपलब्ध कराने वाला और कारोबार का हिस्सेदार था! युनिट-9 के अधिकारियों ने छापामारी के बाद आरोपीयों को ओशिवरा पुलिस थाने लेजाकर, गु.र.क्र. 273/2020 के तहत भादवी की धारा 419, 420, 34 के साथ 66 (ब) (क) (ड), 72 (अ), 75 महाराष्ट्र तांत्रिक कानून के साथ धारा 25 (अ) भारतीय टेलीग्राफी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है! और अधिक जांच के लिए मुंबई क्राईम ब्रांच के यूनिट-9 गु.र.क्र. 97/2020 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है!
मुंबई KEM अस्पताल के स्टाफ की मौत के बाद हंगामा, BMC के फोन पर मदद करने वाले आधे कोरोना संक्रमित
मामले में मुंबई क्राईम ब्रांच के सहायक आयुक्त संतोष रस्तोगी, पुलिस उपायुक्त (प्रकटीकरण 1) के अकबर पठान, डिवीजन 1 (पश्चिम) के सहायक पुलिस आयुक्त शिंगटे और यूनिट 9 के प्रभारी महेश देसाई ने जानकारी देते हुए बताया, कि ‘दोनों आरोपीयों की कोर्ट में पेशी के दौरान पहले 26 मई तक पुलिस रिमांड मिली थी बाद में 1 आरोपी को 29 मई तक के लिए पुलिस रिमांड बढ़ाकर मिली है!’ साथ ही बताया कि ‘इस फर्जी कॉलसेंटर से जुड़ और भी नामों का खुलासा हुआ है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है!’
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
