इस्माइल शेख
मुंबई- सोमवार लगभग दोपहर 1 बजे के आस-पास मालवनी गेट नंबर 5 की रहने वाली 45 वर्षीय नुरजहां इद्रिसी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर बेटी कॉलेज गई हुई थी बेटा काम पर था और पति हैदरअली इद्रिसी नुरजहां के लिए दवाई लाने डॉक्टर के पास गया हुआ था।
मिली जानकारी के मुताबिक, नुरजहां मानसिक रोग से ग्रसित थी जिसका मालवनी के ही एक नीजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार आज दोपहर घर पर अकेली थी और उन्होंने खुद को फांसी के फंदे से लटका कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मालवनी पुलिस मामला दर्ज कर तहकीकात कर रही है। मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
